
4 महीने से ग्राहकों को तसर रही थी ये कार, 00 पर अटका था आंकड़ा; अब अक्टूबर में 2 ग्राहकों ने खरीदा
संक्षेप: सिट्रोन इंडिया की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 1,426 कार बेचीं। ये उसकी इस साल की सबसे बड़ी सेल्स भी है। कंपनी के लिए उसकी एंट्री लेवल C3 ने सबसे अच्छी सेल्स दर्ज करते हुए 897 यूनिट बिकीं। जबकि उसके लिए एक बार फिर C5 एयरक्रॉस सबसे कम बिकने वाली कार रही।
सिट्रोन इंडिया की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 1,426 कार बेचीं। ये उसकी इस साल की सबसे बड़ी सेल्स भी है। कंपनी के लिए उसकी एंट्री लेवल C3 ने सबसे अच्छी सेल्स दर्ज करते हुए 897 यूनिट बिकीं। जबकि उसके लिए एक बार फिर C5 एयरक्रॉस सबसे कम बिकने वाली कार रही। इसे सिर्फ 2 ग्राहक ही मिले। हालांकि, इस कार के लिए अच्छी बात ये रही कि पिछले 4 महीने के बाद इसका खाता खुला है। नए GST से इस प्रीमियम कार की कीमत में 2.67 लाख तक टैक्स कटौती भी हुई है। पहले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 39.99 लाख रुपए थी, जो अब 37.32 लाख हो गई है।






सिट्रोन C5 एयरक्रॉस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस कार में 1997cc, DW10FC 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। ये 177 PS का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कार में 52.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। कंपनी के मुताबिक ये 17.5km/l का माइलेज देती है। बात करें इसके डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4500mm, चौड़ाई 1969mm और ऊंचाई 1710mm है। इसका व्हीलबेस 2730mm है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Gloster
₹ 41.07 - 46.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Meridian
₹ 24.99 - 38.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu MU-X
₹ 33.23 - 35.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.65 - 48.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner Legender
₹ 44.51 - 50.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Hilux
₹ 30.4 - 37.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस कार में LED विजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डे टाइम रनिंग लैंप, 3D LED रियर लैंप और ORVM पर LED टर्न इंडिकेटर मिलते हैं। इसमें 31.24 सेमी कस्टमाइजेबल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। सेंट्रल में 25.4 सेमी कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोपर्ट करती है। इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वाला ड्राइवर सीट दी है। कार में हैंड्स-फ्री इलेक्ट्रिक टेल गेट मिलते हैं। कार में 580 लीटर का बूट स्पेस दिया है। रियर सीट फोल्ड करने के बाद इसका बूट स्पेस 720 लीटर का हो जाता है।
कार में मेट्रोपोलिटन ब्लैक इंटीरियर एंबिएंट ब्लैक 'क्लाउडिया' लेदर और लेदर-इफेक्ट क्लॉथ के साथ पैनोरमिक सनरूफ दी है। इसमें सिट्रोएन एडवांस्ड कम्फर्ट प्रोग्रेसिव हाइड्रोलिक कुशन के साथ सस्पेंशन मिलते हैं। कार में अकॉस्टिक लैमिनेटेड फ्रंट विंडो और विंडस्क्रीन दी है। इसमें एडजस्टेबल रिक्लाइन एंगल के साथ फुल साइज रियर सीट दी है। रियर AC वेंट के साथ डुअल जोन इलेक्ट्रॉनिक ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर मिलता है।
कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6-एयरबैग के साथ ब्लाइंड स्पॉट इंफॉर्मेशन सिस्टम (BLIS), कॉफी ब्रेक अलर्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर के साथ रिवर्स कैमरा, फ्रंट पर 3-पॉइंट ISOFIX माउंटिंग पैसेंजर और रियर आउटर सीटें, फ्रंट ड्राइवर और यात्री सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और फोर्स लिमिटर के साथ हाइट एडजेस्टेबल जैसे कई फीचर्स दिए हैं।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




