ब्रेजा फेसलिफ्ट से लेकर अपडेटेड स्कॉर्पियो-N तक, आ रही हैं ये 5 धाकड़ पेट्रोल SUV
SUV लेने का मन बना रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। इंडियन मार्केट में कुछ धाकड़ पेट्रोल एसयूवी की एंट्री होने वाली है। ये सारी एसयूवी इसी साल मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। तो आइए जानते हैं इन नई एसयूवी में आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा।

SUV लेने का मन बना रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। इंडियन मार्केट में कुछ धाकड़ पेट्रोल एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इन एसयूवी में ब्रेजा फेसलिफ्ट, ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट, रेनॉल्ट बोरियल के साथ स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट और कायलाक का एक नया वर्जन शामिल है। ये सारी एसयूवी इसी साल मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। तो आइए जानते हैं इन नई एसयूवी में आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा।






Mahindra Scorpio-N Facelift
फेसलिफ्टेड स्कॉर्पियो-एन जल्द मार्केट में इस साल के सेकेंड हाफ में एंट्री कर सकती है। बीते कुछ दिनों में इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। स्पाई फोटोज और वीडियो से पता चलता है कि फेसलिफ्ट वर्जन कई नए बदलावों के साथ आएगा। इसमें आपको नया फ्रंट ग्रिल, थोड़े बदले हुए एलईडी हेडलाइट्स, रिफ्रेश्ड स्किड प्लेट वाला नया फ्रंट बंपर और नए फॉग लैंप मिलेंगे। नए मॉडल में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स के साथ कई धांसू फीचर मिल सकते हैं। खास बात है कि इसमें कंपनी लेवल 2 ADAS भी दे सकती है। एसयूवी के इंजन ऑप्शन्स में कोई बदलाव नहीं होगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio
₹ 13 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.48 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Maruti Suzuki Brezza Facelift
कंपनी अपनी पॉप्युलर मिड-साइड एसयूवी ब्रेजा को भी मिड-साइकिल अपडेट देने वाली है। एसयूवी में रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स और नए लोअर बंपर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ब्रेजा फेसलिफ्ट में नए अलॉय वील्स और रिफ्रेश्ड टेललाइट्स भी ऑफर किए जा सकते हैं। केबिन के अंदर, ब्रेजा फेसलिफ्ट में आपको 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और प्रीमियम सॉफ्ट-टच मटेरियल के साथ एक नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड देखने को मिल सकता है।
मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में पहले की तरह ही 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। सीएनजी वर्जन में विक्टोरिस की तरह अंडरबॉडी सीएनजी किट मिलेगी। इसके अलावा, एसयूवी में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी उपलब्ध होगा।
7-Seater Grand Vitara
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर बेस्ड एक नई 7-सीटर एसयूवी की टेस्टिंग कर रहा है। Y17 कोडनेम वाली इस एसयूवी को इस साल के खत्म होने से पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह थ्री-रो एसयूवी हुंडई अल्काजार और टाटा सफारी को टक्कर देगी। एसयूवी का वीलबेस लंबा होगा और थर्ड-रो की सीट्स को फिट करने के लिए इसका पिछला हिस्सा भी ओवरहैंग होगा। बेहतर हेडरूम के लिए इसका रियर डिजाइन ज्यादा अपराइट होगा। इसमें आपको पैनोरमिक सनरूफ, दमदार हाइब्रिड इंजन और ऑल-वील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा। एसयूवी में 6 एयरबैग और लेवल 2 ADAS के सभी फीचर्स मौजूद होंगे। इंजन ऑप्शन की बात करें, तो यह 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ आएगी।
Renault Boreal
रेनो अपनी नई थ्री-रो एसयूवी लाने की प्लानिंग कर रही है। इसका नाम बोरियल हो सकता है। यह एसयूवी टाटा सफारी, हुंडई अल्काजार और XUV 7XO को टक्कर देगी। बोरियल का प्लेटफॉर्म और बेस डस्टर से लिया जाएगा। 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन 7-सीटर वर्जन में भी उपलब्ध होने की उम्मीद है। बोरियल में टेक-पैक्ड कंफर्टेबल केबिन होगा, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10 इंच की स्क्रीन, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर मिलेंगे। इसे कंपनी इस साल के सेकेंड हाफ में लॉन्च करने वाली है।
Skoda Kylaq Sportline
स्कोडा काइलाक लाइनअप में स्पोर्टलाइन वेरिएंट को शामिल किए जाने की उम्मीद है। यह ब्लैक-आउट एलिमेंट्स के साथ एक स्पोर्टी लुक वाला वर्जन होगा। इसमें वही 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा जो 115 पीएस पावर और 178 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


