नई BYD Atto 3 की धमाकेदार एंट्री, मिलेगी 630 km तक की रेंज, 9 मिनट में 97% चार्ज

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नेक्स्ट जेनरेशन BYD Atto 3 की एंट्री हो गई है। यह मॉडल 630 किमी तक की CLTC-रेटेड रेंज ऑफर करता है। बीवाईडी की नई 'फ्लैश चार्जिंग' सिस्टम से इसकी बैटरी लगभग 9 मिनट में 10 से 97 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

नई BYD Atto 3 की धमाकेदार एंट्री, मिलेगी 630 km तक की रेंज, 9 मिनट में 97% चार्ज
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

BYD ने बीजिंग ऑटो शो 2026 में नेक्स्ट जेनरेशन Atto 3 को अनवील किया है। चीन में युआन प्लस के नाम से पहचाना जाने वाले इस मॉडल की CLTC-रेटेड रेंज 630 किमी तक की है। बीवाईडी की नई 'फ्लैश चार्जिंग' सिस्टम से इसकी बैटरी लगभग 9 मिनट में 10 से 97 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। अपडेटेड ऐटो 3 में शार्प फ्रंट फेसिया, स्कल्पटेड बम्पर, सेमी-फ्लश डोर हैंडल और रीडिजाइन किए गए 19-इंच के अलॉय वील्स दिए गए हैं। रियर में फ्लोटिंग रूफ ग्राफिक और अपडेटेड एलईडी टेल-लाइट्स भी शामिल हैं। रियर फेसिया पर एक इल्यूमिनेटेड बीवाईडी लोगो भी है, जो एसयूवी को और भी प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

दमदार है रोड प्रेजेंस

नई ऐटो 3 की लंबाई 4,665 मिमी, चौड़ाई 1,895 मिमी और ऊंचाई 1,675 मिमी है। यह मौजूदा इंडिय वर्जन से 210 मिमी लंबी, 20 मिमी चौड़ी और 60 मिमी ऊंची है, जबकि इसका वीलबेस 2,770 मिमी है, जो मौजूदा वर्जन से 50 मिमी अधिक है। बीवाईडी का दावा है कि इससे सड़क पर इसकी रोड प्रेजेंस अधिक दमदार हो जाती। साथ ही इसका इंटीरियर स्पेस भी बेहतर हो जाता है, जिसमें 750 लीटर का बूट स्पेस और 180 लीटर का अडिशनल फ्रंट ट्रंक शामिल है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF MPV 7

VinFast VF MPV 7

₹ 24.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 31.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

₹ 21.49 - 30.23 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

16 स्पीकर वाला प्रीमियम ऑडियो सिस्टम

नई ऐटो 3 में दो स्पोक वाला स्टीयरिंग वील, अडिशनल रिक्लाइनिंग एडजस्टमेंट वाली फ्रंट पैसेंजर सीट और थर्मोइलेक्ट्रिकली हीटेड और कूल्ड स्टोरेज बॉक्स दिया गया है। साथ ही इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, 256 कलर वाली एम्बिएंट लाइटिंग, 16 स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, 50W वायरलेस चार्जिंग और 60W USB-C सहित कई हाई-स्पीड चार्जिंग पोर्ट ऑउर किए जा रहे हैं। चीन के लिएकेबिन में LiDAR-असिस्टेड ऑटोमेटेड ड्राइविंग सिस्टम भी होगा, जो पिछले ऐटो 3 मॉडल की तुलना में ड्राइवर असिस्टेंस और सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाता है।

दो बैटरी पैक ऑप्शन

नई ऐटो 3 चीन में दो बैटरी पैक ऑप्शन - 57.54 kWh और 68.54 kWh के साथ उपलब्ध होगी। दोनों ही ब्रैंड के सेकेंड जेनरेशन के ब्लेड बैटरी प्लेटफॉर्म पर बने हैं। CLTC-रेटेड रेंज छोटे पैक के लिए 540 किमी और बड़े यूनिट के लिए 630 किमी तक है।

फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी

हर बैटरी पैक में पीछे की तरफ लगा एक इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 272 hp या 327 hp की पावर ऑफर करता है। पावरट्रेन में BYD की फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी शामिल है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि आइडियल कंडीशन में यह बैटरी को लगभग 9 मिनट में 10 से 97 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।