इस दिवाली खरीदें 360 डिग्री कैमरा वाली ये अफोर्डेबल कार, कीमत ₹11 लाख से कम, टॉप 4 ऑप्शन

लाइव हिन्दुस्तान
share

दिवाली नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और कम बजट में 360 डिग्री कैमरा वाला फीचर चाहते हैं, तो हम आपको टॉप 4 ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। हमारी लिस्ट में मारुति और टाटा की कार भी शामिल हैं।

Affordable cars with 360 camera
360 डिग्री कैमरा वाली अफोर्डेबल कारें

360 डिग्री कैमरा फीचर आजकल काफी पॉप्युलर हो गया है। यह फीचर कार का 360 डिग्री व्यू देता है, जिससे कम जगह में कार को पार्क करने में काफी मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप इस दिवाली नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और कम बजट में 360 डिग्री कैमरा वाला फीचर चाहते हैं, तो हम आपको टॉप 4 ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में टाटा और निसान के साथ मारुति और रेनो की कार भी शामिल हैं। इन कारों की कीमत 11 लाख रुपये से कम है।

टाटा टियागो

टाटा टियागो देश की पॉप्युलर हैचबैक कारों में से एक है। इसके Creative और Creative Plus वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा मिलता है। इन वेरिएंट की कीमत करीब 7.06 लाख से 8.62 लाख रुपये के बीच है। इसका कैमरा क्लियर व्यू ऑफर करता है। इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर भी मिलता है, जो इंडिकेटर चालू करते ही एक्टिव हो जाता है। हालांकि, इसके एक्टिव होने पर पूरी टचस्क्रीन पर कैमरे का व्यू दिखाई देता है, जिससे मैप देखने में परेशानी हो सकती है। जरूरत पड़ने पर इस फीचर को बंद भी किया जा सकता है। टियागो में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

360 डिग्री कैमरा

निसान मैग्नाइट

निसान मैग्नाइट भारत की किफायती सबकॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। इसके Tekna और Tekna Plus वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा दिया गया है, जिनकी कीमत करीब 8.43 लाख से 10.99 लाख रुपये है। इसमें अलग से ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर या 3D व्यू नहीं मिलता, लेकिन कैमरे में अलग-अलग व्यू सेलेक्ट करने का ऑप्शन है। नॉर्मल लाइटिंग में कैमरे की क्वालिटी अच्छी है, लेकिन कम लाइट में तस्वीर थोड़ी नॉइजी दिख सकती है। मैग्नाइट में 8-इंच का टचस्क्रीन, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 6-स्पीकर वाला अरकामिस साउंड सिस्टम मिलता है।

रेनो काइगर

रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं। काइगर के टॉप-स्पेक Emotion वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा मिलता है। इसकी कीमत करीब 8.50 लाख से 10.40 लाख रुपये है। मैग्नाइट की तरह इसमें भी 3D व्यू और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर नहीं मिलता। फीचर्स की बात करें, तो काइगर में 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं।

मारुति डिजायर

मारुति डिजायर इस लिस्ट की इकलौती सेडान है। इसके ZXi Plus वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा मिलता है। इसकी कीमत करीब 8.96 लाख से 9.54 लाख रुपये है। कैमरे में 2D और 3D, दोनों तरह के व्यू मिलते हैं और इसकी पिक्चर क्वॉलिटी भी अच्छी है। हालांकि, इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर नहीं दिया गया है। डिजायर में 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़इस दिवाली खरीदें 360 डिग्री कैमरा वाली ये अफोर्डेबल कार, कीमत ₹11 लाख से कम