
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने खरीदी 2.70 करोड़ रुपये की ये लक्जरी कार, खासियत जान रह जाएंगे हैरान
बॉलीवुड सितारों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही लग्जरी एमपीवी Lexus LM 350h Ultra Luxury अब एक्टर विक्की कौशल के गैराज की नई शान बन गई है। विक्की ने हाल ही में यह हाई-एंड एमपीवी खरीदी है।
बॉलीवुड सितारों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही लग्जरी एमपीवी Lexus LM 350h Ultra Luxury अब एक्टर विक्की कौशल के गैराज की नई शान बन गई है। बता दें कि Uri फेम विक्की ने हाल ही में यह हाई-एंड एमपीवी खरीदी है जिसकी कीमत एक्स-शोरूम 2.70 करोड़ रुपये है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अभिनेता अपनी नई सफेद Lexus में एक इवेंट पर पहुंचते दिखे जिसके बाद कार फिर से चर्चा में आ गई है। लग्जरी फीचर्स, दमदार हाइब्रिड सेटअप और फर्स्ट-क्लास कम्फर्ट के कारण यह एमपीवी बॉलीवुड में तेजी से एक पसंदीदा ऑप्शन बनती जा रही है।






कुछ ऐसी है डिजाइन
बता दें कि Lexus LM 350h Ultra Luxury की सबसे बड़ी खासियत इसका मजबूत हाइब्रिड सेटअप है। इसमें 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर्स का कॉम्बिनेशन मिलता है जो ड्राइव को और स्मूद बनाता है। यह एमपीवी 246bhp की पावर और 239Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 190 kmph है और 0-100 kmph की रफ्तार सिर्फ 8.7 सेकंड में पकड़ लेती है। कार में बड़ा स्पिंडल ग्रिल, स्लिम LED हेडलैंप, इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग रियर डोर और फुल-विड्थ LED टेल लैंप इसे एकदम फर्स्ट-क्लास लुक देते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Lexus LM
₹ 2.1 - 2.62 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW XM
₹ 2.6 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Porsche Cayenne EV
₹ 1.76 - 2.26 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lotus Emeya
₹ 2.34 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW M8
₹ 2.44 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz Maybach EQS
₹ 2.28 - 2.63 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू हैं कार के फीचर्स
कैबिन की बात करें तो Lexus LM 350h असल मायनों में एक फर्स्ट-क्लास लाउंज जैसा अनुभव देती है। इसमें 4-सीटर लेआउट के साथ दो मेगा-कम्फर्ट कैप्टन सीटें मिलती हैं जो वेंटिलेशन, मसाज और रिक्लाइनिंग फीचर्स के साथ आती हैं। इसमें 14-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 12.28-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले इसकी प्रीमियम फील को और बढ़ा देते हैं। विक्की ने इस एमपीवी को Sonic Quartz कलर में खरीदा है।
इन एक्टर के पास मौजूद है ये कार
यह मॉडल दो वैरिएंट्स 350h 7-Seater VIP और 4-Seater Ultra Luxury में आता है। इसकी कीमत 2.70 करोड़ रुपये से शुरू होती है लेकिन विक्की की कार की ऑन-रोड कीमत करीब 3.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस नई खरीदारी के साथ विक्की अब रणबीर कपूर, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों की लीग में शामिल हो गए हैं जिन्होंने पहले ही इस लग्जरी एमपीवी को अपने गैराज में जगह दी है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




