
इस SUV पर सीधे ऊपर से गिरा भारी-भरकम पेड़, टूट गया पाम ट्री का टॉप; न कांच टूटा न बॉडी मुड़ी, वीडियो वायरल
BYD ने हाल ही में YangWang U8L पर एक अनोखा टेस्ट किया जिसमें एक भारी-भरकम पाम ट्री को सीधे ऊपर से गिराया गया। इतने जबरदस्त इम्पैक्ट के बाद भी SUV लगभग बिना किसी नुकसान के खड़ा रहा।
ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने कारों की मजबूती दिखाने के लिए लगातार नए और इनोवेटिव तरीके आजमा रही हैं। वोल्वो की तरह अब BYD भी अपने एक्सट्रीम ड्यूरेबिलिटी टेस्ट के कारण सुर्खियों में है। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में BYD YangWang U8L पर एक अनोखा टेस्ट किया जिसमें एक भारी-भरकम पाम ट्री को सीधे ऊपर से गिराया गया। बता दें कि ऐसा सिर्फ एक नहीं बल्कि तीन बार किया गया। हैरानी की बात यह है कि इतने जबरदस्त इम्पैक्ट के बाद भी U8L लगभग बिना किसी नुकसान के खड़ा रहा। एसयूवी का न कांच टूटा और न बॉडी मुड़ी है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।






धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स
बता दें कि YangWang U8L पहले से ही अपने हाई-टेक फीचर्स जैसे 360-डिग्री टैंक टर्न, क्रैब वॉक, वॉटर-फ्लोट मोड, और ड्रोन लॉन्चिंग सिस्टम के लिए चर्चा में रहता है। इस टेस्ट में इंजीनियरों ने एक मोटे और लंबे पाम ट्री को एक स्पेशल जिग में फिट किया और उसे कार के साइड पर गिराया ताकि रियल-लाइफ एक्सीडेंट जैसा सीन क्रिएट हो सके। तीन बार पेड़ गिराए जाने के बावजूद U8L की बॉडी ने इम्पैक्ट को बेहद प्रभावी तरीके से झेला और लगभग कोई डैमेज नजर नहीं आया।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Celerio
₹ 5.64 - 7.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.25 - 22.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.65 - 48.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.66 - 25.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ इस तरह हुआ टेस्ट
पहले टेस्ट में U8L को 300 सेमी की दूरी पर रखा गया जिससे लगभग 36.3 kJ की एनर्जी का इम्पैक्ट पड़ा। दूसरे टेस्ट में दूरी बढ़ाकर 400 सेमी कर दी गई जहां SUV ने 44.7 kJ की और भी तेज टक्कर को सहा। तीसरे और सबसे कठिन टेस्ट में 500 सेमी की हाइट से पेड़ गिराया गया जिसमें इम्पैक्ट एनर्जी 50.4 kJ (करीब 54,000 Nm) तक पहुंच गई।
टेस्ट के बाद एसयूवी सुरक्षित
इस आखिरी टेस्ट में पाम ट्री का टॉप तक टूट गया लेकिन U8L बिना किसी खास डैमेज के स्थिर खड़ी रही। तीनों टेस्ट के बाद SUV की बॉडी स्ट्रक्चर पूरी तरह सही थी। डोर आसानी से खुले, कॉलम बिना मोड़ के सुरक्षित रहे और गाड़ी सामान्य तरीके से चलने के लिए पूरी तरह तैयार थी।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




