1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी इस कंपनी की कार, खरीदने में 2% अमाउंट ज्यादा लगेगा; जून तक कर लो बुकिंग

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंपनी ने बताया कि वो अपने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में कीमतों में 1 जुलाई, 2026 से बदलाव करेगी. विदेशी मुद्रा विनिमय में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से होने वाली ये बढ़ोतरी मॉडल और वैरिएंट के आधार पर की जाएगी। कुल मिलाकर अब कंपनी की कारों में मैक्सिमम 2% तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी इस कंपनी की कार, खरीदने में 2% अमाउंट ज्यादा लगेगा; जून तक कर लो बुकिंग

भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में अपनी धाक जमा चुकी चीनी कंपनी BYD अपनी कारों को महंगा करने वाली है। दरअसल, कंपनी ने बताया कि वो अपने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में कीमतों में 1 जुलाई, 2026 से बदलाव करेगी. विदेशी मुद्रा विनिमय में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से होने वाली ये बढ़ोतरी मॉडल और वैरिएंट के आधार पर की जाएगी। कुल मिलाकर अब कंपनी की कारों में मैक्सिमम 2% तक की बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी ने ये भी बताया कि उन ग्राहकों को कार मौजूदा कीमत में ही मिलेगी जो जून 2026 में बुकिंग पूरी करके डिलीवरी 31 जुलाई तक लेते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

BYD इंडिया में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स (EPV) बिजनेस के हेड राजीव चौहान ने कहा, "कीमतों में यह बदलाव विदेशी मुद्रा विनिमय में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण किया गया है। बाजार के चुनौतीपूर्ण माहौल में भी BYD इंडिया ग्राहकों को हाई-वेल्यू वाले, एडवांस्ड, सुरक्षित और प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान देने पर अपना ध्यान केंद्रित रखे हुए है। हमें BYD अट्टो 3 और BYD सीलियन 7 जैसे मॉडल के लिए बाजार में लगातार मजबूत मांग देखने को मिल रही है, जो भारतीय ग्राहकों के बीच प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति बढ़ते भरोसे को दिखाता है।"

कंपनी का कहना है कि वह प्रीमियम NEVs के बढ़ते पोर्टफोलियो के जरिए बाजार में अपनी उपस्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है। ये NEVs एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस, सेफ्टी और सस्टेनेबिलिटी का बेहतरीन मेल हैं। BYD अट्टो 3 ने प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के तौर पर अपनी पहचान बनाई है, जबकि हाल ही में पेश की गई BYD सीलियन 7 को भी पूरे भारत में बाजार से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

BYD की भारत यात्रा की एक प्रमुख खासियत इसका इन-हाउस इनोवेशन पर जोर देना रहा है। विशेष रूप से ब्लेड बैटरी, सेल-टू-बॉडी इंटीग्रेशन और 8-इन-1 इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर ज्यादा फोकस किया है। ये टेक्नोलॉजी BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल की पूरी सीरीज में फास्ट चार्जिंग, बेहतर ड्राइविंग रेंज, ज्यादा केबिन स्पेस और एक ज्यादा स्मार्ट व कनेक्टेड ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करती हैं। ग्लोबली BYD अपनी सेकंड जनरेशन की ब्लेड बैटरी और एडवांस्ड फ्लैश-चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश करके सतत मोबिलिटी इनोवेशन को लगातार आगे बढ़ा रहा है।

यह ब्रांड वर्तमान में 40 शहरों में फैले 48 डीलरशिप के नेटवर्क के जरिए ग्राहकों को सर्विस देती है और पूरे देश में सेल्स और सर्विस की इंटीग्रेटेड सुविधा उपलब्ध कराता है। अपने विस्तार के इस बढ़ते दायरे के जरिए BYD इंडिया ग्राहकों तक अपनी पहुंच का आसान बना रही है। BYD इंडिया, BYD पायोनियर्स क्लब का भी विस्तार कर रहा है। यह एक खास प्लेटफॉर्म है जिसे पूरे देश भर के ग्राहकों और EV के शौकीनों को एक साथ लाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।