भारत में कल लॉन्च होगी BYD की पहली प्लग-इन-हाइब्रिड SUV, मिलेगी 1000km तक की रेंज
सीलायन 6 के साथ BYD अब भारत में भी हाइब्रिड सेगमेंट में कदम रखने जा रहा है। भारत में लॉन्च होने वाली कंपनी की इस पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV में कई बेहतरीन फीचर देखने को मिलेंगे।

BYD Sealion 6 कल यानी 9 जून को भारत में लॉन्च होने वाली है। BYD भारत में फिलहाल अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए जानी जाती है। हालांकि, इंटरनैशनल मार्केट में कंपनी इलेक्ट्रिक के साथ पेट्रोल और हाइब्रिड वीइकल्स भी सेल कर रही है। सीलायन 6 के साथ कंपनी अब भारत में भी हाइब्रिड सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। भारत में लॉन्च होने वाली कंपनी की इस पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV में कई बेहतरीन फीचर देखने को मिलेंगे। यह एसयूवी DM-i (Dual Mode, Intelligent) टेक्नोलॉजी से लैस है। आइए डीटेल में जानते हैं इसमें कंपनी क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया टीजर
कंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक टीजर वीडियो रिलीज किया है। इसमें DM-i टेक्नोलॉजी का जिक्र भी किया गया है। इसी से साफ हो गया है कि लॉन्च होने वाली SUV BYD Sealion 6 ही है। BYD की DM-i प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोल़जी कंपनी की खास पहचान मानी जाती है। यह सिस्टम 'Electric First' फिलॉसफी पर काम करता है। यानी शहर में ड्राइविंग के दौरान SUV मेनली इलेक्ट्रिक मोटर और कंपनी की ब्लेड बैटरी पर चलती है, जिससे फ्यूल की बचत होती है और ड्राइविंग का खर्च कम हो जाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
BYD Seal
₹ 41 - 53.15 लाख
Tesla Model 3
₹ 40 लाख से शुरू
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
शानदार है एक्सटीरियर
बीवाईडी ने सीलायन 6 को पिछले साल ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया था। इसके अलावा कई बार इस SUV के टेस्टिंग मॉडल भारतीय सड़कों पर भी देखे जा चुके हैं। साइज की बात करें तो सीलायन 6 की लंबाई 4,775 मिमी, चौड़ाई 1,890 मिमी और ऊंचाई 1,670 मिमी है। इसका वीलबेस 2,765 मिमी का है, जो इसे काफी बड़ा और स्पेशियस बनाता है। डिजाइन की बात करें, तो सीलायन 6 में BYD की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। इसके फ्रंट में स्लीक एल हेडलैंप्स, LED DRLs और स्पोर्टी बंपर दिया गया है।
बंपर में पार्किंग सेंसर और कैमरे भी लगाए गए हैं। कई चीनी कारों की तरह इसमें फ्लश डोर हैंडल नहीं दिए गए हैं, बल्कि नॉर्मल पुल-टाइप डोर हैंडल दिए गए हैं। इसके अलावा SUV में स्टाइलिश अलॉय वील्स भी दिए गए हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स, LED लाइट बार और रूफ स्पॉइलर जैसे एलिमेंट्स इसे मॉडर्न लुक देते हैं। कुल मिलाकर इसका डिजाइन प्रीमियम SUV जैसा नजर आता है।
प्रीमियम है एसयूवी का इंटीरियर
केबिन की बात करें तो Sealion 6 का इंटीरियर काफी प्रीमियम रखा गया है। इसमें टैन और ब्लैक या फिर ऑफ-व्हाइट और ब्लैक कलर थीम का विकल्प मिल सकता है। डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर सिल्वर फिनिश और सॉफ्ट-टच मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। SUV में लेदरेट सीटें, तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 15.6-इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है।
सेफ्टी के लिए भी तगड़े फीचर
फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह SUV काफी एडवांस होने वाली है। इसमें 7 एयरबैग्स, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), 360-डिग्री कैमरा, 10-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स समेत कई आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
1000 किलोमीटर तक की कंबाइन्ड रेंज
ग्लोबल मार्केट में सीलायन 6 को 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर किया जा रहा है। दोनों इंजन 18.3 kWh और 26.6 kWh बैटरी पैक के साथ आते हैं। नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन वाला मॉडल 218 PS की पावर जनरेट करता है है। वहीं, टर्बो पेट्रोल इंजन वाले वर्जन में 324 PS से 344 PS तक की पावर मिलती है।
खास बात यह है कि दोनों पावरट्रेन ऑप्शन एक बार फुल चार्ज और फुल टैंक पर 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की कंबाइन्ड ड्राइविंग रेंज दे सकते हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी भारत में सीलायन 6 का कौन-सा वर्जन लॉन्च करेगी। हालांकि, कीमत की बात करें तो इस नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV की एक्स-शोरूम कीमत 35 लाख रुपये से 45 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


