1 कार खरीदो, दूसरी फ्री; ग्राहकों के लिए आया गजब का ऑफर, लेने के लिए लाइन लगा रहे लोग
सिट्रोएन का एक डीलरशिप सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस लेने पर C3 X बिल्कुल फ्री में दे रही है। इसका मतलब है कि सिट्रोएन की एक कार खरीदने पर एक कार फ्री मिल रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कार बाजार में अक्सर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर सुनने को मिलते हैं, लेकिन तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक ऐसा ऑफर सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। कोयंबटूर स्थित डीलरशिप SGA सिट्रोएन (Citroen) सीमित समय के लिए एक खास स्कीम चला रही है। अगर आप सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस (Citroen C5 Aircross) खरीदते हैं, तो आपको सिट्रोएन C3 X (Citroen C3 X) बिल्कुल मुफ्त मिल सकती है। हालांकि, यह ऑफर स्टॉक उपलब्धता पर निर्भर है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Citroen C5 Aircross
₹ 39.99 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen Aircross X
₹ 8.29 - 13.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C3
₹ 4.95 - 7.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
C5 एयरक्रॉस: प्रीमियम SUV का दम
सिट्रोएन (Citroen) की फ्लैगशिप SUV C5 एयरक्रॉस (Aircross) की कीमत करीब ₹37.4 लाख (एक्स-शोरूम) है और यह पूरी तरह लोडेड वेरिएंट में आती है।
इंजन और पावर
इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 177 hp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
डिजाइन और फीचर्स
2022 फेसलिफ्ट के बाद इसमें ट्विन LED DRLs, 18-इंच अलॉय व्हील, 10-इंच टचस्क्रीन, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग और एडवांस सेफ्टी सिस्टम मिलते हैं। इसमें 4 एक्सटीरियर कलर विकल्प भी मिलते हैं।
अब बात करें “फ्री” C3 X की तो अगस्त 2025 में लॉन्च हुई C3 X को हाल ही में 15 नए अपडेट्स मिले हैं। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, 360-डिग्री कैमरा, पुश-बटन स्टार्ट, LED लाइटिंग पैकेज, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 180 mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
इंजन विकल्प
इसमें 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (82 PS) और 1.2L टर्बो पेट्रोल (110 PS) इंजन मिलता है। ये मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ आती है। टर्बो वर्जन 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 10 सेकंड से कम में पकड़ सकता है और लगभग 19.3 kmpl माइलेज देता है।
क्या यह डील फायदेमंद है?
अगर आप पहले से ₹37 लाख की प्रीमियम SUV खरीदने की सोच रहे हैं और साथ में फैमिली के लिए एक दूसरी कार भी चाहिए, तो यह ऑफर बेहद आकर्षक साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि ऑफर सीमित समय और स्टॉक पर निर्भर है। इसके पहले सभी शर्तें डीलरशिप से कन्फर्म करना जरूरी है।
एक प्रीमियम SUV के साथ एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर फ्री मिलना ऑटो इंडस्ट्री में रोज-रोज नहीं होता है। कोयंबटूर का यह ऑफर निश्चित रूप से चर्चा में है और अगर आप सिट्रोएन (Citroen) ब्रांड पसंद करते हैं, तो यह मौका हाथ से जाने लायक नहीं हो सकता।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


