
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को जन्मदिन पर पति ने गिफ्ट किया रोल्स-रॉयस कार, अब फोटो हो रहा वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने हाल ही में अपना 46वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके पति टोनी बेग ने उन्हें एक खूबसूरत और सुपर लग्जरी Rolls-Royce Cullinan गिफ्ट की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने हाल ही में अपना 46वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके पति टोनी बेग ने उन्हें एक खूबसूरत और सुपर लग्जरी Rolls-Royce Cullinan गिफ्ट की। नरगिस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस सरप्राइज गिफ्ट की तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वह नई SUV की रूफ पर बैठी नजर आ रही हैं। गाड़ी को बीच रेगिस्तान में पार्क किया गया था और उस पर एक बड़ा सा रेड गिफ्ट बो और रिबन लगा था। तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस इस शानदार गिफ्ट की खूब चर्चा कर रहे हैं।






इतनी हो सकती है कीमत
कुछ दूसरी तस्वीरों में नरगिस ‘Viewing Suite’ सीट पर बैठी नजर आती हैं जो दूसरी Cullinan के पीछे लगी होती है। यानि एक ही फ्रेम में दो Rolls-Royce Cullinan दिखाई दे रही थीं। माना जा रहा है कि दूसरी एसयूवी उनके पति की है क्योंकि उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट्स में यह गाड़ी पहले भी कई बार दिख चुकी है। भारत में इस लग्जरी कार की आखिरी रिकॉर्डेड कीमत करीब 7 करोड़ रुपये थी। हालांकि, असली कीमत बता पाना मुश्किल है क्योंकि Rolls-Royce में हर ग्राहक अपनी गाड़ी को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Rolls-Royce Cullinan
₹ 6.95 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

McLaren 750S
₹ 5.91 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Rolls-Royce Spectre
₹ 7.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lamborghini Temerario
₹ 6 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.2 - 24.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.25 - 22.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
बता दें कि Rolls-Royce Cullinan कंपनी के लिए भी खास मॉडल है क्योंकि यह ब्रैंड की पहली SUV है। इसे पहली बार 2018 में लॉन्च किया गया था और बाद में 2024 में इसका अपडेटेड मॉडल पेश किया गया। पावरट्रेन के तौर पर इसमें 6.75-लीटर V12 पेट्रोल इंजन दिया गया था जो 571bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
धांसू हैं कार के फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो यह ब्रैंड की पहली कार थी जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया था। बता दें कि ‘Spirit OS’ पर चलने वाली यह स्क्रीन रोटरी कंट्रोलर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डैशबोर्ड पर क्लासिक अनालॉग क्लॉक और पीछे बैठे मेहमानों के लिए 12-इंच एंटरटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स से लैस है। सबसे खास फीचर है ‘Viewing Suite’ जो बूट में खुलकर दो लग्जरी सीटें और एक छोटा टेबल बना देता है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




