Hindi Newsऑटो न्यूज़Citroen Basalt X launched at Rs 7.95 lakh, check features updates
मात्र ₹7.95 लाख में लॉन्च हुई ये धाकड़ SUV, टाटा कर्व को देगी सीधी टक्कर; कंपनी ने भर-भरकर दिए प्रीमियम फीचर्स

मात्र ₹7.95 लाख में लॉन्च हुई ये धाकड़ SUV, टाटा कर्व को देगी सीधी टक्कर; कंपनी ने भर-भरकर दिए प्रीमियम फीचर्स

संक्षेप:

नई सिट्रोएन बेसाल्ट X (Citroen Basalt X) भारत में लॉन्च हो चुकी है, जिसकी कीमत 7.95 लाख रुपये से शुरू होकर 12.90 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसमें भर-भरकर प्रीमियम फीचर्स ऑफर किए गए हैं। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

Sep 05, 2025 04:55 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
0

फ्रेंच कार निर्माता सिट्रोएन इंडिया (Citroen India) ने अपनी लाइनअप को और मजबूत करते हुए नया वैरिएंट बेसाल्ट X (Basalt X) भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कार अब और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और नए डिजाइन अपडेट्स के साथ आई है। इसकी कीमत 7.95 लाख से शुरू होकर 12.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:न्यू मारुति विक्टोरिस की कीमतों का हो गया खुलासा, एरिना शोरूम पर इतने में मिलेगी

न्यू बेसाल्ट X में क्या है?

न्यू सिट्रोएन बेसाल्ट एक्स (Citroen Basalt X) में कंपनी ने कई बड़े बदलाव और फीचर्स जोड़े हैं। इसमें नया क्लीन और डुअल-टोन डैशबोर्ड लेआउट (बेज और ब्लैक थीम) दिया गया है।इसके साथ ही इसमें ऑल-LED हेडलैंप्स, वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बियंट लाइटिंग और पेरिमेट्रिक अलार्म दिया गया है। इसमें नया इन-कार असिस्टेंट कार मिलता है, जो आपकी वॉइस कमांड से नेविगेशन, सर्विस हिस्ट्री और रूट सजेशन जैसे काम कर सकता है।

फीचर्स की लंबी लिस्ट

न्यू सिट्रोएन बेसाल्ट एक्स (Citroen Basalt X) को और ज्यादा प्रैक्टिकल और टेक-पैक्ड बनाने के लिए इसमें कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं। जी हां, जैसे कि इसमें क्रूज कंट्रोल, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, लेदरट्टी फिनिश डैशबोर्ड, कीलेस एंट्री और ऑप्शनल 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

इस मॉडल में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ), 7-इंच डिजिटल TFT डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो अब इसमें 6 एयरबैग, ABS + EBD, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

बेसाल्ट एक्स (Basalt X) में कंपनी ने अपने भरोसेमंद 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो 108 bhp की पावर और 190 Nm (MT) का और 205 Nm (AT) का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति की 3 सबसे सेफ कार, भारत NCAP में इनके लोहे को मिली 5-स्टार रेटिंग

कीमत और वैरिएंट्स

इसमें You वैरिएंट (1.2 Petrol) की कीमत 7.95 लाख रुपये है। इसके बाद Plus वैरिएंट (1.2 Petrol) की कीमत 9.42 लाख और प्लस (Plus) वैरिएंट (1.2 Turbo Petrol) की कीमत 10.82 लाख रुपये है। वहीं, टॉप वैरिएंट बेसाल्ट एक्स (Basalt X) की कीमत 12.90 लाख है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।