Hindi Newsऑटो न्यूज़BYD Recalls Nearly 89000 Plug in hybrids over battery safety concerns, check all details
बड़ी टेंशन! बैटरी खतरे के कारण 89,000 कारें तुरंत रिकॉल, कहीं आपकी गाड़ी में तो नहीं ये दिक्कत?

बड़ी टेंशन! बैटरी खतरे के कारण 89,000 कारें तुरंत रिकॉल, कहीं आपकी गाड़ी में तो नहीं ये दिक्कत?

संक्षेप:

BYD के लिए बड़ी टेंशन है। जी हां, क्योंकि बैटरी खतरे के कारण 89,000 प्लग-इन-हाइब्रिड कारें तुरंत रिकॉल की गई हैं। आइए इसका पूरा सच जानते हैं।

Nov 30, 2025 11:37 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

चीन की मशहूर EV कंपनी BYD एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार किसी नई कार या इनोवेशन की वजह से नहीं, बल्कि करीब 89,000 प्लग-इन हाइब्रिड कारों के बड़े रिकॉल के चलते। ये रिकॉल इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इन वाहनों में बैटरी से जुड़ा संभावित खतरा पाया गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:दिसंबर 2025 में धूम मचाने आ रहीं ये 3 नई कारें, मारुति की पहली EV भी शामिल

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 29.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.65 - 48.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 31.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Land Rover Defender

Land Rover Defender

₹ 98 लाख - 2.6 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या है पूरा मामला?

न्यूज एजेंसी रायटर्स (Reuters) के मुताबिक, चीन के मार्केट रेगुलेटर ने घोषणा की है कि BYD को 88,981 Qin PLUS DM-i प्लग-इन हाइब्रिड कारों को तुरंत रिकॉल करना होगा। ये कारें जनवरी 2021 से सितंबर 2023 के बीच बनाई गई थीं।

बैटरी में आखिर समस्या क्या है?

जांच में सामने आया कि बैटरी पैक के मैन्युफैक्चरिंग प्रॉसेस में कंसिस्टेंसी इश्यू थे। इसकी वजह से कार की पावर आउटपुट अचानक कम हो सकती है और बहुत गंभीर स्थिति में ये कारें प्योर इलेक्ट्रिक मोड में चल ही नहीं पाएंगी, यानि जिस फीचर पर PHEV कारें सबसे ज्यादा गर्व करती हैं, वही फीचर खराब हो सकता है।

BYD पर बढ़ता प्रेशर

यह पहला बड़ा रिकॉल नहीं है। इस साल BYD अब तक 210,000+ वाहनों को रिकॉल कर चुकी है। ये आंकड़े कंपनी की क्वालिटी को लेकर बढ़ती चिंताओं को मजबूत करते हैं।

बिक्री में लगातार गिरावट

अक्टूबर की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 12% कम है। वहीं, तीसरी तिमाही में मुनाफा 33% गिरा है। अक्टूबर 2025 में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉल हुआ है, जिसमें 1,15,000+ Tang और Yuan Pro SUVs रिकॉल की गई हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह डिजाइन में कुछ खामी और बैटरी सेफ्टी रिस्क है।

वहीं, सितंबर 2024 में 97,000 डॉलफिन (Dolphin) और युआन प्लस ईवी (Yuan Plus EVs) को रिकॉल किया गया था। BYD का लगातार अपने वाहनों को रिकॉल करना दिखाता है कि उनके इलेक्ट्रिकल और बैटरी सिस्टम में कई ऐसी खामियां हैं, जिन्हें ग्राहक बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते।

ग्राहक क्या सोचें?

BYD दुनिया की सबसे बड़ी EV कंपनियों में से एक बन चुकी है, लेकिन बार-बार की खामियाँ और बड़े रिकॉल उसके बढ़ते मार्केट शेयर पर सवाल उठा रही हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।