BMW की नई SUV, 6.3 सेकेंड में पकड़ती है 0 से 100kmph की स्पीड, 258hp की ताकत

Feb 16, 2026 03:04 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कंपनी की यह लेटेस्ट SUV 2.0 लीटर के 4-सिलिंडर इंजन, 258hp की ताकत और 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। दावा किया जा रहा है कि यह एसयूवी मात्र 6.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

BMW की नई SUV, 6.3 सेकेंड में पकड़ती है 0 से 100kmph की स्पीड, 258hp की ताकत

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro वेरिएंट की भारत में एंट्री हो चुकी है। इसका एक्स-शोरूम प्राइस 74.50 लाख रुपये है। यह मॉडल भारत में उपलब्ध X3 रेंज का सबसे पावरफुल वर्जन बन गया है। यह मौजूदा वेरिएंट्स से ऊपर की रेंज में आता है। SUV के इस नए वर्जन के लॉन्च के बाद बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। कंपनी की यह लेटेस्ट SUV 2.0 लीटर के 4-सिलिंडर इंजन, 258hp की ताकत और 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। दावा किया जा रहा है कि यह एसयूवी मात्र 6.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। आइए डीटेल में जानते हैं बीएमडब्लू की इस नई एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

2.0 लीटर का चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन

नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro में 2.0 लीटर का चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। यह सिस्टम 258 हॉर्सपावर की ताकत और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है, जो BMW के xDrive ऑल-वील ड्राइव सिस्टम से चारों वील्स को पावर देता है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड केवल 6.3 सेकंड में हासिल कर लेती है। इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 14.61 किमी प्रति लीटर है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BMW X3

BMW X3

₹ 75.8 - 77.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Wrangler

Jeep Wrangler

₹ 67.65 - 73.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Grand Cherokee

Jeep Grand Cherokee

₹ 67.5 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz GLC

Mercedes-Benz GLC

₹ 76.8 - 77.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jaguar F-Pace

Jaguar F-Pace

₹ 72.9 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
bmw

कमाल का इंटीरियर

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro में मिनिमलिस्ट डिजाइन और प्रीमियम मटीरियल के साथ एक रिफाइन्ड केबिन ऑफर किया जा रहा है। ड्राइवर-सेंटर्ड BMW कर्व्ड डिस्प्ले में 12.3 इंच की इन्फर्मेशन स्क्रीन और 14.9 इंच का कंट्रोल डिस्प्ले इंटीग्रेटेड है। साथ ही हाई क्वॉलिटी वाली फिनिश के लिए सेंसाटेक-रैप्ड पैनल भी दिए गए हैं। इसमें BMW इंटरैक्शन बार, कस्टमाइजेबल ऐंबिएंट लाइटिंग और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर भी शामिल है।

ड्यूरेबल वेगांजा लेदर से बनी स्पोर्ट सीटें वेंटिलेशन, कमर को सपोर्ट देने वाली और बैकरेस्ट की चौड़ाई को अडजस्ट करने की सुविधा देती हैं। पैनोरमिक सनरूफ, रियर सनब्लाइंड्स, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम और ट्रैवल एंड कम्फर्ट सिस्टम की शानदार कनेक्टिविटी कंफर्ट को और बढ़ाती हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ADAS फंक्शन, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कई एयरबैग शामिल हैं।

तगड़ा एक्सटीरियर लुक

नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro एक दमदार और अग्रेसिव लुक के साथ आती है। इसका रोड प्रेजेंस कमाल का है। 4,755 मिमी लंबाई और 1,920 मिमी चौड़ाई वाली यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी है। सामने की ओर आइकॉनिक ग्लो लाइट से जगमगाती ब्लैक किडनी ग्रिल है, जिसके दोनों ओर कॉर्नरिंग लाइट्स और शैडोलाइन डिटेलिंग वाली एडैप्टिव LED हेडलाइट्स हैं। स्पोर्टी लुक के लिए इसमें M ऐरोडायनामिक पैकेज, 20-इंच अलॉय वील्स और रेड M स्पोर्ट ब्रेक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियर में स्प्लिट L डिजाइन के LED लैंप, ग्लॉस-ब्लैक डिफ्यूजर और रूफ स्पॉइलर इसके स्पोर्टी लुक को और जबर्दस्त बनाने का काम करते हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;