₹40000 का डिस्काउंट इस इलेक्ट्रिक कार को बनाएगा सुपरहिट! टाटा पंच को देती है टक्कर; रेंज 320Km
सिट्रोन इंडिया के पोर्टफोलियो की एकमात्र इलेक्ट्रिक कार eC3 है। हालांकि, इस कार की बिक्री काफी कम है। मार्चे में इसकी सिर्फ 13 यूनिट ही बिकी थीं। ऐसे में कंपनी इस कार की सेल को बढ़ाने के लिए इस महीने यानी मई में शानदार डिस्काउंट दे रही है। eC3 को खरीदने पर 40,000 रुपए तक के बेनिफिट्स मिलेंगे।

सिट्रोन इंडिया (Citroen India) के पोर्टफोलियो की एकमात्र इलेक्ट्रिक कार eC3 है। हालांकि, इस कार की बिक्री काफी कम है। मार्चे में इसकी सिर्फ 13 यूनिट ही बिकी थीं। ऐसे में कंपनी इस कार की सेल को बढ़ाने के लिए इस महीने यानी मई में शानदार डिस्काउंट दे रही है। eC3 को खरीदने पर 40,000 रुपए तक के बेनिफिट्स मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआई एक्स-शोरूम कीमत 12.90 लाख रुपए से शुरू होती है। इसे शहरी खरीदारों के लिए एक अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ऑप्शन के तौर पर पेश किया गया है। सिंगल चार्ज परये 320km की ARAI रेंज देती है। वहीं, भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक कार का सीधा मुकाबला टाटा टियागो EV, टाटा पंच EV के साथ MG कॉमेट EV से भी होता है।
सिट्रोन eC3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसके डिजाइन और स्टाइल की बात करें तो ये eC3 अपने ICE सिबलिंग C3 के समान ही है। ब्लैंक्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल और फ्रंट फेंडर पर चार्जिंग फ्लैप को छोड़कर सबकुछ वैसा ही देखने को मिलेगा। इसके इंटीरियर केबिन में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.2 इंच का डिस्प्ले, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक डुअल-टोन डैशबोर्ड और कलर ऑप्शन के साथ फैब्रिक सीटें मिलती हैं। ग्लोबल NCAP में इसे एडल्ट पैसेंजर के लिए 0-स्टार और चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे सिर्फ 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर और बेल्ट लोड लिमिटर मिलते है। इस कार पर कंपनी 3 साल ये 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी भी दे रहीहै।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Citroen eC3
₹ 12.76 - 13.56 लाख
Tata Tiago EV
₹ 7.99 - 11.14 लाख
MG Comet EV
₹ 7.5 - 10 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
सिट्रोन eC3 का रियल रेंज ड्राइव टेस्ट
सिट्रोन eC3 को फुल चार्ज ककरे ट्रिप मीटर को 00 कर लिया गया। ऐसे में 100% चार्ज होने के बाद इसकी रेंज 228Km दिख रही थी। कार को जब 54.3Km दौड़ा लिया गया तब इसकी बैटरी 25% खत्म हो चुकी थी। यानी बची हुई 75% बैटरी की साथ इसकी रेंज 171Km दिख रही थी। जब कार को 114.4Km दौड़ा लिया गया, तब इसकी बैटरी 50% खत्म हो चुकी थी। वहीं, बची हुई 50% में इसकी रेंज 118Km दिख रही थी। जब कार को 173Km तक दौड़ा लिया गया तब इसकी 75% बैटरी खत्म हो चुकी थी। वहीं, बची हुई 25% में इसकी रेंज 51Km दिख रही थी। वहीं, 100% बैटरी खत्म होने पर इस कार ने कुल 218.8Km का सफर तय किया।
टेस्टिंग के दौरान सिट्रोन eC3 को 75% सिटी और 25% हाईवे पर दौड़ाया गया। इलेक्ट्रिक हैचबैक की बैटरी पूरी तरह से डिस्चार्ज होने से पहले 218.8Km का सफर तय करने में कामयाब रही। हालांकि, इसके बाद कार ऑन नहीं हुई। जब बैटरी 5% बची थी तब इसका AC बंद हो गया था। वहीं, 2% बैटरी बचने पर इसकी टॉप स्पीड 10 किमी प्रति घंटे तक सीमित हो गई थी। eC3 को फुल चार्ज करने के बाद स्टैंडर्ड ड्राइव मोड (रीजन मोड) जो कि डिफॉल्ट सेट होता है, इस पर चलाया गया। ड्राइविंग के दौरान AC का टेम्परेचर 21 से 23 डिग्री के बीच सेट किया गया। क्योंकि इस कार में मैनुअल AC दिया है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


