वैगनआर और स्विफ्ट से भी सस्ती SUV, कीमत ₹4.95 लाख; इस महीने ₹65000 का डिस्काउंट अलग मिल रहा

Feb 10, 2026 12:55 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

सिट्रोन इंडिया ने फरवरी 2026 के लिए डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने इस सस्ती कॉम्पैक्ट SUV पर 65,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। साथ ही, ग्राहकों को जीरो डाउनपेमेंट के साथ 100% ऑनरोड फंडिंग जैसे ऑप्शन भी मिल रहे हैं। इस पर कॉर्पोरेट और एग्जीक्युटिव बेनिफिट भी मिल रहे हैं।

वैगनआर और स्विफ्ट से भी सस्ती SUV, कीमत ₹4.95 लाख; इस महीने ₹65000 का डिस्काउंट अलग मिल रहा
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

सिट्रोन इंडिया ने फरवरी 2026 के लिए डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने इस सस्ती कॉम्पैक्ट SUV पर 65,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। साथ ही, ग्राहकों को जीरो डाउनपेमेंट के साथ 100% ऑनरोड फंडिंग जैसे ऑप्शन भी मिल रहे हैं। इस पर कॉर्पोरेट और एग्जीक्युटिव बेनिफिट भी मिल रहे हैं। डीलरएंड पर इसमें CNG किट भी इन्स्टॉल करा सकते हैं। इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत महज 4.95 लाख रुपए है। सस्ती होने के बाद भी इस कार में कई शानदार फीचर्स के साथ गजब की सेफ्टी मिलती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

C3X का इंजन और माइलेज डिटेल

C3X SUV दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें एक 82hp पावर वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल के साथ आता है। वहीं, दूसरा 110hp पावर वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आता है। ऐसे में ऑटोकार इंडिया ने इस SUV के रेंज टॉपिंग टर्बो ऑटोमैटिक वैरिएंट का माइलेज टेस्ट किया। बता दें कि कंपनी इसे लेकर 18.30Kmpl के ARAI माइलेज का दावा करती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Citroen C3X

Citroen C3X

₹ 7.91 - 9.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.59 - 10.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tera

Volkswagen Tera

₹ 9 - 15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

C3X का 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 110hp का पावर और 205Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर से जोड़ा गया है। ऐसे में रियल माइलेज टेस्ट के दौरान इसने शहर में 8.46Kmpl और हाईवे पर 13.38Kmpl का माइलेज दिया। इस तरह इसका औसत माइलेज 10.92Kmpl रहा। इसका थ्रॉटल कैलिब्रेशन काफी एग्रेसिव है, जिससे कार तेज और रिस्पॉन्सिव लगती है। कार को स्पीड से दौड़ाने या ओवरटेक करने वालों को ये पसंद आएगा। हालांकि, यही खासियत इसकी रियल वर्ल्ड में कम माइलेज में भी योगदान देती है।

इस रियल वर्ल्ड माइलेज टेस्ट के दौरान इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि टर्बो-ऑटोमैटिक वैरिएंट में इंजन स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम लगा है और क्लाइमेट कंट्रोल 35-40 डिग्री सेल्सियस के माहौल में केबिन का टेम्परेचर 22 डिग्री सेल्सियस बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करता है, लेकिन यह सिस्टम आइडलिंग के दौरान इंजन को शायद ही कभी बंद करता है। साथ ही, कार की स्पीड भी माइलेज में अहम रोल निभाती है। इसका टर्बो वैरिएंट सिर्फ 10 सेकेंड में 0-100Kmph की स्पीड पकड़ लेता है।

सिट्रोन C3X के टॉप फीचर्स
C3X में स्टैंडर्ड C3 के मुकाबले 15 नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें प्रॉक्सी-सेंस पैसिव एंट्री एंड पुश स्टार्ट, की-लेस एंट्री और स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल + स्पीड लिमिटर, 6 एयरबैग, HALO 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, LED विजन प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, LED DRLs और LED फॉग लैम्प्स मिलते हैं। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले एंड एंड्राएड ऑटो और ट्रॉपिकलाइज्ड ऑटोमैटिक AC जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 315-लीटर का बूट स्पेस और रियर USB टाइप-C चार्जिंग सिस्टम मिलता है। भारत में इसका मुकाबला, निसान मैग्नाइट, टाटा पंच, हुंडई एक्सटर के साथ मारुति वैगनआर और मारुति स्विफ्ट से भी होता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।