भूल जाओगे कॉमेट और टियागो EV! ₹10 लाख से कम में आ रही ये इलेक्ट्रिक कार; फुल चार पर 400Km रेंज
सीगुल का ट्रेडमार्कट भी भारतीय बाजार के लिए कराया जा चुका है, लेकिन इसका इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। सीगुल कंपनी की बजट इलेक्ट्रिक कार है। जिसे चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। भारत में इसका मुकाबला टाटा गियागो EV, सिट्रोन eC3 और MG कॉमेट EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा।

चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी BYD भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसके दबदबे के सामने टेस्ला, विनफास्ट समेत कई दूसरी कंपनियां अभी पीछे हैं। BYD के भारतीय पोर्टफोलियो में अभी 4 मॉडल शामिल हैं। इसमें सीलियन 7, ईमैक्स 7, अट्टो 3 और सील जैसे मॉडल हैं। हालांकि, भारतीय ग्राहकों को कंपनी की एक ऐसी कार का इंतजार है जिस उसने ग्लोबाल मार्केट में 2023 में लॉन्च किया था। जी हां, इस कार का नाम सीगुल (Seagull) है।
वैसे, सीगुल का ट्रेडमार्कट भी भारतीय बाजार के लिए कराया जा चुका है, लेकिन इसका इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। सीगुल कंपनी की बजट इलेक्ट्रिक कार है। जिसे चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला टाटा गियागो EV, सिट्रोन eC3 और MG कॉमेट EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। उम्मीद इस बात की भी है कि इसे इस साल लॉन्च किया जा सकता है, क्योंकि कई कंपनियां छोटी अफॉर्डेबल ई-कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
BYD Seagull
₹ 10 लाख से शुरू
Leapmotor T03
₹ 8 - 12 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
सीगुल इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
सीगुल इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 5-इंच इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 12.8-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, लेयर्ड डैशबोर्ड, पावर्ड ड्राइवर सीट, इंटीग्रेटेड वायरलेस चार्जिंग पैड और कप होल्डर्स मिलते हैं। कार का इंटीरियर एक्सटीरियर की तुलना में ज्यादा प्रीमियम मिलता है। सीगुल 5-डोर इलेक्ट्रिक हैचबैक है। इसमें प्रोजेक्टर के साथ आइस-ब्रेकिंग आइज हेडलाइट्स और कनेक्टिंग LED टेल लाइट्स के साथ बेहद खूबसूरत साइड और रियर प्रोफाइल दिया है। इसमें नैनो की तरह सिंगल विंडशील्ड वाइपर, पुल-अप स्टाइल डोर हैंडल और स्टाइल कवर के साथ स्टील व्हील्स दिए हैं।
सीगुल को BYD के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 स्केटबोर्ड पर तैयार किया है। इसका 30 kWh बैटरी पैक 305Km की रेंज देता है। वहीं, 38 kWh बैटरी पैक से 405Km की रेंज मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 130 km/h तक है। कंपनी ने इसे ऐसे कस्टमर्स के लिए पेश की गई है जो फ्यूल व्हीकल्स से इलेक्ट्रिक व्हीकल में स्विच करना चाहते हैं। यदि ये भारतीय बाजार में लॉन्च होती है तब ये टाटा टियागो EV, टाटा नेक्सन EV को झटका दे सकती है। सीगुल कम कीमत में ज्यादा रेंज और प्रीमियम फील देती है।
इस ई-कार को पहली बार 2023 शंघाई ऑटो शो में पेश किया गया था। वहीं, चीनी बाजार में इसे 24 घंटे में ही 10 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल गई थीं। चीनी बाजार में इसकी कीमत CNY 78,800 (करीब 9.4 लाख रुपए) से लेकर CNY 95,800 (करीब 11.43 लाख रुपए) तक है। इतनी कम कीमत के बाद भी ये इलेक्ट्रिक कार 405Km की रेंज देती है। इसमें 70 kW (94 bhp) की मोटर और 38 kWh तक का बैटरी पैक दिया है। इसकी टॉप स्पीड 130km/h तक है। माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में इसकी कीमत 10 लाख रुपए से कम होगी।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


