Jetour T2 से लेकर MG 520 तक, भारत आने वाली हैं ये धाकड़ चाइनीज SUV, एक शानदार हैचबैक भी
चीन के दिग्गज ऑटोमेकर भारत में अपनी धाकड़ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें iCar V23 और Jetour T2 भी शामिल हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं, तो आने वाले दिन आपके लिए बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। चीन के दिग्गज ऑटोमेकर भारत में अपनी धाकड़ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें iCar V23 और Jetour T2 भी शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।
Jetour T2 Plug-in Hybrid
जेएसडब्ल्यू मोटर्स भारत में ग्लोबल जेटूर T2 पर बेस्ड प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) एसयूवी लॉन्च करने वाली है। इसकी एंट्री दिवाली 2026 के आसपास हो सकती है। इस नई एसयूवी का इंडियन मार्केट में एक अलग नाम होगा। इस प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी की मैन्युफैक्चरिंग महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में ब्रैंड के अपकमिंग ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में किया जाएगा। एसयूवी की लंबाई 4785 मिमी, चौड़ाई 2006 मिमी और ऊंचाई 1875 मिमी है, और इसका व्हीलबेस 2800 मिमी है। जेटूर T2 में 1.5L Turbo-Petrol i-DM Plug-in Hybrid इंजन लगा है, जिसमें 26.7 kWh की बैटरी और ड्यूल-मोटर AWD सेटअप है। 3-स्पीड डीएचटी से लैस यह इंजन 375 बीएचपी की कंबाइन्ड पावर और 610 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है। यह बैटरी पैक NEDC सर्टिफाइड 139 किमी की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज ऑफर करता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
MG 4 EV
₹ 30 - 32 लाख
MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख
MG M9 EV
₹ 75.9 लाख
MG Windsor EV
₹ 14.1 - 18.6 लाख
MG Comet EV
₹ 7.5 - 10 लाख
MG eHS
₹ 45 - 55 लाख
Chery iCar V23
चीन में बिकने वाली इस एसयूवी का डिजाइन बेहद यूनीक और बॉक्सी है। इसकी लंबाई 4.2 मीटर और वीलबेस 2.7 मीटर है। Cherry iCar V23 के नए वर्जन की शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है। इसे जेएसडब्ल्यू मोटर्स के छत्रपति संभाजीनगर स्थित प्लांट में असेंबल किया जाएगा। यह साल 2028 में लॉन्च हो सकती है। इंटरनैशनल मार्केट में iCar V23 दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है। इनमें एक 59.93kWh यूनिट है, जो रियर-माउंटेड मोटर से जुड़ी है और 136hp पावर और 180Nm टॉर्क ऑफर करती है।
वहीं, दूसरी 81.76kWh यूनिट जो ड्यूल-मोटर सेटअप से जुड़ी है और 211hp पावर और 292Nm टॉर्क जेनरेट करती है। दावा किया गया CLTC रेंज 59.93kWh वाले मॉडल में 401km और 81.76kWh वाले मॉडल में 510km है। DC चार्जिंग स्पीड 85kW से 100kW से ज्यादा तक सपोर्ट करती है।
MG 520
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया स्टारलाइट 560 पर बेस्ड एमजी 520 ईवी और प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल को भारत लाने की तैयारी कर रही है। यह एक 7-सीटर एसयूवी होगी। इसकी सीधी टक्कर XUV 7XO और टाटा सफारी से होगी। एमजी 520 की सबसे बड़ी खूबी इसका 1.5-लीटर प्लग-इन हाइब्रिड इंजन होगा। यह 197 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा और 100 किमी की इलेक्ट्रिक रेंज ऑफर करेगा। इसकी कुल रेंज 1,100 किमी से अधिक होगी। कंपनी इसका ऑल इलेक्ट्रिक रेंज भी लाएगी, जो फुल चार्ज पर 500 किमी तक चलेगी।
MG Binguo EV
यह एमजी की लाइनअप में एमजी कॉमेट ईवी और विंडसर ईवी के बीच के सेगमेंट में आएगी और टाटा टियागो ईवी को सीधी टक्कर देगी। यह दो पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आ सकती है, जिनमें से एक 31.9 kWh की बैटरी है, जिसकी रेंज 333 किमी है। वहीं, दूसरी 37.9 kWh की बैटरी है, जिसकी रेंज 410 किमी है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


