पुरानी कीमत भूल जाओ, भारत में बिकने वाली ये सस्ती SUV हो गई महंगी; खरीदने में इतने रुपए ज्यादा लगेंगे

Mar 06, 2026 08:08 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

सिट्रोन इंडिया ने अपनी जिन कारों की कीमतों में इजाफा किया है उसमें एयरक्रॉस का नाम भी शामिल है। अब इस कार को खरीदना 42,000 रुपए या 4.71% तक खरीदना महंगा हो गया है। पहले इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 8.89 लाख रुपए हो गई है।

पुरानी कीमत भूल जाओ, भारत में बिकने वाली ये सस्ती SUV हो गई महंगी; खरीदने में इतने रुपए ज्यादा लगेंगे
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

सिट्रोन इंडिया ने अपनी जिन कारों की कीमतों में इजाफा किया है उसमें एयरक्रॉस का नाम भी शामिल है। अब इस कार को खरीदना 42,000 रुपए या 4.71% तक खरीदना महंगा हो गया है। पहले इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 8.89 लाख रुपए हो गई है। इस कार को नॉर्मल और टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसके टॉप वैरिएंट के लिए अब 14,56,600 रुपए खर्च करने होंगे। ये कार कई नए फीचर्स और फ्रेश डिजाइन एलिमेंट्स के साथ आती है। भारत में इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस, होंडा एलिवेट, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस जैसे मॉडल से होता। चलिए इसके सभी वैरिएंट की नई कीमतों की प्राइस लिस्ट देखते है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
सिट्रोन एयरक्रॉस नई एक्स-शोरूम कीमतें मार्च 2026
1.2L Normal Petrol-Manual
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतर% चेंज
You 5 SeaterRs. 8,49,000Rs. 8,89,000Rs. 40,0004.71%
Plus 5 SeaterRs. 9,97,000Rs. 9,99,000Rs. 2,0000.20%
1.2L Turbo Petrol-Manual
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतर% चेंज
Plus 7 SeaterRs. 11,57,000Rs. 11,99,000Rs. 42,0003.63%
Max 5 SeaterRs. 12,41,900Rs. 12,82,000Rs. 40,1003.23%
Max 7 SeaterRs. 12,79,500Rs. 13,19,600Rs. 40,1003.13%
Max 7 Seater DTRs. 12,99,500Rs. 13,39,600Rs. 40,1003.09%
1.2L Turbo Petrol-Auto (TC)
वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतअंतर% चेंज
Max 5 SeaterRs. 13,56,500Rs. 13,99,000Rs. 42,5003.13%
Max 7 SeaterRs. 13,94,100Rs. 14,36,600Rs. 42,5003.05%
Max 7 Seater DTRs. 14,14,100Rs. 14,56,600Rs. 42,5003.01%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Citroen Aircross X

Citroen Aircross X

₹ 8.29 - 13.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 7.95 - 13.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.67 - 15.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.65 - 15.58 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 9.65 - 15.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 8 - 15.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

सिट्रोन एयरक्रॉस एक्स का इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो इस SUV का केबिन और भी प्रीमियम हो गया है। इसमें नया लेदर-रैप्ड डैशबोर्ड, सॉफ्ट-टच मटेरियल, ड्यूल-टोन थीम, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, व्हाइट एंबिएंट लाइटिंग, LED फॉग लैंप, ऑटो-डिमिंग IRVM, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और ऑप्शनल 360-डिग्री कैमरा देखने को मिलता है। सिट्रोन एयरक्रॉस X में सिट्रोन का नया CARA इन-कार AI असिस्टेंट भी मिलेगा। यह 52 भाषाओं में वॉइस कमांड समझ सकता है और आपको एडवांस्ड डेटा जैसे बेस्ट नेविगेशन रूट, नजदीकी फ्यूल पंप, डेस्टिनेशन तक डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसी जानकारी भी देगा, जो काफी एडवांस है।

इंजन और परफॉर्मेंस के ऑप्शन
सिट्रोन एयरक्रॉस भारतीय बाजार में दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसमें किसी मेकेनिकल बदलाव नहीं किया है। SUV में वही इंजन मिलेंगे। इसमें 1.2L नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (81 bhp, 5-स्पीड गियरबॉक्स) और 1.2L टर्बो-पेट्रोल इंजन (108 bhp, 6-स्पीड मैनुअल/टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक) ऑप्शन मिलेगा।

इंजन विकल्पपावर/टॉर्कट्रांसमिशनमाइलेज (दावा)
1.2L नैचुरली-एस्पिरेटेड81 bhp / 115 Nm5-स्पीड मैनुअल17.50 kmpl
1.2L टर्बोचार्ज्ड108.6 bhp / 190 Nm6-स्पीड मैनुअल/ऑटोमैटिक18.50 kmpl (MT) / 17.60 kmpl (AT)

क्रैश टेस्ट रेटिंग और सेफ्टी फीचर्स
सिट्रोन एयरक्रॉस ने क्रैश टेस्ट में असाधारण प्रदर्शन किया है, खासकर एडल्ट सेफ्टी की सुरक्षा के मामले में ये SUV शानदार है। यह 5-स्टार रेटिंग इस बात की गारंटी है कि यह SUV सामने और बगल से होने वाली टक्करों में कैबिन को सुरक्षित रखने के लिए बेहतरीन तरीके से डिजाइन की गई है।

कैटेगरीरेटिंगस्कोर
एडल्ट पैसेंजर सेफ्टी (AOP)5-स्टार (सर्वोच्च)32 में से 27.05 अंक
चाइल्ड एडल्ट सेफ्टी (COP)4-स्टार49 में से 40 अंक

एयरक्रॉस (Aircross) SUV भारतीय बाजार में 40 से ज्यादा सुरक्षा फीचर्स के साथ आती है, जिनमें कई फीचर्स स्टैंडर्ड (सभी वैरिएंट में) दिए गए हैं। इसमें 6 एयरबैग (Airbags), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट (Hill Hold Assist), ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और सभी सीटों पर 3-पॉइंट सीटबेल्ट मिलते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।