Hindi Newsऑटो न्यूज़Car Emergency Indicators Should Not Be Used While Driving In Rain
बारिश में कई लोग ये बटन दबाकर कर देते हैं बड़ी गलती, एक्सीडेंट को देते हैं बुलावा! आप दबाने से पहले सोचें

बारिश में कई लोग ये बटन दबाकर कर देते हैं बड़ी गलती, एक्सीडेंट को देते हैं बुलावा! आप दबाने से पहले सोचें

संक्षेप:

इमरजेंसी इंडिकेटर्स का इस्तेमाल किसी दूसरी वजह से किया जाता है। ऐसे में जब आप बारिश के दिनों में इसका इस्तेमाल करते हैं तब आपको जान का खतरा भी हो सकता है। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

Jun 28, 2025 01:22 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बारिश में ड्राइविंग थोड़ी मुश्किल हो जाती है। खासकर पानी गिरने के दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में कई लोग ड्राइविंग के दौरान इमरजेंसी इंडिकेटर का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि इमरजेंसी इंडिकेटर ऑन करने से उनकी ड्राइविंग सेफ हो रही है, लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। दरअसल, इमरजेंसी इंडिकेटर्स का इस्तेमाल किसी दूसरी वजह से किया जाता है। ऐसे में जब आप बारिश के दिनों में इसका इस्तेमाल करते हैं तब आपको जान का खतरा भी हो सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कई साल पहले बारिश में इमरजेंसी इंडिकेटर का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है था क्योंकि तब गाड़ी की हेडलाइट इतनी पावरफुल नहीं होती थीं। ऐसे में लो विजिबिलिटी की वजह से चारों इंडिकेटर ऑन कर लिए जाते था, जिससे किसी तरह की दुर्घटना न हो जाए। हालांकि, अब गाड़ियों का लाइट पूरी तरह बदल चुकी हैं। अब गाड़ियों में LED लाइट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिनकी रोशनी बहुत पावरफुल होती है। तेज बारिश के दौरान भी ये काफी दूरी से नजर आती हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 25.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha MT-15 V2

Yamaha MT-15 V2

₹ 1.7 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.5 - 1.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 81,001 - 86,051

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:बाजार में आ गई अप्रीलिया की ये नई मोटरसाइकिल, इस पर विश्व चैंपियन की झलक दिखेगी

बारिश में ड्राइविंग के दौरान फॉग लाइट भी ऑन कर सकते हैं। इससे कार के पास वाले एरिया की विजिबिलिटी बढ़ जाती है। साथ ही, गाड़ी दूर से ही समझ आ जाती है। इस स्थिति में इमरजेंसी इंडिकेटर ऑन करने का सबसे बड़ा नुकसान ये होता है कि गाड़ी मोड़ते वक्त आप इंडिकेटर का इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसे में पीछे या आगे से आ रही गाड़ी से एक्सीडेंट होने खतरा बन जाता है। साथ ही, आपके सामने वाली गाड़ी के इमरजेंसी इंडिकेटर ऑन हैं तब आप भी कार मोड़ते वक्त कन्फ्यूज हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:बस 3 दिन बाकी... मारुति की 6 कारों पर ₹1 लाख से ज्यादा बचाने का मौका

इमरजेंसी इंडिकेटर का इस्तेमाल उस वक्त किया जाता है तब आप गाड़ी को हाईवे या सड़क किनारे रोक रहे हैं। या फिर आपकी गाड़ी में खराबी आ गई है। रात के वक्त यदि गाड़ी में खराबी आ जाए, टायर बदल रहे हों तब इन इंडीकेटर्स का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है कि पीछे और आगे से आने वाली गाड़ियों को अलर्ट मिले। रात के समय इमरजेंसी इंडिकेटर्स स्टॉपर्स का काम करते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।