रोड पर कार पार्क करना पड़ेगा महंगा, 3 हजार रुपये का खर्च, बाइक के लिए लगेंगे 1500 रुपये

Feb 16, 2026 01:22 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

सड़क पर कार या बाइक को पार्क करना महंगा होने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार रोड पर कार पार्क करने के लिए 3 हजार रुपये और मोटरसाइकिल के लिए 1500 रुपये देने होंगे। नया नियम बेंगलुरु के में जल्द लागू होने वाला है।

रोड पर कार पार्क करना पड़ेगा महंगा, 3 हजार रुपये का खर्च, बाइक के लिए लगेंगे 1500 रुपये

रोड पर कार या बाइक को पार्क करना महंगा होने वाला है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार नया नियम बेंगलुरु में जल्द लागू होगा। रिपोर्ट की मानें, तो कार पार्किंग के लिए प्रति घंटे 30 रुपये और बाइक को पार्क करने के लिए हर घंटे 15 रुपये देने होंगे। डेली पास की बात करें, तो कार के लिए यह 150 रुपये और बाइक के लिए 75 रुपये का है। वहीं, मंथली पास की जहां तक बात है, तो रोड पर कार पार्क करने के लिए हर महीने 3 हजार रुपये और मोटरसाइकिल के लिए 1500 रुपये देने होंगे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इन सड़कों से शुरुआत

इसकी शुरुआत सीबीडी, हेब्बल और येलाहांका में चुनिंदा सड़कों पर होने की उम्मीद है और फिर इसका विस्तार किया जाएगा। रिपोर्ट्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि नॉर्थ बेंगलुरु में अडिशनल रोड्स को भी इसी मॉडल के लिए चुना जा रहा है। यह अब किसी एक बिजनेस एरिया तक सीमित एक छोटा सा पायलट प्रोजेक्ट नहीं है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 27.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 87,878 - 95,465

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.83 - 2.18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

डिस्काउंट के कम नहीं 3 हजार वाला पास

कई सालों से कम्यूटर्स और रेसिडेंट्स सड़क किनारे पार्किंग को फ्री या लगभग लगभग पार्किंग मानते थे। यह प्रस्ताव इस सोच को खत्म करता है। अगर कोई कार 22 वर्किंग दिनों में लगभग आठ घंटे डेली खड़ी रहती है, तो हर घंटे के हिसाब से मंथली खर्च 5280 रुपये आता है। इसके मुकाबले 3 हजार रुपये का पास रेग्युलर यूजर्स के लिए किसी डिस्काउंट के कम नहीं। हालांति, यह एक मंथली खर्च है, जिसकी चिंता लोगों को पहले नहीं थी।

टू-वीलर्स के लिए यही आठ घंटे 22 दिनों तक हर घंटे के हिसाब से 2640 रुपये का पड़ता है, जबकि मंथली पास की कीमत 1500 रुपये ही है। पास रेग्युलर यूजर्स के लिए सस्ता है, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब पूरे दिन की सड़क पार्किंग की कीमत तय हो गई है।

1 हजार रुपये तक का फाइन

प्राइसिंग से पेनाल्टी कंपैरिजन भी बदलेगा। कई ग्राउंड-एनफोर्समेंट मामलों में, नो-पार्किंग उल्लंघन पर लगभग 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि नोटिफाइड गलत पार्किंग जुर्माने की अनुसूची में स्पेसिफिक ऑफेंस कैटिगरी में 1 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित है। एक बार जब लीगल पार्किंग का मंथली कॉस्ट तय हो जाएगा, तो गलत पार्किंग करने वाले लोग पास की लागत के मुकाबले अनिश्चित चालान के खतरे से इसकी तुलना करने लगेंगे।

(Photo: The Hindu)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।