BSA गोल्ड स्टार 650 के ब्रुकलैंड्स, बर्मिंघम एडिशन लॉन्च; रेट्रो और मॉडर्न दोनों का कॉम्बिनेशन मिलेगा
इन दोनों मोटरसाइकिलों में गोल्ड स्टार का शानदार और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिलता है। BSA के 652cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस गोल्ड स्टार 45 हॉर्सपावर की ताकत और 55 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।

BSA मोटरसाइकिल्स ने भारतीय बाजार के लिए अपनी गोल्ड स्टार 650 रेंज का विस्तार किया है। कंपनी ने इसेमं नए ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन और बर्मिंघम ब्लू एडिशन जोड़े हैं। BSA के ये दोनों नए एडिशन मोटरसाइकिल को खास फिनिश, प्रीमियम डिटेलिंग और एक अलग पहचान देते हैं। ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन उस पल को सम्मान देता है, जब गोल्ड स्टार ने अपना नाम हासिल किया था। वहीं, बर्मिंघम ब्लू एडिशन गोल्ड स्टार को मॉडर्न लुक में पेश करता है।
दोनों मोटरसाइकिल की खास बातें
ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन ब्रिटेन के ऐतिहासिक ब्रुकलैंड्स रेसिंग सर्किट से इंस्पायर्ड है, जहां गोल्ड स्टार की कहानी शुरू हुई थी। साल 1937 में इसी सर्किट पर BSA के राइडर वॉल हैंडली ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित गोल्ड स्टार बैज मिला। यही सम्मान आगे चलकर मोटरसाइकिल जगत के सबसे यादगार नामों में से एक की प्रेरणा बना। इस मोटरसाइकिल को डार्क ब्लैक कलर में तैयार किया गया है। इसके क्रोम फिनिश वाले फेंडर और क्रोम की झलक वाले फ्यूल टैंक पर गोल्डन कलर की अट्रैक्टिव पिनस्ट्राइपिंग दी गई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
BSA Gold Star 650
₹ 3.1 - 3.45 लाख
Royal Enfield Bullet 650
₹ 3.65 लाख
Triumph Bonneville T40
₹ 2.55 - 2.8 लाख
Royal Enfield Classic 650
₹ 3.61 - 3.75 लाख
Royal Enfield Interceptor 650
₹ 3.38 - 3.69 लाख
Harley-Davidson X440 T
₹ 2.86 लाख
बर्मिंघम ब्लू एडिशन ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर को डेडिकेटड है, जहां BSA की कहानी शुरू हुई थी। बर्मिंघम स्मॉल आर्म्स के रूप में अपनी शुरुआत से लेकर दुनियाभर में BSA नाम को पहचान दिलाने वाली मोटरसाइकिलों तक, यह शहर हमेशा ब्रांड की पहचान का अहम हिस्सा रहा है। डार्क ब्लू कलर की अट्रैक्टिव पेंट स्कीम में तैयार बर्मिंघम ब्लू एडिशन में खास पेटिनेटेड सिल्वर साइड-पैनल बैज और इंजन को दिया गया स्पेशल फिनिश शामिल है। यह एडिशन गोल्ड स्टार की पहचान को मॉडर्न अंदाज में पेश करता है।
652cc लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस
दोनों मोटरसाइकिलों में गोल्ड स्टार का शानदार और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिलता है। BSA के 652cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस गोल्ड स्टार 45 हॉर्सपावर की ताकत और 55 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह दमदार परफॉर्मेंस के साथ बड़े सिंगल-सिलेंडर इंजन का खास एक्सपीरियंस भी देती है। मोटरसाइकिल में ब्रेम्बो ब्रेक, डुअल-चैनल ABS और वायर-स्पोक व्हील्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसके रेट्रो रोडस्टर लुक और खूबियों को और बेहतर बनाते हैं।
एक्स-शोरूम कीमत और वारंटी
BSA गोल्ड स्टार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3,55,950 रुपए है। इसेक बर्मिंघम ब्लू की कीमत 3,55,950 रुपए और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन की कीमत 3,64,950 रुपए है। इसके दो नए कलर ऑप्शन देशभर में BSA डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे। कंपनी इन मोटरसाइकिल पर ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम भी दे रही है, जिसमें कई खास बातें शामिल हैं। जैसे-
4साल या 50,000 Km की स्टैंडर्ड वारंटी
6 साल तक के लिए एक्सटेंडेड वारंटी ऑप्शन
8 साल तक रोडसाइड असिस्टेंस
देशव्यापी कवरेज के साथ 5 साल तक का AMC
देश भर में 450+ सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स का बेनिफिट्स


