100 यूनिट तक भी नहीं पहुंच पाई इस SUV की बिक्री, डबल डिजिट पर ठप हो गई सेल; यहां देखें 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट
अप्रैल 2025 में सिट्रोएन एयरक्रॉस की बिक्री 100 यूनिट को नहीं पार कर पाई। पिछले महीने इस कार ने डबल डिजिट में अपनी बिक्री हासिल की। आइए इसकी बिक्री डिटेल्स जानते हैं।

फ्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने अप्रैल 2025 की बिक्री रिपोर्ट शेयर कर दी है। इसके मुताबिक अप्रैल 2025 में सिट्रोएन के कुछ कारों की बिक्री डबल डिजिट पर ठप हो गई। कंपनी के पास अभी C3, एयरक्रॉस, eC3, बेसाल्ट कूपे और C5 एयरक्रॉस जैसे मॉडल हैं। पिछले महीने अप्रैल 2025 में सिट्रोएन एयरक्रॉस की सेल डबल डिजिट पर ही थम गई। अप्रैल 2025 में सिट्रोएन एयरक्रॉस की बिक्री 72 यूनिट रही। आइए इसकी बिक्री डिटेल्स जानते हैं।
सिट्रोएन की पिछले महीने की बिक्री रिपोर्ट
मॉडल | अप्रैल 2025 |
---|---|
C3 | 110 |
एयरक्रॉस | 72 |
eC3 | 109 |
बेसाल्ट कूपे | 66 |
C5 एयरक्रॉस | 54 |
ऊपर दिए गए चार्ट में सिट्रोएन के सभी कारों की सेल्स रिपोर्ट दी गई है, जिसमें सिट्रोएन एयरक्रॉस (Citroen Aircross) की हालत खराब नजर आ रही है। अप्रैल 2025 में इस कार की बिक्री 72 यूनिट रही। अब आइए सिट्रोएन एयरक्रॉस की पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।
महीना | बिक्री संख्या |
---|---|
नवंबर 2024 | 201 |
दिसंबर 2024 | 96 |
जनवरी 2025 | 107 |
फरवरी 2025 | 43 |
मार्च 2025 | 69 |
अप्रैल 2025 | 72 |
सिट्रोएन एयरक्रॉस (Citroen Aircross) एक लोकप्रिय C1-सेगमेंट SUV है। ऊपर चार्ट में सिट्रोएन एयरक्रॉस की पिछले 6 महीने की बिक्री रिपोर्ट दी गई है, जिससे पता चलता है कि पिछले 6 महीने में नवंबर 2025 में इस मॉडल की सबसे ज्यादा बिक्री 201 यूनिट थी। वहीं, अप्रैल 2025 में एयरक्रॉस (Aircross) की कुल बिक्री का आंकड़ा 72 यूनिट था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।