चप्पल पहनकर कार चलाने पर आपका कट जाएगा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई वजह और नियम

Feb 10, 2026 02:28 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

कार ड्राइविंग से जुड़े कई ऐसे नियम हैं जिनके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते हैं। वहीं, कुछ ऐसे नियम भी होते हैं जिन्हें लेकर अक्सर लोगों में कन्फ्यूजन बना रहता है। कई ट्रैफिक पुलिसवाले इन नियमों के सही होने का दावा भी करते हैं। ऐसे ही एक नियम चप्पल पहनकर कार चलाने को लेकर है।

चप्पल पहनकर कार चलाने पर आपका कट जाएगा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई वजह और नियम

कार ड्राइविंग से जुड़े कई ऐसे नियम हैं जिनके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते हैं। वहीं, कुछ ऐसे नियम भी होते हैं जिन्हें लेकर अक्सर लोगों में कन्फ्यूजन बना रहता है। कई ट्रैफिक पुलिसवाले इन नियमों के सही होने का दावा भी करते हैं। ऐसे ही एक नियम चप्पल पहनकर कार चलाने को लेकर है। दरअसल, चप्पल पहनकर कार चलाना सही है या नहीं, इस पर अलग-अलग राय हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी विवेकानंद तिवारी का कहना है कि जो चप्पल पहनकर गाड़ी चलाते हैं उनका पुलिस चालान कर सकती है। चलिए इस बारे में डिटेल से जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 27.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 87,878 - 95,465

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.83 - 2.18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

दरअसल, सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो में बताया कि चप्पल पहनकर कार चलाने वालों का पुलिस चालान कर देती है। इसकी वजह ये है कि चप्पल में पसीना आने से पैरों में चिकनाहट आ जाती है जिसके पैर फिसलने लगता है। ऐसे में कई बार जब ब्रेक मारने की जरूरत पड़ती है तब गलती से एक्सीलेटर दब जाता है। कई बार एक्सीलेटर पर पैर पहले से होता है तब सही टाइम पर ब्रेक नहीं लग पाता। ऐसी दोनों स्थिति में दुर्घटना होने की चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए शूज पहनकर ही हमेशा गाड़ी चालाना चाहिए।

वैसे, नियम के मुताबिक, चप्पल पहनकर कार चलाने पर चालान नहीं काटा जाता है। यानी, आप जूते पहनकर कार चलाएं या फिर चप्पल पहनकर, इसके लिए कोई जुर्माना नहीं लगाया जाता है। सितंबर 2019 को सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय ने इस बारे में ट्वीट करके साफ किया था कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर चालान नहीं कटता है। हालांकि, शूज पहनकर गाड़ी चालाना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।