वापस आ रह हैचबैक का दौर, टाटा और मारुति सुजुकी की छोटी कारों की ताबड़तोड़ सेल
छोटी और किफायती कारें एक बार फिर ग्राहकों की पसंद बन रही हैं। मई 2026 के बिक्री आंकड़े इस बदलाव की ओर साफ इशारा करते हैं। मारुति सुजुकी की छोटी कारों की सेल में शानदार उछाल आया है। वहीं, टाटा के हैचबैक बिजनेस में भी बेहतरीन ग्रोथ हुई है।

एसयूवी की पॉप्युलैरिटी के बीच हैचबैक्स का मार्केट खत्म होता जा रहा था, लेकिन अब हैचबैक्स ने जबर्दस्त वापसी की शुरुआत कर दी है। छोटी और किफायती कारें एक बार फिर ग्राहकों की पसंद बन रही हैं। मई 2026 के बिक्री आंकड़े इस बदलाव की ओर साफ इशारा करते हैं। मारुति सुजुकी की छोटी कारों की सेल में शानदार उछाल आया है। वहीं, टाटा के हैचबैक बिजनेस में भी बेहतरीन ग्रोथ हुई है।
मारुति सुजुकी की छोटी कारों को जबर्दस्त मांग
मारुति सुजुकी ने मई 2026 में अपनी एंट्री-लेवल कारों ऑल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है। दोनों मॉडल्स की कंबाइन्ड सेल मई 2025 के 6,776 यूनिट्स के मुकाबले बढ़कर 16,275 यूनिट्स पहुंच गई। यानी एक साल में सेल दोगुने से भी ज्यादा हो गई। मारुति की पॉप्युलर वैगनआर भी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही। मई 2026 में इसकी 18,076 यूनिट्स बिकीं। वहीं, बलेनो की 18,396 यूनिट्स और स्विफ्ट की 17,519 यूनिट्स की सेल हुई। मारुति सेलेरियो भी ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल रही और इसकी मांग लगातार बनी हुई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख
Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख
Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख
Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख
छोटी कारों की वापसी की सबसे बड़ी वजह कीमतों का बढ़ना
छोटी कारों की वापसी के पीछे सबसे बड़ी वजह लगातार बढ़ती कार कीमतें मानी जा रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में नए सुरक्षा नियम, ज्यादा फीचर्स और कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण लगभग सभी सेगमेंट की कारें महंगी हुई हैं। कई ऐसी SUVs जो कुछ साल पहले करीब 7.5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध थीं, अब उनके समान वेरिएंट्स की कीमत 10 लाख रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। ऐसे में पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों और सीमित बजट वाले परिवारों के लिए हैचबैक कारें अब भी सबसे आसान और किफायती विकल्प बनी हुई हैं। कम कीमत, बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस खर्च इन्हें आज भी आकर्षक बनाते हैं।
टाटा के हैचबैक बिजनेस में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी
टाटा मोटर्स भी इसी रणनीति पर काम कर रही है। कंपनी ने पंच, नेक्सन, हैरियर और सिएरा जैसी SUVs के जरिए मजबूत पहचान बनाई है, लेकिन उसने हैचबैक सेगमेंट को नजरअंदाज नहीं किया है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में टाटा के हैचबैक बिजनेस में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। टाटा ऑल्ट्रोज आज भी उन ग्राहकों को पसंद आती है जो प्रीमियम हैचबैक चाहते हैं, जबकि टियागो कंपनी की सबसे किफायती कारों में से एक बनी हुई है। यही वजह है कि दोनों मॉडल लगातार ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं।
बेहतर माइलेज और CNG ऑप्शन्स ने भी बढ़ाई मांग
पेट्रोल के बेहतर माइलेज और CNG ऑप्शन्स ने भी छोटी कारों की पॉप्युलैरिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। बढ़ते फ्यूल प्राइस के बीच ग्राहक ऐसी कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जिनका रोज का खर्च कम हो। हालांकि, भारतीय बाजार में SUVs की मांग अब भी सबसे ज्यादा है और यही सेगमेंट इंडस्ट्री की ग्रोथ को आगे बढ़ा रहा है, लेकिन हालिया आंकड़े बताते हैं कि हैचबैक कारों की मांग पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। मारुति सुजुकी की छोटी कारों की बढ़ती बिक्री और टाटा मोटर्स का इस सेगमेंट में लगातार निवेश यह साबित करता है कि किफायती और कम खर्च वाली कारों के लिए आज भी बाजार में काफी डिमांड है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


