Hindi Newsऑटो न्यूज़Citroen C3X real world mileage tested, explained
खुल गई कंपनी के दावा को पोल, 1 लीटर पेट्रोल में बस इतने KM ही दौड़ी ये SUV; कीमत सिर्फ ₹4.80 लाख

खुल गई कंपनी के दावा को पोल, 1 लीटर पेट्रोल में बस इतने KM ही दौड़ी ये SUV; कीमत सिर्फ ₹4.80 लाख

संक्षेप:

सिट्रोन इंडिया ने इसी साल अगस्त में अपनी सिट्रोन C3X को लॉन्च किया था। कंपनी नए सिरे से C3 की ब्रांडिग कर रही है। ये SUV दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें एक 82hp पावर वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल के साथ आता है।

Nov 21, 2025 04:54 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

सिट्रोन इंडिया ने इसी साल अगस्त में अपनी सिट्रोन C3X को लॉन्च किया था। कंपनी नए सिरे से C3 की ब्रांडिग कर रही है। ये SUV दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें एक 82hp पावर वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल के साथ आता है। वहीं, दूसरा 110hp पावर वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आता है। ऐसे में ऑटोकार इंडिया ने इस SUV के रेंज टॉपिंग टर्बो ऑटोमैटिक वैरिएंट का माइलेज टेस्ट किया। बता दें कि कंपनी इसे लेकर 18.30Kmpl के ARAI माइलेज का दावा करती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

C3X का 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 110hp का पावर और 205Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर से जोड़ा गया है। ऐसे में रियल माइलेज टेस्ट के दौरान इसने शहर में 8.46Kmpl और हाईवे पर 13.38Kmpl का माइलेज दिया। इस तरह इसका औसत माइलेज 10.92Kmpl रहा। इसका थ्रॉटल कैलिब्रेशन काफी एग्रेसिव है, जिससे कार तेज और रिस्पॉन्सिव लगती है। कार को स्पीड से दौड़ाने या ओवरटेक करने वालों को ये पसंद आएगा। हालांकि, यही खासियत इसकी रियल वर्ल्ड में कम माइलेज में भी योगदान देती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Citroen C3X

Citroen C3X

₹ 7.91 - 9.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3

Citroen C3

₹ 5.25 - 10.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 6.14 - 11.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:47 लाख घरों तक पहुंचने वाली देश की इकलौती कार, 6 एयरबैग और माइलेज 33Km

इस रियल वर्ल्ड माइलेज टेस्ट के दौरान इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि टर्बो-ऑटोमैटिक वैरिएंट में इंजन स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम लगा है और क्लाइमेट कंट्रोल 35-40 डिग्री सेल्सियस के माहौल में केबिन का टेम्परेचर 22 डिग्री सेल्सियस बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करता है, लेकिन यह सिस्टम आइडलिंग के दौरान इंजन को शायद ही कभी बंद करता है। साथ ही, कार की स्पीड भी माइलेज में अहम रोल निभाती है। इसका टर्बो वैरिएंट सिर्फ 10 सेकेंड में 0-100Kmph की स्पीड पकड़ लेता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 4.80 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें:27 नवंबर को आने वाली महिंद्रा की इस 7-सीटर में मिलेगा बॉस मोड, जानिए इसका काम

सिट्रोन C3X के टॉप फीचर्स
C3X में स्टैंडर्ड C3 के मुकाबले 15 नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें प्रॉक्सी-सेंस पैसिव एंट्री एंड पुश स्टार्ट, की-लेस एंट्री और स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल + स्पीड लिमिटर, HALO 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, LED विजन प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, LED DRLs और LED फॉग लैम्प्स मिलते हैं। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले एंड एंड्राएड ऑटो और ट्रॉपिकलाइज्ड ऑटोमैटिक AC जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 315-लीटर का बूट स्पेस और रियर USB टाइप-C चार्जिंग सिस्टम मिलता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।