फुल चार्ज में चलेगी 1,700 Km! भारत में पेटेंट हुईं ये 3 धांसू कारें, 3 सेकंड में पकड़ती हैं 100 की रफ्तार
चीनी कार निर्माता कंपनी चेरी ऑटोमोबाइल भारत के ऑटो मार्केट में एंट्री करने की मजबूत प्लानिंग बना रही है। कंपनी ने हाल ही में भारत के आईपी डायरेक्टरी में तीन नई गाड़ियों के डिजाइन पेटेंट दर्ज कराए हैं।

चीन की दिग्गज कार निर्माता कंपनी चेरी ऑटोमोबाइल भारत के ऑटो मार्केट में एंट्री करने की मजबूत प्लानिंग बना रही है। कंपनी ने हाल ही में भारत के आईपी डायरेक्टरी में तीन नई गाड़ियों के डिजाइन पेटेंट दर्ज कराए हैं। ये कारें जेएसडब्ल्यू मोटर्स (JSW Motors) जैसे भारतीय ब्रांड्स के साथ साझेदारी में लॉन्च की जा सकती हैं। न्यूज वेबसाइट rushlane के अनुसार, चेरी ने जिन तीन कारों के पेटेंट कराए हैं उनमें 'फुलविन X3L' बॉक्सी एसयूवी, 'लेपास L4' पेट्रोल एसयूवी और 'एक्सीड एक्सलांटिक्स ES7 GT' शामिल हैं। आइए जानते हैं तीनों अपकमिंग कारों के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।
चेरी फुलविन X3L
चेरी फुलविन X3L एक दमदार और बॉक्सी लुक वाली एसयूवी है। इसमें कंपनी का कुनपेंग गोल्डन REEV (रेंज एक्सटेंडिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल) सिस्टम दिया गया है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 33.7 kWh की बैटरी मिलती है, जो केवल इलेक्ट्रिक मोड पर 215 किमी तक चल सकती है। इसका ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वैरिएंट 422bhp की पावर जनरेट करता है। यह एसयूवी केवल 4.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Lynk GT Concept
₹ 1 - 1.5 करोड़
Mercedes-Benz AMG GT 63
₹ 3 - 3.65 करोड़
McLaren GT
₹ 3.72 करोड़
Mercedes-Benz AMG GT 63 S E Performance
₹ 3.3 करोड़
Mahindra New Bolero
₹ 10 - 12 लाख
Jaguar Epace
₹ 50 - 60 लाख
चेरी लेपास L4
दूसरी कार चेरी लेपास L4 (Lepas L4) है जो एक कॉम्पैक्ट और स्पोर्टी एसयूवी है। कंपनी ने इसके इलेक्ट्रिक अवतार के बाद अब पेट्रोल (ICE) मॉडल का पेटेंट कराया है। इसमें क्रोम ग्रिल, स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स और ढलान वाली रूफलाइन दी गई है। अंदर की तरफ 13.2-इंच की पोर्ट्रेट स्टाइल टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग और डिजिटल क्लस्टर मिलता है। इस कार में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 145bhp की पावर और 255 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
एक्सीड एक्सलांटिक्स ES7 GT
तीसरी और सबसे खास कार एक्सीड एक्सलांटिक्स ES7 GT है। यह एक हाई-परफॉर्मेस शूटिंग ब्रेक स्टेशन वैगन कार है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत और स्पोर्टी लगती है। इसमें 1000V ईवी आर्किटेक्चर और ट्रिपल-मोटर सेटअप दिया गया है। यह कार महज 3 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 41 kWh की बैटरी के साथ 1.5-लीटर रेंज एक्सटेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में और फुल टैंक में 1,700 किमी तक की जबरदस्त रेंज दे सकती है।
कब होंगी लॉन्च
डिजाइन पेटेंट से साफ पता चलता है कि चेरी भारतीय ग्राहकों को अलग-अलग सेगमेंट में प्रीमियम और एडवांस्ड गाड़ियां ऑफर करना चाहती है। कार के केबिन में लेदर इंटीरियर, 15.6-इंच की मेन स्क्रीन, 12.3-इंच की पैसेंजर स्क्रीन और फॉल्कन 700 एडास (ADAS) सुरक्षा सूट मिलता है। हालांकि, चेरी ने अभी भारत में इनकी सटीक लॉन्चिंग तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन अगर ये कारें भारतीय मार्केट में उतरती हैं तो फीचर्स, परफॉर्मेंस और रेंज के मामले में मौजूदा ऑटो कंपनियों के लिए बड़ा चैलेंज खड़ी कर सकती हैं।


