BYD ला रहा चार नई कार, लिस्ट में छोटी हैचबैक के साथ नई सील और Sealion 6 भी
BYD भारत में अपने पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बीवाईडी भारतीय बाजार में अपनी कुछ धाकड़ कारें लाने वाला है। इनमें Sealion 6, ऐटो 2 और सील का नेक्स्ट जेनरेशन शामिल है।

BYD इंडियन कार मार्केट में अपनी पकड़ को लगातार मजबूत कर रहा है। कंपनी भारत में सीलायन, 7 सील और ऐटो 3 जैसी बेहतरीन कारें ऑफर कर रही है, जिन्हें बायर्स खूब पसंद भी कर रहे हैं। अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बीवाईडी भारतीय बाजार में अपनी कुछ धाकड़ कारें लाने वाला है। इनमें Sealion 6, ऐटो 2 और सील का नेक्स्ट जेनरेशन शामिल है। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।
BYD Seal New Generation
ग्लोबल मार्केट में एंट्री के बाद BYD भारत में भी अपनी न्यू जेनरेशन सील इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च करने की तैयारी में है। यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान BYD के अपग्रेडेड ई-प्लेटफॉर्म 3.0 इवो आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। इसमें डिजाइन, बैटरी और टेक्नोलॉजी में कई सुधार किए गए हैं। नई सील अपने शानदाक कूपे जैसे डिजाइन के साथ ही आएगी, लेकिन अब इसमें इंप्रूव्ड एलईडी हेडलाइट्स, अपडेटेड कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, रीडिजाइन किए गए बंपर और नए अलॉय वील्स मिलेंगे। BYD का दावा है कि अपडेटेड मॉडल 705 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
BYD Seal
₹ 41 - 53.15 लाख
BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख
BYD Sealion 7
₹ 49.4 - 54.9 लाख
BYD Seagull
₹ 10 लाख से शुरू
BYD Leopard 8
₹ 40 - 50 लाख
BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख
BYD Dolphin
BYD भारत में अपनी किफायती इलेक्ट्रिक हैचबैक, डॉल्फिन ईवी, लॉन्च करने की तैयारी में है। यह मॉडल देश में BYD की एंट्री-लेवल ईवी होगी और इसकी कीमत 10 से 12 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। डॉल्फिन BYD अपग्रेडेड ई-प्लेटफॉर्म 3.0 आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी। इसमें कंपनी की ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 32 kWh और 45 kWh का बैटरी पैक ऑप्शन दिया जा सकता है। यह लगभग 420 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेंगे। फीचर्स की बात करें तो, इस हैचबैक में रोटेटेबल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस कनेक्टिविटी और लेवल 2 ADAS सुरक्षा फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
BYD Atto 2
मिड-साइज एटो 3 के अलावा, कंपनी भारत में किफायती ईवी एसयूवी सेगमेंट में एटो 2 भी लॉन्च करेगी। इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा जा चुका है। यह टाटा कर्व.ईवी, एमजी जेडएस ईवी और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। एटो 2 बीवाईडी के ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बेस्ड होगी और दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी। इनमें 51.1 kWh और 64.8 kWh की यूनिट शामिल होंगी।
बड़ी बैटरी वाला वर्जन 420 किमी तक की रेंज देगा और 174 बीएचपी पावर और 290 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। फीचर्स की बात करें तो, इसमें 12.8 इंच का रोटेटिंग टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, लेवल 2 ADAS और वीइकल-टू-लोड कैपेबिलिटी मिलेगी। इसकी कीमत 18 से 25 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। यह 2026 के अंत तक या 2027 की शुरुआत में एंट्री कर सकती है।
BYD Sealion 6
इस साल BYD भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV- Sealion 6 लॉन्च करेगा। इसके 2026 के अंत तक बाजार में आने की उम्मीद है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और 18.3 kWh की बैटरी होगी। यह लगभग 80-90 किमी की इलेक्ट्रिक रेंज और लगभग 1,000 किमी की कंबाइन्ड ड्राइविंग रेंज देगी। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 35 से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


