गुड न्यूज: इस कंपनी के 6 धांसू कारों पर आया ₹100000 तक का डिस्काउंट, 31 मार्च तक है मौका

Mar 08, 2026 01:56 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

दिग्गज कार निर्माता किआ इंडिया (Kia India) ने अपने पूरे लाइनअप पर मार्च, 2206 में भारी छूट का ऐलान किया है। ग्राहक इस दौरान किआ कारों को खरीदकर अधिकतम 1 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

गुड न्यूज: इस कंपनी के 6 धांसू कारों पर आया ₹100000 तक का डिस्काउंट, 31 मार्च तक है मौका

अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, दिग्गज कार निर्माता किआ इंडिया (Kia India) ने अपने पूरे लाइनअप पर मार्च, 2206 में भारी छूट का ऐलान किया है। ग्राहक इस दौरान किआ कारों को खरीदकर अधिकतम 1 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं डिस्काउंट की पूरी डिटेल्स के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia Carnival

Kia Carnival

₹ 63.91 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 20.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.67 - 15.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कार्निवल पर 1 लाख रुपये की छूट

किआ की प्रीमियम लग्जरी कार 'कार्निवल' पर सबसे अधिक 1 लाख रुपये तक का कुल फायदा मिल रहा है। इसमें 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं, कैरेंस क्लेविस ईवी पर भी इस महीने 90,000 रुपये तक की कुल छूट दी जा रही है। इसके साथ ही, किआ कैरेंस क्लेविस पर भी 80,000 रुपये तक का लाभ उठाया जा सकता है। किआ के इन नए मॉडल्स पर मिल रही यह भारी छूट ग्राहकों के लिए बजट के भीतर प्रीमियम फीचर्स पाने का एक सुनहरा अवसर है।

सेल्टोस पर भी हजारों रुपये की छूट

दूसरी ओर कंपनी अपनी स्टाइलिश एसयूवी 'सिरोस' (Syros) पर 60,000 रुपये तक का कुल फायदा दे रही है। इसके अलावा, भारत में बेहद पसंद की जाने वाली 'सेल्टोस' (Seltos) पर 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं, कैरेंस (Carens) पर भी 40,000 रुपये तक की कुल बचत की जा सकती है। इसके अलावा, किआ की पॉपुलर एसयूवी सोनेट (Sonet) पर भी 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।