Hindi Newsऑटो न्यूज़Bollywood Actor Rajkumar Rao Buys Lexus Ultra LM 350h Luxury car, Check details
एक्टर राजकुमार राव ने ली ये लग्जरी कार, गाड़ी का VIP नंबर- 7770; कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे

एक्टर राजकुमार राव ने ली ये लग्जरी कार, गाड़ी का VIP नंबर- 7770; कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे

संक्षेप:

मशहूर एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में लेक्सस LM350h अल्ट्रा लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कीमत 3.1 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस कार का VIP नंबर- 7770 है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

Oct 12, 2025 07:52 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अब एक नई वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में एक लेक्सस LM350h अल्ट्रा लक्जरी MPV (Lexus LM350h Ultra Luxury MPV) खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 3.1 करोड़ (ऑन-रोड, मुंबई) है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:ब्रेजा, स्विफ्ट, फ्रोंक्स, बलेनो छोड़ इस मारुति कार को मिले सबसे ज्यादा ग्राहक

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

बॉलीवुड एक्टर्स की पसंद बनी लेक्सस LM350h

लेक्सस LM350h अल्ट्रा लक्जरी MPV (Lexus LM350h Ultra Luxury MPV) भारत में सबसे चर्चित हाई-एंड MPV में से एक है। शाहरुख खान, रणबीर कपूर, हार्दिक पंड्या और जान्हवी कपूर जैसे कई सेलेब्रिटीज पहले ही इस लग्जरी कार के मालिक हैं। अब राजकुमार राव भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

क्लासी लुक और क्लासी कलर

राजकुमार राव ने अपनी लेक्सस LM350h (Lexus LM350h) को सोनिक टाइटेनियम (Sonic Titanium) शेड में खरीदा है। राजकुमार राव ने वही कलर लिया है, जो रणबीर कपूर और शाहरुख खान के पास पहले से है। कार पर उनका VIP रजिस्ट्रेशन नंबर 7770 नजर आ रहा है, जो उनकी मर्सिडीज-बेंज GLS (Mercedes-Benz GLS) पर भी था।

इंटीरियर की लग्जरी

लेक्सस LM350h अल्ट्रा लक्जरी MPV (Lexus LM350h Ultra Luxury MPV) को चलता-फिरता फाइव-स्टार सूट कहते हैं। राजकुमार राव ने इसका 4-सीटर वर्जन लिया है, जिसमें पीछे दो बेहद आरामदायक कैप्टन चेयर्स दी गई हैं। इसमें 48-इंच का अल्ट्रा-वाइड TV, एयरलाइन-स्टाइल रिक्लाइनर सीट्स, 23-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम, डिममेबल ग्लास रूफ पैनल, फोल्डेबल टेबल्स, हीटेड आर्मरेस्ट्स और वायरलेस चार्जर, फ्रिज, ग्लव बॉक्स, और डिजिटल रियर-व्यू मिरर मिलते हैं।

ADAS सेफ्टी फीचर्स का पूरा पैक

लेक्सस LM350h में लेक्सस सेफ्टी सिस्टम+ 3 (Lexus Safety System+ 3) मिलता है, जो भारत में गिनी-चुनी गाड़ियों में ही देखने को मिलता है। इसमें लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, सेफ एग्जिट असिस्ट, डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं।

दमदार हाइब्रिड इंजन

इस लग्जरी MPV में 2.5-लीटर का पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो 190 bhp की पावर और 240 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये कार 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 8.7 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 190 किमी./घंटा है। हाइब्रिड तकनीक की वजह से यह कार शानदार परफॉर्मेंस के साथ बढ़िया माइलेज भी देती है।

ये भी पढ़ें:ब्रेजा, स्विफ्ट, फ्रोंक्स, बलेनो छोड़ इस मारुति कार को मिले सबसे ज्यादा ग्राहक

पहले से है मर्सिडीज-GLS के मालिक

राजकुमार राव की लग्जरी गैराज में पहले से एक मर्सिडीज-बेंज GLS 400d भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 1.19 करोड़ है। अब Lexus LM350h जुड़ने से उनकी गाड़ियों की फ्लीट और भी क्लासी हो गई है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।