540° कैमरा, 1200KM रेंज, 5-स्टार सेफ्टी, 14.8-इंच स्क्रीन; भारत आई ये SUV, 600mm गहरे पानी में भी दौड़ेगी

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

JSW मोटर्स, MG मोटर के साथ अपनी पार्टनरशिप से अलग हटकर, अपनी खुद की पहचान बनाने की तैयारी में है। कंपनी की जैकू J7 भारत में भी लोगों का ध्यान खींच रही है, क्योंकि इसे यहां पहली बार देखा गया है। ये कई शानदार फीचर्स के साथ गजब की सेफ्टी से लैस है।

540° कैमरा, 1200KM रेंज, 5-स्टार सेफ्टी, 14.8-इंच स्क्रीन; भारत आई ये SUV, 600mm गहरे पानी में भी दौड़ेगी

दुनियाभर के ऑटो मार्केट में ऐसे कई मॉडल हैं जो तेजी से पॉपुलर हुए हैं। इनमें एक नाम जैकू J7 SUV (Jaecoo J7) का भी शामिल है। दरअसल, ये SUV दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है। UK में ये हाल ही में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। ये वहां के बाजार के सेल्स चार्ट में टॉप पोजीशन पर पहुंचने वाली चीन में बनी पहली गाड़ी बन गई है। भारत में पिछले कुछ महीनों में जैकू J5, आईकार V23 और जेटूर T2 के टेस्ट मॉडल देखे गए हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

अब जैकू J7 भारत में भी लोगों का ध्यान खींच रही है, क्योंकि इसे यहां पहली बार देखा गया है। इन गाड़ियों को बिना किसी कवर के एक फ्लैट-बेड ट्रक पर ले जाते हुए देखा गया, जिससे इनका डिजाइन साफ तौर पर नजर आ रहा था। माना जा रहा है कि इसे कंपनी भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। JSW मोटर्स, MG मोटर के साथ अपनी पार्टनरशिप से अलग हटकर, अपनी खुद की पहचान बनाने की तैयारी में है। उम्मीद है कि यह कंपनी चैरी ऑटोमोबाइल के साथ मिलकर कई तरह की NEVs (न्यू एनर्जी व्हीकल्स) पेश करेगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz EQB

Mercedes-Benz EQB

₹ 72.2 - 78.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQA

Mercedes-Benz EQA

₹ 67.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1

BMW iX1

₹ 66.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV6

Kia EV6

₹ 65.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tesla Model Y

Tesla Model Y

₹ 59.89 - 67.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
भारत पहुंची ये SUV

जैकू J7 का डिजाइन और एक्सटीरियर
जैकू J7 के डिजाइन की बात करें तो इसका लुक काफी हद तक रेंज रोवर स्पोर्ट जैसा है। यह बॉक्सी होने के साथ-साथ काफी प्रीमियम भी लगती है। इसकी लंबाई लगभग 4,500 mm, चौड़ाई 1,865 mm और ऊंचाई 1,680 mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,672 mm तक है। यह SUV 19-इंच के व्हील पर चलती है। इसमें 210 mm तक का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

जैकू J7 का इंजन और रेंज
दुनियाभर में यह SUV पेट्रोल और PHEV, दोनों तरह के पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। PHEV वैरिएंट में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 18.3 kWh की बैटरी दी गई है, जो सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 56 मील (लगभग 90Km) तक की रेंज देती है। जैकू यह भी दावा करता है कि एक फुल टैंक और बैटरी के साथ इसकी कुल रेंज 745 मील (1200KM) तक हो सकती है। इसका पेट्रोल वर्जन AWD के साथ भी आता है। इसमें ऑफ-रोड कैपेसिटी भी हैं, जैसे 600 mm तक पानी में चलने की कैपेसिटी और 29-डिग्री का डिपार्चर एंगल मिलता है।

भारत पहुंची ये SUV

जैकू J7 का इंटीरियर और फीचर्स
जैकू J7 के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 14.8-इंच की पोर्ट्रेट टचस्क्रीन, दो वायरलेस चार्जर, लेदर अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट सीटों के लिए हीटिंग और वेंटिलेशन, 540-डिग्री कैमरा सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS और एक हेड-अप डिस्प्ले शामिल हैं। इसमें एक मजबूत सेफ्टी पैकेज भी मिलता है, जिसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और ग्लोबल मार्केट में 7 साल की वारंटी का सपोर्ट हासिल है।

जैकू J7 की कीमत और मुकाबला
UK जैसे इंटरनेशनल मार्केट में जैकू J7 को एक अफॉर्डेबल प्रीमियम SUV के तौर पर मिलती है। इसके पेट्रोल वैरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग £29,435 (करीब 37 लाख रुपए) है, जबकि प्लग-इन हाइब्रिड वैरिएंट की कीमत £35,065 (लगभग 44 लाख रुपए) से शुरू होती है। इस कीमत के साथ यह हुंडई टक्सन, BMW X1 और सिट्रोन C5 एयरक्रॉस जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है। जैकू J7 भारत में लॉन्च होती है, तो यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के चलते तगड़ा कॉम्पटीशन पैदा कर सकती है। खासकर हुंडई टक्सन, जीप कम्पास को सीधे टक्कर दे सकती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।