अपने शानदार लुक से ग्राहकों को खींचने वाली ये SUV हो गई ₹1.40 लाख सस्ती, कीमत घटकर इतनी रह गई
इसमें दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। पहला एक नैचुरली एस्पिरेटेड 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 81 बीएचपी और 115 एनएम का टॉर्क देता है। यह केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। बेसाल्ट में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 108 बीएचपी और 195 एनएम के साथ आता है।

सिट्रोन इंडिया अपनी बेसाल्ट (BasaltX) कूप SUV को जून में सस्ता कर दिया है। दरअसल, कंपनी इस महीने इस कार पर 1.40 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इससे पहले मई में ये डिस्काउंट 1.15 लाख रुपए का था। यानी कंपनी ने इस पर 25,000 रुपए का डिसकाउंट बढ़ा दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 8.55 लाख रुपए से 13.75 लाख रुपए के बीच हैं। ये भारतीय बाजार की सबसे सस्ती मास-मार्केट कूप-SUV भी है। इसका मुकाबला टाटा कर्व, MG एस्टर, फॉक्सवैगन टाइगुन, किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा, रेनो डस्टर और होंडा एलिवेट जैसी गाड़ियों से होता है।
सिट्रोन बेसाल्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
बेसाल्ट का फ्रंट एंड सिट्रोन C3 एयरक्रॉस से काफी मिलता-जुलता है, जिसके साथ यह अपनी अंडरपिनिंग शेयर करता है। इसमें समान स्टाइल वाले DRLs, हेडलैंप क्लस्टर, ग्रिल और फ्रंट में एयर इनटेक की प्लेसमेंट भी समान है। बेसाल्ट के डिजाइन साइड से देखते पर साफ हो जाता है, क्योंकि इसमें एक कूप रूफलाइन है, जो बी-पिलर से नीचे की ओर एक इनबिल्ट स्पॉइलर लिप के साथ एक हाई डेक लिड में है। यह 16-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील्स दिए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Citroen Basalt X
₹ 7.95 - 13.11 लाख
Citroen Aircross X
₹ 8.29 - 13.69 लाख
Hyundai Venue
₹ 8 - 15.64 लाख
Kia Syros
₹ 8.4 - 15.8 लाख
Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.48 लाख
Kia Sonet
₹ 7.32 - 14.17 लाख
इसके इंटीरियर की बात करें इसका लेआउट C3 एयरक्रॉस जैसे ही है, जिसमें इसके डैशबोर्ड डिजाइन और 10.25-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन जैसे एलिमेंट लिए गए हैं। एयरक्रॉस के विपरीत इसमें 7.0-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसमें पीछे की सीटों के लिए एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट है। बेसाल्ट में 15-वाट वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी है।
इसका पावरट्रेन की बात करें इसमें दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। पहला एक नैचुरली एस्पिरेटेड 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 81 बीएचपी और 115 एनएम का टॉर्क देता है। यह केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। बेसाल्ट में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 108 बीएचपी और 195 एनएम के साथ आता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें 5 सिंगल-टोन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लेटिनम ग्रे, गार्नेट रेड और कॉस्मो ब्लू शामिल हैं। इनमें से व्हाइट और रेड कलर की रूफ भी मिलेगी। भारत में इसका मुकाबला टाटा कर्व के साथ मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल से होता है। इसे सेफ्टी के लिए 4-स्टार रेटिंग भी मिली है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


