
त्योहार खत्म, लेकिन ऑफर नहीं! इन टॉप ई-बाइक्स पर अभी भी मिल रहा बंपर ऑफर, फौरन लपक लीजिए
संक्षेप: त्योहार खत्म होने को हैं, लेकिन कुछ ईवी कंपनियों ने अभी तक ऑफर नहीं खत्म किया है। जी हां, अभी भी कुछ टॉप इलेक्ट्रिक बाइक्स पर बेहतरीन ऑफर और जबरदस्त बचत मिल रही है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
जैसे-जैसे त्योहारों का मौसम समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, वैसै-वैसे ऑफर भी खत्म हो रहे हैं। लेकिन, कुछ ईवी मॉडलों पर अभी भी शानदार मौका मिल रहा है। इनमें भारत की कुछ बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक्स भी शामिल हैं, जिन पर शानदार डील्स और डिस्काउंट्स मिल रहे हैं। इनमें कुछ ब्रांड्स आकर्षक छूट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहे हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Oben Rorr EZ Sigma
₹ 1.27 - 1.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Revolt Motors RV400
₹ 1.24 - 1.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Revolt Motors RV400 BRZ
₹ 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

PURE EV EcoDryft
₹ 1.2 - 1.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ola Electric S1 Air
₹ 89,999

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
1- ओबेन रॉर ईजी सिग्मा (Oben Rorr EZ Sigma)
ओबेन रॉर ईजी सिग्मा (Oben Rorr EZ Sigma) भारतीय सड़कों के लिए बनी एक प्रीमियम कम्यूटर ई-मोटरसाइकिल है, जो आराम, परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन हैं। इसके कीमत की बात करें तो ये 3.4 kWh वैरिएंट के लिए 1.29 लाख रुपये और 4.4 kWh वैरिएंट के लिए 1.39 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। ये बाइक 95 किमी./घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। इसके रफ्तार की बात करें तो ये सिर्फ 3.3 सेकेंड में 0–40 किमी./घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। ये 175 किमी. तक की रेंज (IDC) ऑफर करती है।
इसके मुख्य फीचर्स में 5-इंच TFT कलर डिस्प्ले, नेविगेशन, स्मार्ट अलर्ट, ट्रिप मीटर, रिवर्स मोड, ऐप-बेस्ड GPS सिक्योरिटी, रिमोट डायग्नोस्टिक्स और राइड ट्रैकिंग शामिल हैं। फास्ट चार्जिंग (0–80%) सिर्फ 1.5 घंटे से शुरू होती है। बाइक 8 साल / 80,000 किमी की बैटरी वारंटी के साथ आती है।
इस फेस्टिव ऑफर में ओबेन मेगा दिवाली उत्सव (Oben Mega Diwali Utsav) के तहत ग्राहकों को 35,000 तक के फायदे मिल रहे हैं, जिसमें 20,000 रुपये की सीधी छूट, 10,000 रुपये तक का कैशबैक, एक गारंटीड गोल्ड कॉइन और नया iPhone जीतने का मौका शामिल है। ये ऑफर देशभर में 50+ शोरूम्स के साथ-साथ अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर भी उपलब्ध है।
2- रिवॉल्ट RV400 (Revolt RV400)
रिवॉल्ट (Revolt) RV400 भारत की सबसे लोकप्रिय कम्यूटर ई-बाइकों में से एक है। इसकी कीमत 1.24 लाख रुपये से 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। यह तीन राइडिंग मोड्स के साथ आती है। इसमें ईको (40 किमी./घंटा, 150 किमी रेंज), नॉर्मल (65 किमी/घंटा, 100 किमी रेंज) और स्पोर्ट (85 किमी/घंटा, 80 किमी रेंज) शामिल हैं।
इसमें 3.24 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो 0–80% तक 3.5 घंटे में चार्ज होती है। बाइक में LED लाइटिंग, अपसाइड-डाउन फोर्क्स, एडजस्टेबल मोनोशॉक और 200 मिमी. ग्राउंड क्लीयरेंस जैसे फीचर्स हैं।
दिवाली डबल धमाका ऑफर (Revolt Diwali Double Dhamaka Offer) के तहत ग्राहकों को 1 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं, जिसमें 13,000 रुपये तक की छूट, 7,000 की फ्री इंश्योरेंस और गारंटीड गिफ्ट्स (टीवी, लैपटॉप या स्मार्टफोन) शामिल हैं। एक लकी विजेता को 1 लाख का गोल्ड वाउचर जीतने का मौका भी मिलेगा।
3- ओला रोडस्टर एक्स (Ola Roadster X)
स्पोर्टी लुक और फ्यूचरिस्टिक फीचर्स वाली ओला रोडस्टर X (Ola Roadster X) चार बैटरी वैरिएंट्स में आती है। इसका X+ मॉडल 11kW मोटर से लैस है और 125 किमी./घंटा की टॉप स्पीड के साथ 501 किमी. की सर्टिफाइड रेंज देता है। लोअर वैरिएंट्स में लगभग 252 किमी. की रेंज मिलती है।
इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, मल्टीपल राइड मोड्स (इको, नॉर्मल, स्पोर्ट), MoveOS स्मार्ट कनेक्टिविटी, OTA अपडेट्स, जियोफेंसिंग और 7-इंच टचस्क्रीन नेविगेशन शामिल हैं।
इस दिवाली ओला मुहूर्त महोत्सव ऑफर (Ola Muhurat Mahotsav Offer) के तहत कंपनी की मोटरसाइकिलें सिर्फ 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं।
4- मैटर एरा (Matter Aera)
भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मैटर एरा (Matter Aera) अपने दमदार डिजाइन और इनोवेशन के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत 1.73 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। ये 10 kW मोटर और 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है। यह 0–60 किमी./घंटा की स्पीड सिर्फ 6 सेकेंड में पकड़ती है और 125 किमी. की रेंज देती है।
इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, ब्लूटूथ, हैंड्स-फ्री नेविगेशन, राइडिंग स्टैट्स, स्मार्ट पार्क असिस्ट, और की-फॉब टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स हैं। बाइक टेक और एडवेंचर पसंद करने वाले राइडर्स के लिए परफेक्ट है। इस दिवाली पर फ्लिपकार्ट (Flipkart) के साथ पार्टनरशिप में कुछ खास डिस्काउंट भी मिल रहे हैं।
5- प्योर ईवी ईकोड्रिफ्ट (PURE EV EcoDryft)
प्योर ईवी ईकोड्रिफ्ट (PURE EV EcoDryft) एक किफायती और भरोसेमंद ई-बाइक है। दिल्ली में सब्सिडी के बाद इसकी कीमत 99,999 रुपये से (अन्य जगहों पर 1.15 लाख तक) शुरू होती है। इसमें 3.0 kWh AIS-156 सर्टिफाइड बैटरी और 3 kW मोटर है, जो 130 किमी. तक की रेंज और 75 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है।
इसमें तीन राइडिंग मोड्स ड्राइव (Drive), क्रॉस-ओवर (Cross-Over) और थ्रिल (Thrill) मिलते हैं। इसमें LED लाइटिंग, डिजिटल डिस्प्ले, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और अलॉय व्हील्स से एक प्रैक्टिकल कम्यूटर बाइक बनाते हैं।
इस फेस्टिव सीजन में ईकोड्रिफ्ट (EcoDryft) उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो एक किफायती, सस्टनेबल और डेली की जरूरतों के हिसाब से ई-मोटरसाइकिल चाहते हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




