आ रहा इस धांसू इलेक्ट्रिक कार का तगड़ा फेसलिफ्ट, कंपनी ने रिलीज किया टीजर, लॉन्च जल्द

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Citroen eC3 X का टीजर रिलीज हो गया है। यह अपडेटेड मॉडल कई नए फीचर्स और अपडेटेड डिजाइन चेजेंज के साथ आएगा। टीजर के अनुसार नई eC3 X के फ्रंट लुक में बदलाव किए गए हैं। साथ ही इसमें आपको कई और नई चीजें देखने को मिल सकते हैं।

आ रहा इस धांसू इलेक्ट्रिक कार का तगड़ा फेसलिफ्ट, कंपनी ने रिलीज किया टीजर, लॉन्च जल्द
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

नई इलेक्ट्रिक कार लेने का मूड बना रहे हैं, तो मार्केट में आपके लिए एक नई कार आने को तैयार है। यह कार सिट्रोएन की है। कंपनी ने भारत में अपनी अपडेटेड इलेक्ट्रिक हैचबैक eC3 की लॉन्चिंग से पहले इसका टीजर जारी कर दिया है। कंपनी की रिवाइज्ड नेमिंग स्ट्रैटिजी के तहत इस मॉडल के नाम के साथ 'X' ऐड किया गया और इसे Citroen eC3 X के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह अपडेटेड मॉडल कई नए फीचर्स और अपडेटेड डिजाइन चेजेंज के साथ आएगा। कंपनी इस फेसलिफ्ट के साथ मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाह रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
अभी ऑफर पाएं
BMW X7
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
अभी ऑफर पाएं
BMW X5
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
अभी ऑफर पाएं

नई eC3 X के फ्रंट लुक में बदलाव

टीजर के अनुसार नई eC3 X के फ्रंट लुक में बदलाव किए गए हैं। कार के फ्रंट बंपर को नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें सिल्वर स्किड प्लेट जैसा एलिमेंट जोड़ा गया है। इसके अलावा इसमें LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और LED फॉग लैंप्स भी दिए जाएंगे, जो मौजूदा मॉडल की तुलना में बड़ा अपग्रेड माने जा रहे हैं। कार में नए ड्यूल-टोन अलॉय वील्स और टर्न इंडिकेटर्स के साथ अपडेटेड ORVMs भी देखने को मिल सकते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Citroen eC3

Citroen eC3

₹ 12.76 - 13.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Comet EV

MG Comet EV

₹ 7.5 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV

₹ 6.99 - 9.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इंटीरियर में मिल सकते हैं ये फीचर

इंटीरियर की बात करें तो कंपनी इसमें कई नए फीचर्स ऑफर कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई eC3 X में लेदरेट फिनिश वाला स्टीयरिंग वील और डैशबोर्ड, क्रूज कंट्रोल, स्पीड लिमिटर, LED एम्बिएंट लाइटिंग, फास्ट USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, ऑटो-डिमिंग IRVM और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है। इसमें आपको मौजूदा 10.2-इंच वाला टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम ही देखने को मिल सकता है, जिसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट मिलेगा।

सेफ्टी और पावरट्रेन

नई eC3 X पहले से सेफ्टी अपग्रेड भी देखने को मिल सकता है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), स्पीड-सेंसिटिव डोर लॉक और इंजन इम्मोबिलाइजर जैसे फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। पावरट्रेन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद बेहद कम है। कार में मौजूदा 29.2 kWh बैटरी पैक ही दिया जा सकता है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 320 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 57 PS की पावर और 143 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार की टॉप स्पीड 107 kmph है।

टाटा पंच ईवी से होगी टक्कर

कीमत की बात करें तो, मौजूदा eC3 की एक्स-शोरूम कीमत 12.9 लाख रुपये से 13.26 लाख रुपये के बीच है, लेकिन इस कीमत पर इसके कई कॉम्पेटिटर ज्यादा फीचर्स ऑफर करते हैं। ऐसे में अगर सिट्रोएन नई eC3 X को बेहतर फीचर्स और अग्रेसिव प्राइसंग के साथ बाजार में लॉन्च करती है, तो यह इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में खलबली मचा सकती है। इसका मुकाबला खासतौर से टाटा पंच EV से होगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।