
साल खत्म होने से पहले इन 10 SUV पर मिल रहा सबसे ज्यादा ₹3.25 तक डिस्काउंट, देखें लिस्ट में कौन-कौन
साल 2025 अब खत्म होने वाला है। इसी मौके पर कार कंपनियों ने ग्राहकों के लिए जोरदार डिस्काउंट की बरसात कर दी है। बता दें कि हर साल जनवरी में कीमतें बढ़ जाती हैं इसलिए दिसंबर खरीदारों के लिए सबसे बढ़िया मौका माना जाता है।
साल 2025 अब खत्म होने वाला है। इसी मौके पर कार कंपनियों ने ग्राहकों के लिए जोरदार डिस्काउंट की बरसात कर दी है। बता दें कि हर साल जनवरी में कीमतें बढ़ जाती हैं इसलिए दिसंबर खरीदारों के लिए सबसे बढ़िया मौका माना जाता है। खासकर SUV सेगमेंट में इस बार सबसे अधिक ऑफर देखने को मिल रहे हैं। कुछ मॉडलों पर सीधे 3 लाख रुपये से ज्यादा तक की छूट उपलब्ध हैं। अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह साल का सबसे सही समय है। यहां हम आपके लिए दिसंबर 2025 में मिल रहे टॉप-10 SUV डिस्काउंट की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।






यहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
सबसे बड़ा डिस्काउंट इस बार स्कोडा कुशाक पर मिल रहा है। कंपनी कुशाक पर 3.25 लाख रुपये तक का ऑफर दे रही है। कुशाक में 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलते हैं। इसके अलावा, जीप कंपास पर भी बढ़िया ऑफर है। जीप कंपास पर अभी 2.55 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन और 4WD का ऑप्शन मिलता है। वहीं, फॉक्सवैगन टाइगुन भी दिसंबर में 2 लाख रुपये तक की छूट के साथ मिल रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 5.64 - 7.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.41 - 12.47 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio
₹ 12.98 - 16.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.66 - 25.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
1.76 लाख रुपये तक की छूट
अगर आप 15 लाख रुपये तक की SUV देखते हैं तो होंडा एलिवेट इस महीने 1.76 लाख रुपये तक के डिस्काउंट में मिल रही है। वहीं, बजट सेगमेंट में निसान मैग्नाइट पर भी 1.36 लाख रुपये तक के ऑफर उपलब्ध हैं। जबकि ऑफ-रोडिंग के शौकीनों की फेवरेट मारुति सुजुकी जिम्नी इस दिसंबर 1 लाख रुपये तक के कैश डिस्काउंट के साथ आ रही है। इसके अलावा, किआ साइरोस और एमजी हेक्टर पर 90,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
फ्रोंक्स भी 78,000 रुपये सस्ती
छोटी SUV लेना चाहते हैं तो हुंडई एक्सटर पर 85,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। यह कार पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में आती है। वहीं, मारुति फ्रोंक्स भी 78,000 रुपये तक के ऑफर के साथ उपलब्ध है। यह मारुति की इकलौती SUV है जिसमें 100hp वाला टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। जबकि स्कोडा काइलाक और टाटा हैरियर पर भी दिसंबर में 75,000 रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




