7 लाख रुपये से कम की नई इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज पर 320 km की रेंज, 6 एयरबैग भी
सिट्रोएन की नई इलेक्ट्रिक कार- eC3X की भारत में एंट्री हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये से भी कम है। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर 320 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

सिट्रोएन (Citroen) ने भारत में अपनी नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार Citroen eC3X लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये है। वहीं, जो ग्राहक बैटरी का अप-फ्रंट पेमेंट एक साथ करना चाहते हैं, उनके लिए इसका एक्स-शोरूम प्राइस 10.25 लाख रुपये हैं। कंपनी ने अपनी इस नई कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। BaaS मॉडल के तहत ग्राहकों को बैटरी की कीमत अलग से नहीं चुकानी होगी। इसके लिए उन्हें 2.26 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। इस मॉडल का मकसद इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत को कम रखना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक EV खरीद सकें। इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 320 किमी तक की है। आइए डीटेल में जानते हैं सिट्रोएन eC3X के बारे में।
पेट्रोल मॉडल जैसा ही है लुक
डिजाइन की बात करें तो eC3X का लुक इसके पेट्रोल मॉडल जैसा ही रखा गया है। कार के फ्रंट में LED DRLs, फॉग लैंप और सिट्रोएन की सिग्नेचर ग्रिल दी गई है। इसके अलावा इसमें 15-इंच के अलॉय व्हील्स और बॉडी क्लैडिंग भी मिलती है, जो इसे थोड़ा SUV जैसा लुक देती है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को कुल छह मोनोटोन कलर ऑप्शन - पोलर वाइट, स्टील ग्रे, कॉस्मो ब्लू, पर्ला नेरा ब्लैक, गार्नेट रेड और डीप फॉरेस्ट ग्रीन में ऑफर कर रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Citroen eC3X
₹ 10.25 लाख
Tata Tiago EV
₹ 6.99 - 9.99 लाख
MG Comet EV
₹ 7.5 - 10 लाख
Citroen eC3
₹ 12.76 - 13.56 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
डैशबोर्ड पर इलेक्ट्रिक ब्लू फिनिश
केबिन के अंदर भी ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। इसका इंटीरियर पहले वाले मॉडल जैसा ही है, लेकिन डैशबोर्ड पर इलेक्ट्रिक ब्लू फिनिश दी गई है, जिससे इसे EV की अलग पहचान मिलती है। सीटों पर Tone Lama Leatherette अपहोल्स्ट्री दी गई है। कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है।
फीचर्स की बात करें तो सिट्रोएन eC3X में वायरलेस मोबाइल चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 2.0, रिमोट एक्सेस फीचर्स और इलेक्ट्रोक्रोमिक IRVM जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ग्राहक चाहें, तो JBL ऑडियो सिस्टम और फ्रंट-रियर डैशकैम पैकेज को भी अडिशनल ऑप्शन के तौर पर चुन सकते हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, लेन डिपार्चर वार्निंग, हाई-स्पीड अलर्ट के साथ कई और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
सिर्फ 57 मिनट में 80% तक चार्जिंग
पावरट्रेन की जहां तक बात है, तो eC3X में 29.2 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर 320 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। बैटरी से जुड़ी इलेक्ट्रिक मोटर 57 हॉर्सपावर की पावर और 143Nm का टॉर्क ऑफर करती है। चार्जिंग की बात करें, तो DC फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में सिर्फ 57 मिनट का समय लगता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


