इन 7 बातों को फॉलो करते ही कार के AC से निकलेगी इतनी ठंडी हवा, थोड़ी देर में 'कश्मीर' बन जाएगी!

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

AC कई बार मेंटेनेंस की वजह से या फिर सही इस्तेमाल नहीं करने की वजह से कार को ठंडा नहीं करता। ऐसे में उसकी कूलिंग के साथ AC विंग्स और लाइन को साफ करना भी जरूरी हो जाता है। खासकर कार पुरानी तब इस तरह की प्रॉब्लम आम हो जाती है।

इन 7 बातों को फॉलो करते ही कार के AC से निकलेगी इतनी ठंडी हवा, थोड़ी देर में 'कश्मीर' बन जाएगी!

देश भर में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। कई शहरों में तापमान लगभग 50 डिग्री के पास पहुंच चुका है। घर के बाहर गर्म लू चल रही है। ऐसे में आप अपनी कार से ट्रैवल कर रहे हैं तब उसका एयर कंडीशनर (AC) सभी होना बहुत जरूरी है। हालांकि, AC कई बार मेंटेनेंस की वजह से या फिर सही इस्तेमाल नहीं करने की वजह से कार को ठंडा नहीं करता। ऐसे में उसकी कूलिंग के साथ AC विंग्स और लाइन को साफ करना भी जरूरी हो जाता है। खासकर कार पुरानी तब इस तरह की प्रॉब्लम आम हो जाती है। ऐसे में हम आपको कार AC को सही से इस्तेमाल करने टिप्स बता रहे हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

1. गर्म हवा बाहर निकालें
कार ऐसी जगह पर खड़ी है जहां उस पर ऊपर धूप आ रही है, तो वो अंदर से गर्म होने लगती है। ऐसे में कार को इस्तेमाल करने से पहले उसक अंदर का Temperature नॉर्मल करने जरूरी है। इसके लिए कार के सभी गेट को खोल दें। अब कार का फैन ऑन कर लें। इससे फैन से आ रही गर्म हवा भी निकल जाएगा। अब गेट बंद करें और फिर AC ऑन करें। इस बात का भी ध्यान रहे कि AC को ठंडी हवा देने में थोड़ा सा वक्त लगता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

2. विंडो ग्लास थोड़ा सा ओपन रखें
गर्मी के दिनों में गाड़ी यदि धूप में खड़ी होती है तब उसके एक या दो विंडो ग्लास को करीब आधा इंच खोल देना चाहिए। यदि डोर पर रेन वाइजर लगे हुए हैं तब ग्लास खुले होने का पता भी नहीं चलेगा। इसका फायदा यह है कि कार के अंदर जो हीट बनेगी वो इन खुले हुए ग्लास से बाहर निकलेगी। एक तरह से ये ग्लास कार के लिए वेंटिलेशन का काम करेंगे। इससे कार के अंदर गर्मी ज्यादा नहीं होगी। सीट का टेमपरेचर भी नॉर्मल रहेगा।

3. फ्रेश एयर पॉइंट बंद करें
कार में एयर के लिए दो अलग-अलग पॉइंट होते हैं। जिसमें एक फ्रेश एयर और दूसरा कार के अंदर की एयर का होता है। गर्मी के मौसम में बाहर से हवा अंदर आने वाले पॉइंट को बंद कर देना चाहिए। ये इसलिए जरूरी है कि अगर कार के अंदर AC चल रहा है तब बाहर वाले पॉइंट से फ्रेश एयर के साथ गर्म हवा भी आती है। जिससे कार के अंदर की कूलिंग कम हो जाती है। ऐसे में इस पॉइंट पर हमेशा नजर रखें।

4. मल्टी एयर सप्लाई वाले नॉब का यूज
कार के AC में मल्टी एयर ट्रांसफर नॉब होती है। यानी हवा सामने के साथ पैरों पर और चारों तरफ जाती है। उसका यूज करना चाहिए। इससे ठंडी हवा कार में चारों तरफ फैलती है और तेजी से ठंडी होती है। जब कार ठंडी हो जाए तब उसके किसी एक डायरेक्शन में फिक्स कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें की हर साल AC की कूलिंग 15% तक या उससे भी ज्यादा कम हो जाती है। ऐसे में हर 5 साल में AC की सर्विस जरूर कराएं।

5. AC पॉइंट को वैक्यूम करें
कार में AC के जितने भी पॉइंट हैं, उन्हें वैक्यूम की मदद से साफ करें। कई बार कार के पॉइंट पर डस्ट जमा होने लगती है। ये डस्ट अगर पाइप के अंदर पहुंच जाती है तो हवा आने वाले रास्ते को ब्लॉक कर देती है। ऐसे में AC से कम हवा आता है। इसलिए जब भी आप कार की सफाई करें उसके एयर कंडीशनर वाले पॉइंट पर वैक्यूम जरूर करें। पाइप जितने ज्यादा साफ रहेंगे हवा का फ्लो उतना बेहतर होगा।

6. सन वाइजर का यूज करें
गर्मी के मौसम में हमेशा सन वाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके दो फायदे होते हैं। पहला कि जब सन वाइजर को सभी विंडो पर लगा दिया जाता है तब धूप कार के अंदर नहीं आती। जिससे गाड़ी अंदर से कम गर्म होती है। दूसरी ये, कि AC की क्षमता बढ़ जाती है। सन वाइजर को कार के बैक शीशे पर भी लगाना चाहिए। बाजार में ग्लास पर चिपकाने वाले सन वाइजर से लेकर डोर के साथ फिक्स होने वाले सन वाइजर भी आते हैं। आप पर्दे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

7. सभी विंडो सही बंद हो और लॉक हो
ड्राइविंके दौरान कार का AC चल रहा है तब कार की सभी विंडो सही से बंद हों। इसके लिए आपको सभी विंडो को चेक करके लॉक कर देना चाहिए। कई बार जब हम गर्मी के दिनों में हल्की सी विंडो खोल देते हैं तब उसे बंद करने का ध्यान भूल जाता है। साथ ही, कार में पीछे की तरफ बैठे लोग किसी काम के लिए विंडो ओपन करते हैं और उसे अच्छी तरह बंद नहीं करते। ऐसे में AC की कूलिंग बाहर निकलती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।