बाइक के साथ 12748 रुपये की ऐक्सेसरीज फ्री, 10 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी

Feb 16, 2026 04:28 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

KTM की बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए तगड़ा ऑफर है। KTM 250 Adventure खरीदने वाले ग्राहकों को 12748 रुपये की ऐक्सेसरीज फ्री दी जा रही हैं। साथ ही 10 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी ऑफर की जा रही है।

बाइक के साथ 12748 रुपये की ऐक्सेसरीज फ्री, 10 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

KTM की बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए तगड़ा ऑफर है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार कुछ डीलरशिप्स पर KTM 250 Adventure खरीदने वाले ग्राहकों को 12748 रुपये की ऐक्सेसरीज फ्री दी जा रही हैं। साथ ही 10 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी ऑफर की जा रही है। इस पैकेज में टूरिंग सीट, हेडलाइट प्रोटेक्टर, मडफ्लैप एक्सटेंशन, लोअर फेंडर, सेंटर स्टैंड और बाइक कवर शामिल हैं। इसकी अवेलेबिलिटी लोकेशन के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में बाइक खरीदने के इच्छुक ग्राहकों सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी ऑथराइज्ड शोरूम से संपर्क करना होगा। सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया है कि ये बेनिफिट 28 फरवरी तक उपलब्ध रहेंगे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल के दौरान बेहतर कुशनिंग और सपोर्ट

टूरिंग सीट को स्टैंडर्ड फैक्ट्री सीट की तुलना में लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल के दौरान बेहतर कुशनिंग और सपोर्ट ऑफर करने के लिए डिजाइन किया गया है। किट में हेडलाइट प्रोटेक्टर भी शामिल है, जो लैंप को उड़ने वाले मलबे और पत्थरों से बचाता है। कीचड़ और सड़क की गंदगी से निपटने के लिए, निचला फेंडर और मडफ्लैप एक्सटेंशन मिलकर काम करते हैं और मानसून राइड या ऑफ-रोड आउटिंग के दौरान बाइक को ज्यादा गंदा होने से बचाते हैं। सेंटर स्टैंड प्रैक्टिकैलिटी को बढ़ाता है, जिससे चेन की सफाई और लुब्रिकेशन आसान हो जाता है और पंचर जैसा छोटा-मोटा रिपेयर भी आसानी से हो जाता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
KTM 250 Adventure

KTM 250 Adventure

₹ 2.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Suzuki V-Strom SX

Suzuki V-Strom SX

₹ 1.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Apache RTX 300

TVS Apache RTX 300

₹ 1.99 - 2.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yezdi Motorcycles Adventure

Yezdi Motorcycles Adventure

₹ 1.98 - 2.27 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yezdi Motorcycles Adventure [2024]

Yezdi Motorcycles Adventure [2024]

₹ 1.98 - 2.07 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Zontes 350T

Zontes 350T

₹ 2.75 - 2.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पैकेज में एक बाइक कवर भी शामिल

इस पैकेज में एक बाइक कवर भी शामिल है जो पार्क करते समय KTM 250 Adventure को धूल, धूप और अन्य बाहरी तत्वों से बचाता है। 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी ओनरशिप के भरोसे को और बढ़ाती है, जिससे लंबे समय तक ग्राहक बाइक को लेकर टेंशन फ्री रह सकते हैं। 2025 KTM 250 एडवेंचर में 250cc का सिंगल सिलेंडर, SOHC, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है। यह इंजन 9250 rpm पर 30.5 bhp की ताकत और 7250 rpm पर 25 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी ताकत इसे आरामदायक हाईवे क्रूजिंग के लिए कैपेबल बनाती है। साथ ही यह हल्के-फुल्की ऑफ-रोडिंग के लिए भी शानदार है।

नया ट्विन-सिलेंडर इंजन डिवेलप कर रहा KTM

रिपोर्ट्स के अनुसार केटीएम एक बिल्कुल नया ट्विन-सिलेंडर इंजन डिवेलप कर रहा है। फिलहाल, 390 प्लेटफॉर्म अपने सेगमेंट में अच्छी पकड़ बनाए हुए है, लेकिन Aprilia RS 457 और Kawasaki Ninja 500 जैसे प्रतिद्वंद्वियों के आने से कॉम्पिटिश और भी तेज हो गया है। दो सिलेंडर वाला प्लेटफॉर्म KTM को एक ऐसा प्रोडक्ट ऑफर करने में सक्षम बनाएगा जो ऐक्सेसिबल परफॉर्मेंस और प्रीमियम रिफाइनमेंट के बीच बैलेंस बनाए रखेगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;