
रणवीर ने शुरू किया ट्रेंड, संजय दत्त-दीपिका-शाहिद-कंगना ने अपनाया; क्यों इतनी खास है ये मर्सिडीज कार
बॉलीवुड में लग्जरी कारों का क्रेज किसी से छुपा नहीं है। इन दिनों बॉलीवुड में Mercedes-Maybach GLS 600 सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। यह SUV सिर्फ एक गाड़ी नहीं बल्कि स्टारडम और कामयाबी का स्टेटस सिंबल बन चुकी है।
बॉलीवुड में लग्जरी कारों का क्रेज किसी से छुपा नहीं है। इन दिनों बॉलीवुड में Mercedes-Maybach GLS 600 सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। यह अल्ट्रा-लग्जरी SUV सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि स्टारडम और कामयाबी का स्टेटस सिंबल बन चुकी है। अपनी शानदार इंटीरियर, दमदार V8 इंजन और शॉफर-ड्रिवन कम्फर्ट के चलते यह SUV बॉलीवुड के टॉप सितारों की पहली पसंद बन रही है। चाहे रेड कार्पेट पर स्टाइलिश एंट्री हो या मुंबई की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर शाही सफर,GLS हर जगह अपनी अलग मौजूदगी दर्ज कराती है। आइए जानते हैं बॉलीबुड के किन-किन सितारों के पास ये एसयूवी मौजूद है।






शाहिद कपूर के पास है ये कार
एक्टर शाहिद कपूर के पास एमराल्ड ग्रीन कलर की Mercedes-Maybach GLS 600 है जिस पर VIP “0700” नंबर प्लेट लगी है। ‘कबीर सिंह’ फेम शाहिद का कार कलेक्शन पहले से ही बेहद प्रीमियम रहा है और Maybach GLS उसमें चार चांद लगाती है। वहीं, दीपिका पादुकोण भी नीले रंग की Maybach GLS 600 में नजर आती हैं। ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों से ग्लोबल पहचान बना चुकीं दीपिका अक्सर पति रणवीर सिंह के साथ इस SUV में सफर करती दिखती हैं। वहीं, संजय दत्त के गैरेज में भी यह एसयूवी मौजूद है। बता दें कि संजय दत्त ने यह एसयूवी डुअल-टोन कलर्स स्कीम में खरीदी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mercedes-Benz Maybach GLS
₹ 2.75 - 4.1 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Range Rover
₹ 2.31 - 4.25 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ferrari Portofino
₹ 3.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz AMG GT 63
₹ 3 - 3.65 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Porsche 911
₹ 2 - 3.8 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maserati MC20
₹ 3.69 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रणवीर सिंह ने शुरू किया ट्रेंड
असल में इस ट्रेंड की शुरुआत रणवीर सिंह ने की थी जिन्होंने सबसे पहले Brilliant Blue कलर की Maybach GLS 600 खरीदी। सेडान से हटकर इस लग्जरी SUV को चुनकर रणवीर ने साबित किया कि फैमिली और स्टाइल दोनों के लिए यह परफेक्ट है। वहीं, नेशनल अवॉर्ड विनर कृति सेनन ने अपनी Audi Q7 को अलविदा कहकर ब्लैक कलर की Maybach GLS 600 खरीदी। ‘मिमी’ से लेकर ‘क्रू’ तक अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाली कृति के लिए इसके रीक्लाइनिंग और मसाज सीट्स किसी लग्जरी लाउंज से कम नहीं हैं।
कंगना रनौत भी हैं इस लिस्ट में
इस लिस्ट में कंगना रनौत का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने हाल ही में Polar White कलर की Maybach GLS 600 खरीदी है। इसी बीच Mercedes-Benz India ने बड़ा ऐलान किया है कि अब Maybach GLS का प्रोडक्शन पुणे प्लांट में किया जाएगा। इसके साथ ही भारत, अमेरिका के बाहर पहला देश बन गया है जहां इस अल्ट्रा-लग्जरी SUV का निर्माण होगा। एनडीटीवी ऑटो के अनुसार, लोकल मैन्युफैक्चरिंग के चलते इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब करीब 2.75 करोड़ रुपये होगी जो पहले से लगभग 40 लाख रुपये कम है।
क्या है एसयूवी की खासियत
बता दें कि Mercedes-Maybach GLS एक अल्ट्रा-लग्जरी SUV है जिसे खास तौर पर शॉफर-ड्रिवन कम्फर्ट और प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें दमदार V8 इंजन के साथ बेहद स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। जबकि केबिन में रीक्लाइनिंग रियर सीट्स, मसाज फंक्शन, वेंटिलेशन और एंबियंट लाइटिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। हाई-क्वालिटी लेदर, वुड फिनिश और एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम इसे चलती-फिरती लग्जरी लाउंज बना देते हैं। साथ ही, एयर सस्पेंशन, लेटेस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी और साइलेंट केबिन इसे आराम और शान का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाते हैं।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




