Hindi Newsऑटो न्यूज़Citroen Sales Breakup December 2025 Basalt Coupe, C3 Aircross, eC3
100 में से 75 लोग इस कंपनी की सिर्फ ये एक कार खरीद रहे, कीमत भी सिर्फ 4.95 लाख रुपए

100 में से 75 लोग इस कंपनी की सिर्फ ये एक कार खरीद रहे, कीमत भी सिर्फ 4.95 लाख रुपए

संक्षेप:

सिट्रोन इंडिया ने अपनी भारतीय बाजार की दिसंबर सेल्स का ब्रेकअप जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछला महीने ठीक-ठीक आंकड़ों के साथ खत्म हुआ। दरअसल, कंपनी ने पिछले महीने 1,190 यूनिट बेचीं। ये पिछले 3 महीने के दौरान उसकी तीसरी सबसे बड़ी सेल भी है।

Jan 17, 2026 02:48 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सिट्रोन इंडिया ने अपनी भारतीय बाजार की दिसंबर सेल्स का ब्रेकअप जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछला महीने ठीक-ठीक आंकड़ों के साथ खत्म हुआ। दरअसल, कंपनी ने पिछले महीने 1,190 यूनिट बेचीं। ये पिछले 3 महीने के दौरान उसकी तीसरी सबसे बड़ी सेल भी है। कंपनी के लिए हर बार की तरह एक बार फिर C3 ने शानदार सेल्स दर्ज की। ये लगातार तीसरे महीने 800 से ज्यादा यूनिट बेचने में कामयाब रही। कंपनी की कुल सेल में C3 की हिस्सेदारी करीब 75% की है। इसकी कीमत भी 4.95 लाख रुपए से शुरू है। चलिए सिट्रोन के मॉडल वाइज पिछले 6 महीने का सेल्स डेटा देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
सिट्रोन इंडिया मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप (आखिरी 6 महीने)
मॉडलजुलाईअगस्तसितंबरअक्टूबरनवंबरदिसंबर
C3179322448897861886
बेसाल्ट कूपे1787210217139104
C3 एयरक्रॉस674559227208167
eC3702917831632
C5 एयरक्रॉस000201
टोटल4944037341,4261,2241,190

सिट्रोन इंडिया के मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो C3 की जुलाई में 179 यूनिट, अगस्त में 322 यूनिट, सिंतबर में 448 यूनिट, अक्टबूर में 897 यूनिट, नवंबर में 861 यूनिट और दिसंबर में 886 यूनिट बिकीं। बेसाल्ट कूपे की जुलाई में 178 यूनिट, अगस्त में 7 यूनिट, सिंतबर में 210 यूनिट, अक्टबूर में 217 यूनिट, नवंबर में 139 यूनिट और दिसंबर में 104 यूनिट बिकीं। C3 एयरक्रॉस की जुलाई में 67 यूनिट, अगस्त में 45 यूनिट, सिंतबर में 59 यूनिट, अक्टबूर में 227 यूनिट, नवंबर में 208 यूनिट और दिसंबर में 167 यूनिट बिकीं।

ये भी पढ़ें:कहने को इलेक्ट्रिक, फिर भी कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो पर भारी पड़ रही ये कार

eC3 की जुलाई में 70 यूनिट, अगस्त में 29 यूनिट, सिंतबर में 17 यूनिट, अक्टबूर में 83 यूनिट, नवंबर में 16 यूनिट और दिसंबर में 32 यूनिट बिकीं। C5 एयरक्रॉस की जुलाई में 0 यूनिट, अगस्त में 0 यूनिट, सिंतबर में 0 यूनिट, अक्टबूर में 2 यूनिट, नवंबर में 0 यूनिट और दिसंबर में 1 यूनिट बिकीं। इस तरह कंपनी ने जुलाई में कुल 494 यूनिट, अगस्त में 403 यूनिट, सितंबर में 734 यूनिट, अक्टूबर में 1,426 यूनिट, नवंबर में 1,224 यूनिट और दिसंबर में 1,190 यूनिट बिकीं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।