26-इंच स्क्रीन, हीटिंग+वेंटिलेशन+मसाज सीट, 21-स्पीकर वाला सिस्टम, ठंडा-गर्म फ्रिज; BYD लाई नई 7-सीटर कार

लाइव हिन्दुस्तान
share

BYD की नई फ्लैगशिप कार दो ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन में आती है, जिससे ग्राहक रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव में से सिलेक्ट कर सकते हैं। डिजाइन RWD एडिशन में एक सिंगल रियर मोटर है जो 462PS की पावर और 365Nm का टॉर्क जनरेट करती है, इससे कार 0 से 62mph की स्पीड सिर्फ 8 सेकंड में पकड़ लेती है।

BYD Atto 8 revealed as brand flagship SUV
BYD लाई अपनी न्यू कार

चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी BYD दुनियाभर में अपनी जड़े मजबूत कर चुकी है। भारतीय बाजार में भी BYD का दबदबा बढ़ रहा है। खास बात ये है कि कम कीमत में ये कंपनी दमदार रेंज और फ्यूचरिस्टिक फीचर्स की दम पर आगे बढ़ रही है। बैटरी से जुड़ी ब्लेड टेक्नोलॉजी लाने वाली भी ये पहली कंपनी है। अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर रेंज के पॉपुलर मॉडल अट्टो 8 (ATTO 8) को पेश कर दिया है। ये कंपनी की रेंज में सबसे ऊपर रहेगी। वहीं, 2027 की पहली तिमाही से अलग-अलग पावर आउटपुट और रियर या ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। इसकी रियल वर्ल्ड रेंज कम्बाइंड रेंज 405 मील (651 किलोमीटर) तक होगी। ये 0-100 km/h की स्पीड सिर्फ 4.6 सेकंड में पकड़ लेती है।

अट्टो 8 का एक्सटीरियर और डिजाइन
BYD अट्टो 8 की लंबाई 5040mm, चौड़ाई 1996mm और ऊंचाई 1760mm है। ये डाइमेंशन इसे पूरी तरह से फुल-साइज SUV क्लास में रखता हैं। वहीं, 7 पैसेंजर्स के साथ सामान के लिए भी काफी जगह मिलती है। इसका एक्सटीरियर BYD के डिजाइन लेंग्वेज के लेटेस्ट बदलाव को दिखाता है। फ्रंट में पतली इंटीग्रेटेड डे-टाइम-रनिंग लाइट्स और मैट्रिक्स-LED हेडलाइट्स मिलती हैं, जो निचले बंपर के ऊपर लगी हैं। बंपर के शार्प एंगल इसे चौड़ा लुक देते हैं।

अट्टो 8 के साइड प्रोफाइल की बात करें फ्रंट डोर के शुरुआती हिस्से पर एक शार्प क्रीज मिलती है, जो एक मजबूत शोल्डर लाइन में बदल जाती है। यह लाइन गाड़ी की साइड प्रोफाइल से होते हुए पिछले व्हील-आर्च के ऊपर बने मस्कुलर कर्व तक जाती है। कार की रूफलाइन इसके शानदार केबिन स्पेस की तरफ भी इशारा करती है। इसमें डार्क C-पिलर और क्रोम-फिनिश वाला D-पिलर है, जो कार की लंबाई को देखने में ज्यादा बड़ा दिखाते हैं।

अब बात करें अट्टो 8 की बैक प्रोफाइल की तब इल्युमिनिटेड होने वाले BYD लोगो के दोनों तरफ इनफिनिटी नॉट टेल-लाइट्स लगी हैं। साथ ही, इसमें एक रूफ स्पॉइलर और रियर क्वार्टर पैनल पर हल्के किनारे हैं, जो हवा के बहाव को बेहतर बनाते हैं, जिससे एरोडायनामिक कैपेसिटी बढ़ जाती है और रेंज ज्यादा मिलती है। कुल मिलाकर ये सभी ATTO 8 का लुक काफी दमददार देते हैं।

अट्टो 8 के बैटरी पैक और रेंज
BYD की नई फ्लैगशिप कार दो ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन में आती है, जिससे ग्राहक रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव में से सिलेक्ट कर सकते हैं। डिजाइन RWD एडिशन में एक सिंगल रियर मोटर है जो 462PS की पावर और 365Nm का टॉर्क जनरेट करती है, इससे कार 0 से 62mph की स्पीड सिर्फ 8 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी 115kWh की बैटरी 405 मील यानी करीब 651Km की WLTP कम्बाइंड रेंज देती है।

दूसरी तरफ, एक्सीलेंस AWD में एक एक्स्ट्रा फ्रंट मोटर है, जो 775PS की पावर और 775Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इससे यह स्पोर्ट्स कार जैसी स्पीड देती है और महज 4.6 सेकंड में 0 से 62mph (0-100 km/h) की स्पीड पकड़ लेती है। इस वर्जन में भी RWD मॉडल जैसी ही बैटरी कैपेसिटी मिलती है और ज्यादा परफॉर्मेंस के बावजूद, इसकी WLTP कंबाइंड रेंज 374 मील (करीब 600Km) है।

BYD अट्टा 8 का इंटीरियर और फीचर्स
BYD अट्टा 8 का केबिन क्लीन होने के साथ लग्जरी भी है। जिसमें हर जगह अच्छी क्वालिटी का मटीरियल और काफी जगह और फीचर्स हैं, जो इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए एक कम्फर्टेबल 7-सीटर गाड़ी बनाते हैं। इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ दी है, जो इसे इसके इंटीरियर में चार चांद लगा देती है। इसमें सॉफ्ट-टच मटीरियल दिया है। अट्टो 8 के दोनों वर्जन में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, 26-इंच की वाइडस्क्रीन हेड-अप डिस्प्ले और 15.6-इंच की सेंट्रल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन है, जिसमें गूगल नेविगेशन, गूगल असिस्टेंट और गूगल प्ले स्टोर के लिए गूगल इन-बिल्ट है।

इसकी फ्रंट सीट्स में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर दिए हैं। थर्ड रो के पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए हैं। बैक में एयर-कंडीशनिंग कंट्रोल पैनल दिए हैं। पैसेंजर्स के कम्फर्ट और मनोरंजन के लिए 21-स्पीकर वाला DiSound ऑडियो सिस्टम मिलता है। फ्रंट में एक रेफ्रिजरेटर भी दिया है, जो -6°C तक ठंडा और 50°C तक गर्म कर सकता है। इसमें 50W के दो वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग और दो 60W टाइप-C पोर्ट दिए गए हैं। कार में 270 लीटर बूट स्पेस मिलता है। वहीं, सीटों को फोल्ड करने के बाद ये 1960 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 136 लीटर का फ्रंक भी मिलता है।

-30°C में भी 12 मिनट में 97% तक चार्ज
अट्टो 8 यूरोप में BYD का पहला मॉडल है जिसमें सेकंड जनरेशन की ब्लेड बैटरी लगी है। यह फ्लैश चार्जिंग की सुविधा देती है, जिससे इलेक्ट्रिक चार्जिंग में लगने वाला समय बहुत कम हो जाता है। फ्लैश चार्जिंग से अट्टो 8 की बड़ी 115kWh बैटरी को सिर्फ 5 मिनट में 10% से 70% और सिर्फ 9 मिनट में 10% से 97% तक चार्ज किया जा सकता है। यहां तक कि -30°C जैसे बहुत ठंडे टेम्परेचर में भी इसे 20% से 97% तक चार्ज करने में सिर्फ 12 मिनट लगते हैं। इस तरह फ्लैश चार्जिंग अपना यह वादा पूरा करती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़26-इंच स्क्रीन, मसाज सीट, 21-स्पीकर वाला सिस्टम; BYD लाई अपनी न्यू कार