BYD लाया अपनी बड़ी और दमदार SUV, मिलेगा तगड़ा हाइब्रिड इंजन, 5 सेकेंड से कम में 100 kmph की स्पीड
BYD ने अपनी नई हाइब्रिड एसयूवी - BYD Ti7 को लॉन्च किया है। यह प्लग-इन-हाइब्रिड पावरट्रेन वाली एक रगेड एसयूवी है। 5.1 मीटर लंबी इस एसयूवी को 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़े में 5 सेकेंड से भी कम लगते हैं।

BYD ग्लोबल कार मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने में लगी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में एक से बढ़ कर एक ईवी मौजूद हैं। हालांकि, अब कंपनी ईवी से आगे भी सोच रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी नई हाइब्रिड एसयूवी - BYD Ti7 को लॉन्च किया है। यह प्लग-इन-हाइब्रिड पावरट्रेन वाली एक रगेड एसयूवी है। 5.1 मीटर लंबी इस एसयूवी को 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़े में 5 सेकेंड से भी कम लगते हैं। इसकी इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज 127km (WLTP) है।






दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और ऑल-वील ड्राइव
5.1 मीटर से अधिक लंबी Ti7 काफी बड़ी है। यह मजबूत SUV स्टाइल को प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ऑफर करती है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और ऑल-वील ड्राइव के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पांच सेकंड से भी कम समय में पकड़ लेती है, जबकि इलेक्ट्रिक मोड में भी इसकी रेंज लगभग 127 किमी (WLTP) है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BYD Seal
₹ 41 - 53.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tesla Model 3
₹ 40 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
पावरट्रेन कै इसकी खासियत
भारत के लिए Ti7 की खासियत इसका साइज नहीं, बल्कि इसका पावरट्रेन है। भारत का EV ईकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन प्रीमियम बायर्स चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और लंबी दूरी में ईवी के यूज को लेकर थोड़ी चिंतित हैं। इस गैप को एक दमदार प्लग-इन हाइब्रिड, जो केवल EV मोड में भी अच्छी रेंज दे सके, इस कमी को बखूबी पूरा कर सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा 7-सीटर SUV सेगमेंट होगा, जिस पर फिलहाल टोयोटा फॉर्च्यूनर का दबदबा है।
लग्जरी कार सेगमेंट हो सकती है एंट्री
इसकी कीमत और पोजीशनिंग को लेकर कंपनी को थोड़ी प्लानिंग की जरूरत है। BYD की एक फुल-साइज इम्पोर्टेड PHEV SUV भारत में लगभग निश्चित तौर पर लग्जरी कार सेंगमेंट में ही आएगी। इससे सेल लिमिटेड हो सकती है, लेकिन फिर भी यह ब्रांड के लिए एक खास प्रीमियम प्रोडक्ट साबित हो सकती है। इससे भी जरूरी बात यह है कि Ti7 यह दिखाती है कि BYD अब केवल इलेक्ट्रिक वीइकल्स के बारे में नहीं सोच रहा है और अगर बड़ी एसयूवी को खरीदने वाले बायर्स फिर से हाइब्रिड गाड़ियों की तरफ आते हैं, तो यह शायद वही प्रोडक्ट हो सकता है जो उनके लिए नए रास्ते खोलेगा।
जल्द आ सकती है Leopard 8 (PHEV)
कंपनी ने अपनी नई SUV - Leopard 8 (PHEV) का पेटेंट फाइल किया है। पेटेंट का यह मतलब नहीं है कि यह ईवी जल्द ही मार्केट में लॉन्च होगा। हालांकि, इससे यह जरूर माना जा सकता है कि आने वाले समय में इसकी एंट्री भारत में होने वाली है। BYD Leopard 8 को कुछ मार्केट्स में BYD Denza B8 और Fang Cheng Bao Bao 8 के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अडवांस्ड प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस, टेक्नोलॉजी से लोडेड और हाई-परफॉर्मेंस वाली ऑफ-रोडर है।
(Photo: Autocar)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


