2024 की सबसे फ्लॉप कार... इसे 12 महीने में सिर्फ 10 लोगों ने खरीदा, साल के 6 महीने खाता भी नहीं खुला

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • साल 2024 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। चंद दिनों के सफर के साथ ये साल खत्म हो जाएगा। 2024 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को कई सुनहरी यादें देकर जा रहा है। हालांकि, कुछ कंपनी और उनके मॉडल के लिए ये साल काफी निराशाजनक रहा।

2024 की सबसे फ्लॉप कार... इसे 12 महीने में सिर्फ 10 लोगों ने खरीदा, साल के 6 महीने खाता भी नहीं खुला

साल 2024 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। चंद दिनों के सफर के साथ ये साल खत्म हो जाएगा। 2024 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को कई सुनहरी यादें देकर जा रहा है। हालांकि, कुछ कंपनी और उनके मॉडल के लिए ये साल काफी निराशाजनक रहा। एक कार तो ऐसी भी रही जिसे साल के 12 महीने के दौरान 12 ग्राहक भी नहीं मिले। जी हां, हम बात कर रहे हैं सिट्रोन C5 एयरक्रॉस की, जिस जनवरी से नवंबर तक सिर्फ 8 ग्राहक मिले। इतना ही नहीं, पिछले 12 महीने यानी दिसंबर 2023 से नवंबर 2024 तक भी इसकी सिर्फ 10 यूनिट ही बिकीं। यानी पूरी साल ये कार ग्राहकों के लिए बुरी तरह तरसती दिखी। यानी ये 2024 में देश की सबसे कम बिकने वाली कर रही।

सिट्रोन C5 एयरक्रॉस सेल्स 2024
महीनायूनिट
दिसंबर 20232
जनवरी 20241
फरवरी 20240
मार्च 20240
अप्रैल 20241
मई 20240
जून 20240
जुलाई 20240
अगस्त 20241
सितंबर 20241
अक्टूबर 20244
नवंबर 20240
टोटल10

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Citroen C5 Aircross

Citroen C5 Aircross

₹ 30.3 - 32.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Aircross

Citroen Aircross

₹ 8.49 - 14.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Basalt

Citroen Basalt

₹ 7.99 - 13.83 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen eC3

Citroen eC3

₹ 11.5 - 12.43 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3

Citroen C3

₹ 6.16 - 10.27 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

सिट्रोन C5 एयरक्रॉस के पिछले 12 के सेल्स आंकड़ों की बात करें तो दिसंबर 2023 में इसे 2 यूनिट बिकी थीं। जिसके बाद जनवरी 2024 में जनवरी 1 यूनिट, फरवरी में 0 यूनिट, मार्च में 0 यूनिट, अप्रैल में 1 यूनिट, मई में 0 यूनिट, जून में 0 यूनिट, जुलाई में 0 यूनिट, अगस्त में 1 यूनिट, सितंबर में 1 यूनिट, अक्टूबर में 4 यूनिट और नवंबर में 0 यूनिट बिकीं। यानी 12 महीने के दौरान 6 बार तो इसका खाता भी नहीं खुला। अब देखना है कि दिसंबर 2024 में इसकी कितनी यूनिट बिकती हैं। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 36.91 लाख से 39.99 लाख रुपए है।

सिट्रोन C5 एयरक्रॉस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस कार में 1997cc, DW10FC 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। ये 177 PS का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कार में 52.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। कंपनी के मुताबिक ये 17.5km/l का माइलेज देती है। बात करें इसके डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4500mm, चौड़ाई 1969mm और ऊंचाई 1710mm है। इसका व्हीलबेस 2730mm है।

इस कार में LED विजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डे टाइम रनिंग लैंप, 3D LED रियर लैंप और ORVM पर LED टर्न इंडिकेटर मिलते हैं। इसमें 31.24 सेमी कस्टमाइजेबल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। सेंट्रल में 25.4 सेमी कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोपर्ट करती है। इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वाला ड्राइवर सीट दी है। कार में हैंड्स-फ्री इलेक्ट्रिक टेल गेट मिलते हैं। कार में 580 लीटर का बूट स्पेस दिया है। रियर सीट फोल्ड करने के बाद इसका बूट स्पेस 720 लीटर का हो जाता है।

कार में मेट्रोपोलिटन ब्लैक इंटीरियर एंबिएंट ब्लैक 'क्लाउडिया' लेदर और लेदर-इफेक्ट क्लॉथ के साथ पैनोरमिक सनरूफ दी है। इसमें सिट्रोएन एडवांस्ड कम्फर्ट प्रोग्रेसिव हाइड्रोलिक कुशन के साथ सस्पेंशन मिलते हैं। कार में अकॉस्टिक लैमिनेटेड फ्रंट विंडो और विंडस्क्रीन दी है। इसमें एडजस्टेबल रिक्लाइन एंगल के साथ फुल साइज रियर सीट दी है। रियर AC वेंट के साथ डुअल जोन इलेक्ट्रॉनिक ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर मिलता है।

कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6-एयरबैग के साथ ब्लाइंड स्पॉट इंफॉर्मेशन सिस्टम (BLIS), कॉफी ब्रेक अलर्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर के साथ रिवर्स कैमरा, फ्रंट पर 3-पॉइंट ISOFIX माउंटिंग पैसेंजर और रियर आउटर सीटें, फ्रंट ड्राइवर और यात्री सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और फोर्स लिमिटर के साथ हाइट एडजेस्टेबल जैसे कई फीचर्स दिए हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।