
गोल्डन ईयर! 2025 में ताबड़तोड़ 44.70 लाख से ज्यादा गाड़ियां सेल, इस कंपनी के सिर सजा नंबर-1 का ताज
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने CY2025 की सालाना ग्रोथ रिपोर्ट शेयर की है, जिसके मुताबिक 9.7% तक सालाना बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी कारों की बिक्री ने तगड़ी रफ्तार पकड़ी है। आइए जरा विस्तार से इसकी सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।
भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर ने साल 2025 के अंत में जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 में कारों की रिटेल बिक्री में सालाना आधार पर 26.64% की तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, पूरे कैलेंडर ईयर 2025 (CY 2025) में कार सेगमेंट ने 9.70% की ग्रोथ के साथ मजबूत प्रदर्शन किया। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
दिसंबर 2025: साल का सबसे मजबूत महीना
FADA के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में कुल 3,79,671 कारें बिकीं, जबकि दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा 2,99,799 यूनिट था। इस तेज उछाल के पीछे कई वजहें रहीं। इसके मुख्य कारणों में नए मॉडल्स की लॉन्चिंग, साल के अंत की भारी छूट, शादी-विवाह का सीजन, जीएसटी स्ट्रक्चर में राहत और ग्रामीण इलाकों में बेहतर डिमांड शामिल है। इन सभी फैक्टर्स ने मिलकर कार बाजार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
CY 2025: साल भर में 44.75 लाख कारों की बिक्री
पूरे CY 2025 में कुल 44,75,309 कारों की रिटेल बिक्री हुई, जो कि 2024 के मुकाबले करीब 4 लाख यूनिट ज्यादा है। खास बात यह रही कि इस दौरान SUV और प्रीमियम सेगमेंट की डिमांड सबसे ज्यादा मजबूत रही।
मारुति सुजुकी फिर बनी नंबर-1
इस रेस में मारुति सुजुकी फिर से नंबर-1 बन गई। इसकी बिक्री 17,86,226 यूनिट तक पहुंच गई, जो 39.91% का मार्केट शेयर है। मारुति सुजुकी एक बार फिर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता बनकर उभरी। हालांकि, इसका मार्केट शेयर हल्का सा घटा, लेकिन वॉल्यूम के मामले में कंपनी सबसे आगे रही।
महिंद्रा और टाटा की मजबूत पकड़
महिंद्रा ने 5,92,771 यूनिट (तेज़ ग्रोथ) की बिक्री की। वहीं, टाटा मोटर्स ने 5,67,607 यूनिट की सेल की। SUV की जबरदस्त डिमांड ने महिंद्रा और टाटा दोनों को बड़ा फायदा पहुंचाया। वहीं, हुंडई (Hyundai) को बड़ा झटका लगा है। इसकी बिक्री 5,59,558 यूनिट की रही। हुंडई को इस साल हल्की गिरावट का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी तीसरे स्थान की पोजीशन कमजोर हुई।
टोयोटा, किआ और स्कोडा-फॉक्सवैगन का प्रदर्शन
टोयोटा (Toyota) ने 3,20,703 यूनिट (60,000 से ज्यादा की बढ़त) की सेल की। वहीं, किआ (Kia) ने 2,59,043 यूनिट की बिक्री हासिल की। स्कोडा-VW (Skoda-VW) ने 1,08,277 यूनिट की सेल की। इन ब्रांड्स ने अपनी मजबूत प्रोडक्ट लाइन-अप और सही प्राइसिंग से मार्केट शेयर बढ़ाया।
MG, होंडा, रेनो और निसान का संघर्ष
MG मोटर ने 65,614 यूनिट (ग्रोथ) की सेल की। वहीं, होंडा (Honda) की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। रेनो (Renault) और निसान (Nissan) की सालाना बिक्री में कमी दर्ज की गई। इन कंपनियों के लिए 2025 उतना मजबूत नहीं रहा, जितना बाकी ब्रांड्स के लिए स्ट्रॉन्ग रहा।
लग्जरी कार सेगमेंट में भी तेजी
मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) की सेल 18,026 यूनिट रही। वहीं, BMW की सेल 16,735 यूनिट रही। JLR, BYD और फोर्स मोटर्स (Force Motors) की अच्छी ग्रोथ रही। लग्जरी सेगमेंट में भी ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है, जो भारत के बदलते ऑटो ट्रेंड को दर्शाता है।
दिसंबर 2025: ब्रांड-वाइज हाइलाइट्स
दिसंबर 2025 में मारुति की 1,50,123 यूनिट सेल हुई। वहीं, टाटा की 52,139 यूनिट सेल हुई। इसके अलावा हुंडई (Hyundai) की बिक्री 48,413 यूनिट रही। महिंद्रा (Mahindra) की सेल 47,882 यूनिट रही। इसके साथ ही टोयोटा (Toyota) की बिक्री 26,012 यूनिट रही। दिसंबर में लगभग सभी कंपनियों की बिक्री बढ़ी। हालांकि, MG मोटर और मर्सिडीज को गिरावट का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




