Citroen का बड़ा धमाका, इन कारों में आया Turbo-CNG का ऑप्शन, e-C3X की रेंज भी बढ़ी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सिट्रोएन इंडिया ने अपनी कारों की रेंज में कई नए वेरिएंट्स को ऐड किया है। नए ऑप्शन्स में टर्बो और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ के साथ CNG का ऑप्शन भी दिया गया है। वहीं, इलेक्ट्रिक हैचबैक e-C3X को अब ज्यादा रेंज के साथ लाया गया है।

Citroen
सिट्रोएन
Citroen Aircross X
केवल
₹11,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

सिट्रोएन इंडिया (Citroen India) ने अपनी कारों की रेंज में कई नए वेरिएंट्स को ऐड किया है। इन कारों का नाम AircrossX, BasaltX और e-C3X है। इनके नए ऑप्शन्स में टर्बो और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ के साथ CNG का ऑप्शन भी दिया गया है। वहीं, इलेक्ट्रिक हैचबैक e-C3X को अब ज्यादा रेंज के साथ लाया गया है। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
EMI केवल₹10,000/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
EMI केवल₹19,600/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल₹16,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख
EMI केवल₹14,000/ माह
अपनी EMI जानें

AircrossX में Turbo इंजन सस्ता हुआ

सिट्रोएन एयरक्रॉस X में नया You Turbo Comfort Edition वेरिएंट शामिल किया गया है। इसकी कीमत ₹10.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। इस वेरिएंट के साथ ग्राहकों को कम कीमत में टर्बोचार्ज्ड इंजन का फायदा मिलेगा। इसके अलावा Max नैचुरली एस्पिरेटेड वेरिएंट भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत ₹11.62 लाख है। नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन वाले इस वेरिएंट में सीएनजी का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

BasaltX में भी टर्बो और सीएनजी का ऑप्शन

BasaltX को भी नए वेरिएंट्स के साथ अपडेट किया गया है। इसका You Turbo वेरिएंट 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है। वहीं, Max नैचुरली एस्पिरेटेड वेरिएंट की कीमत 11.34 लाख रुपये है। Max वेरिएंट में भी CNG का ऑप्शन दिया गया है, जिससे ज्यादा माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले ग्राहकों को फायदा हो सकता है।

e-C3X Extended की रेंज बढ़ी

Electric car की बात करें, तो सिट्रोएन ने e-C3X Extended पेश किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बढ़ी हुई ड्राइविंग रेंज है। अब यह एक बार चार्ज करने पर 330km तक चल सकती है। कंपनी इसे अपने Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ सेल कर रही है। इसकी कीमत ₹6.99 लाख से शुरू होती है, जबकि बैटरी के लिए 2.26 प्रति किलोमीटर का EMI चार्ज देना होगा।

7 साल तक का फाइनेंस ऑप्शन

नई कारों को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए सिट्रोएन ने Step-up फाइनेंस स्कीम भी पेश की है। इसमें लोन टेन्योर 7 साल तक रखा जा सकता है। शुरुआती वर्षों में EMI आम लोन की तुलना में कम रहती है और बाद में धीरे-धीरे बढ़ती है। इस स्कीम के तहत BasaltX की EMI पहले साल 9,999 रुपये और एयरक्रॉसX की ईएमआई 10,555 रुपये से शुरू होती है। कंपनी का यह नई वेरिएंट स्ट्रैटिजी पेट्रोल, CNG और EV—तीनों तरह के ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन देने पर फोकस करता है।

बताते चलें कि कंपनी ने एयरक्रॉस का कंफर्ट एडिशन भी लॉन्च किया था। एयरक्रॉस कम्फर्ट एडिशन वाले वेरिएंट्स में सीट्स के लिए मेट्रोपॉलिटन बेज लेदरेट अपहोल्स्ट्री, एडजस्टेबल फ्रंट और रियर हेडरेस्ट और डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच फिनिश दी गई है, जो इसके लुक और फील को बेहतर बनाती है। इसे कंपनी तीन ऐक्सेसरीज पैक के साथ ऑफर करती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़सिट्रोएन का बड़ा धमाका, इन कारों में टर्बो-सीएनजी का ऑप्शन, बढ़ी e-C3X की रेंज