भारत आ रही BYD की नई SUV, सड़कों पर दिखा टेस्ट म्यूल, बहुत जल्द होगी लॉन्च

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

BYD भारत में अपनी नई SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वीइकल (PHEV) है। इसके टेस्ट म्यूल को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है।

भारत आ रही BYD की नई SUV, सड़कों पर दिखा टेस्ट म्यूल, बहुत जल्द होगी लॉन्च

BYD भारत में अपनी नई SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस लेटेस्ट एसयूवी का नाम Sealion 6 है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वीइकल (PHEV) है। इसकी टक्कर JSW Motors की अपकमिंग Jetour T2 बेस्ड PHEV SUV से होगी। कंपनी ने सीलायन 6 को 2025 ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया था। कंपनी अभी भारत में केवल ईवी सेल कर रही है। ऐसे में सीलायन 6 के आने से कंपनी के लाइनअप में पावरट्रेन ऑप्शन बढ़ेंगे। हाल में इसके टेस्ट म्यूल को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है। आइए जानते हैं बीवाईडी सीलायन 6 में क्या कुछ है खास।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन

ऑस्ट्रेलिया जैसे मार्केट्स में सीलायन 6 को 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ ऑफर किया जा रहा है। दोनों को 18.3kWh या 26.6kWh बैटरी पैक के साथ पेयर किया जा सकता है। नैचुरली एस्पिरेटेड-हाइब्रिड सेटअप 218hp की ताकत डेनरेट करता है और केवल फ्रंट वील्स को पावर भेजता है। टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड 324hp और 344hp के ऑप्शन्स में उपलब्ध है और इसमें ऑल-वील ड्राइव स्टैंडर्ड है। BYD का दावा है कि इसकी कंबाइन्ड ड्राइविंग रेंज 1,092km तक है। सीलायन 6 की लंबाई 4,775 मिमी, चौड़ाई 1,890 मिमी और ऊंचाई 1,670 मिमी है। जबकि, इसका वीलबेस 2,765 मिमी है। यह इंटरनैशनल स्टैंडर्ड्स के अनुसार जेटूर टी2 से (कुल मिलाकर) थोड़ी छोटी है, जिसकी लंबाई 4,785 मिमी, चौड़ाई 2,006 मिमी, ऊंचाई 1,875 मिमी है और वीलबेस 2,800 मिमी है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Sealion 7

BYD Sealion 7

₹ 49.4 - 54.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1 LWB

BMW iX1 LWB

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo EX40

Volvo EX40

₹ 56.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen ID.4

Volkswagen ID.4

₹ 50 - 60 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tesla Model Y

Tesla Model Y

₹ 59.89 - 67.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

डैशबोर्ड पर 15.6 इंच का रोटेटिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन

भारत में बिकने वाली BYD Sealion 7 के मुकाबले सीलायन 6 का शेप ज्यादा ट्रेडिशनल SUV जैसा है। सामने की तरफ इसमें Sealion 7 जैसी हेडलाइट्स और DRLs हैं, लेकिन बम्पर अलग है। साइड प्रोफाइल में एक जैसे डोर हैंडल, वील आर्च और लोअर पार्ट पर क्लैडिंग दी गई है। रियर में आपको कनेक्टेड LED टेल-लैंप और एक बड़ा स्पॉइलर देखने को मिलेगा। सीलायन 6 के इंटीरियर में ड्यूल-टोन केबिन है, जो टैन और ब्लैक या ऑफ-वाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर सिल्वर ट्रिम दिया गया है। इसमें थ्री-स्पोक स्टीयरिंग वील और लेदरेट अपहोल्स्ट्री भी है। डैशबोर्ड पर 15.6 इंच का रोटेटिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन लगा है। वहीं, ड्राइवर के लिए 12.3 इंच का एलसीडी यूनिट मौजूद है।

7 एयरबैग, ADAS और 360-डिग्री कैमरा

इसमें कंपनी 7 एयरबैग, ADAS, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी दे रही है। इसके अलावा, 10-स्पीकर वाला इंफिनिटी साउंड सिस्टम, पावर से चलने वाली फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।