33Km से ज्यादा माइलेज और कीमत ₹5 लाख भी नहीं, छोटी मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेस्ट 2 CNG कार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पेट्रोल, डीजल और CNG की मौजूदा कीमतों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 102.12 प्रति लीटर, डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर और CNG की कीमत 83.09 रुपए प्रति किलोग्राम है। चलिए अब इन 2 शानदार माइलेज देने वाली CNG कारों के बारे में जानते हैं।

33Km से ज्यादा माइलेज और कीमत ₹5 लाख भी नहीं, छोटी मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेस्ट 2 CNG कार
EMI केवल4,838/ माह

भारतीय बाजार में पिछले कुछ सालों में ग्राहकों ने CNG कारों की डिमांड में काफी इजाफा हुआ है। वहीं, अब पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच CNG कारों की डिमांड का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर हुआ है। हालांकि, इस बीच CNG की कीमतें भी बढ़ी हैं। इसके बाद भी ये पेट्रोल और डीजल से काफी सस्ती है। इतनी ही नहीं, CNG कारों का माइलेज भी फ्यूल कारों की तुलना में काफी ज्यादा होता है। खासकर मारुति के पास तो ऐसी CNG कार हैं, जो 34Km के करीब का माइलेज भी देती हैं। हम यहां पर ऐसी ही 2 कारों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत भी 5 लाख से बहुत कम हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Volvo XC90
₹ 97.8 लाख
EMI केवल1,27,875/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Bolero Neo
₹ 8.85 - 10.49 लाख
EMI केवल11,572/ माह
पात्रता जांचें
Volvo XC60
₹ 68.9 लाख
EMI केवल90,088/ माह
पात्रता जांचें
Volvo EX30
₹ 41 लाख
EMI केवल53,608/ माह
पात्रता जांचें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,023/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,712/ माह
पात्रता जांचें

पेट्रोल, डीजल और CNG की मौजूदा कीमतों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 102.12 प्रति लीटर, डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर और CNG की कीमत 83.09 रुपए प्रति किलोग्राम है। चलिए अब इन 2 शानदार माइलेज देने वाली CNG कारों के बारे में जानते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 3.7 - 5.45 लाख

EMI केवल4,838/ माह
पात्रता जांचें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 3.5 - 5.25 लाख

EMI केवल4,576/ माह
पात्रता जांचें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.3 - 13.42 लाख

EMI केवल10,852/ माह
पात्रता जांचें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

EMI केवल8,957/ माह
पात्रता जांचें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

EMI केवल10,800/ माह
पात्रता जांचें
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

EMI केवल11,885/ माह
पात्रता जांचें

1. Maruti S-Presso LXi (O) CNG
माइलेज 32.73 km/kg
कीमत 461,900 रुपए

एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 68PS की पावर और 89NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड भी है, जबकि 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। इस इंजन के साथ सीएनजी किट का ऑप्शन भी मिलता है। सीएनजी मोड में यह इंजन 56.69PS की पावर और 82.1NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल MT वैरिएंट का माइलेज 24kmpl, पेट्रोल MT का माइलेज 24.76kmpl और CNG वैरिएंट का माइलेज 32.73km/kg है।

मारुति एस प्रेसो के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो और की-लेस एंट्री स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVM और केबिन में एयर फिल्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। हालांकि, सेफ्टी के लिए अभी इसमें डुअल एयरबैग ही मिलते हैं। कंपनी जल्द ही इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर अपडेट करेगी। बता दें कि अप्रैल में इसे साल-दस-साल के आधार पर 617% की ग्रोथ मिली।

2. Maruti Alto K10 LXi (O) CNG
माइलेज 33.85 km/kg
कीमत 481,900 रुपए

ऑल्टो K10 कार कंपनी के अपडेटेड प्लेटफॉर्म Heartect पर बेस्ड है। इस हैचबैक में न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। ये इंजन 49kW(66.62PS)@5500rpm का पावर और 89Nm@3500rpm पर मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट 24.90 km/l और मैनुअल वैरिएंट 24.39 km/l का माइलेज देता है। वहीं, इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.85 kmpl है।

ऑल्टो K10 में 7 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले ही एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगन-आर में कंपनी दे चुकी है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो के अलावा यूएसबी, ब्लूटूथ और ऑक्स केबल को भी सपोर्ट कता है। इसमें स्टियरिंग व्हील को भी नया डिजाइन दिया है। इसमें स्टीयरिंग पर ही इंफोटेनमेंट सिस्टम का माउंटेड कंट्रोल दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने अब इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं।

इस हैचबैक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD), रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलेगा। इसके साथ ऑल्टो K10 में प्री-टेंशनर एंड फोर्स लिमिट फ्रंट सीट बेल्ट मिलेगा। सुरक्षित पार्किंग के लिए इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलेंगे। कार में स्पीड सेंसनिंग ऑटो डोर लॉक और हाई स्पीड अलर्ट के साथ कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं। इसे 6 कलर ऑप्शन स्पीडी ब्लू, अर्थ गोल्ड, सिजलिंग रेड, सिल्की व्हाइट, सॉलिड व्हाइट और ग्रेनाइट ग्रे में खरीद पाएंगे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।