मार्केट में लॉन्च हुई 380 km रेंज वाली ये कार, कीमत ₹12.29 लाख; जानिए इसकी खासियत

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

चीनी कंपनी BYD ने अपनी नई इलेक्ट्रिक हैचबैक Atto 1 को थाईलैंड के मार्केट में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इसकी शुरुआती कीमत थाईलैंड में 4.29 लाख थाई बहत यानी करीब 12.29 लाख रुपये से शुरू होती है।

मार्केट में लॉन्च हुई 380 km रेंज वाली ये कार, कीमत ₹12.29 लाख; जानिए इसकी खासियत

चीनी कंपनी BYD ने अपनी नई इलेक्ट्रिक हैचबैक Atto 1 को थाईलैंड के मार्केट में लॉन्च कर दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात इसकी कीमत है। बता दें कि इसकी शुरुआती कीमत थाईलैंड में 4.29 लाख थाई बहत यानी करीब 12.29 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार का टॉप मॉडल भी लगभग 13.15 लाख रुपये तक जाता है। देखने में यह कार काफी मॉडर्न है जिसमें बंद ग्रिल, रेट्रो स्टाइल वाले डोर हैंडल और 16-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार के अंदर 10.1-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम अहसास देते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
byd atto 1

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 31.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

₹ 21.49 - 30.23 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser EBELLA

Toyota Urban Cruiser EBELLA

₹ 20 - 25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कितना मिलेगा रेंज

तकनीकी तौर पर देखें तो BYD Atto 1 के टॉप मॉडल में 38.88kWh का ब्लेड एलएफपी बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 380 किलोमीटर (NEDC) तक की रेंज दे सकती है। इसकी मोटर 74bhp की पावर और 135Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। चार्जिंग को आसान बनाने के लिए इसमें 40kW डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, इसमें एक खास 'रिवर्स चार्जिंग' (V2L) फीचर भी है जिससे आप कार की बैटरी से दूसरे बिजली के गैजेट्स भी चला सकते हैं।

कब आएगी भारत

एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में किफायती इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए BYD इसे यहां जरूर उतारना चाहेगी। अगर यह भारत आती है तो इसका सीधा मुकाबला 2026 टाटा पंच ईवी से होगा। हालांकि, आंकड़ों के खेल में टाटा पंच ईवी फिलहाल भारी पड़ती नजर आती है। पंच ईवी 127.3bhp की ज्यादा पावर और 65kW की तेज चार्जिंग स्पीड भी ऑफर करती है। ऐसे में BYD को अपनी 'ब्लेड बैटरी' तकनीक और इलेक्ट्रिक टेलगेट जैसे फीचर्स के दम पर ही ग्राहकों को लुभाना होगा।

सेफ्टी भी है दमदार

सेफ्टी के मामले में भी BYD ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। बता दें कि Atto 1 में 6-एयरबैग्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अगर BYD इसे भारत लाने का फैसला करती है तो उसे अपनी कीमत और फीचर्स में कुछ 'देसी तड़का' यानी इंडिया-स्पेसिफिक बदलाव करने पड़ सकते हैं। फिलहाल तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या चीनी 'ब्लेड' तकनीक भारत की पसंदीदा टाटा पंच ईवी को टक्कर दे पाएगी या नहीं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।