खरीदनी है नई BMW बाइक तो मत करिए देर! 2026 से पहले बढ़ने वाली हैं कीमतें; जानिए वजह
बीएमडब्ल्यू मोटराड इंडिया ने नए साल से पहले अपने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 1 जनवरी, 2026 से भारत में बिकने वाली सभी BMW मोटरसाइकिलों की कीमतों में 6 पर्सेंट तक बढ़ोतरी की जाएगी।

बीएमडब्ल्यू मोटराड इंडिया ने नए साल से पहले अपने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 1 जनवरी, 2026 से भारत में बिकने वाली सभी BMW मोटरसाइकिलों की कीमतों में 6 पर्सेंट तक बढ़ोतरी की जाएगी। यह बढ़ोतरी कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो पर लागू होगी। यानी एंट्री-लेवल से लेकर प्रीमियम और सुपरबाइक्स तक, सभी मॉडल महंगे हो जाएंगे। कंपनी का कहना है कि यह फैसला मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए लिया गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।






ये है बढ़ोतरी की वजह
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अनुसार, विदेशी मुद्रा में लगातार उतार-चढ़ाव और इनपुट कॉस्ट बढ़ने का सीधा असर प्रोडक्शन और लॉजिस्टिक्स खर्च पर पड़ा है। पिछले कुछ महीनों में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर और यूरो के मुकाबले काफी कमजोर हुआ है जिससे कच्चे माल और आयात से जुड़ी लागत बढ़ गई है। कंपनी ने साफ किया है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी मुनाफा बनाए रखने और डीलर नेटवर्क के साथ लंबे समय तक वैल्यू जनरेट करने के लिए जरूरी हो गई थी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

QJ Motor SRC 500
₹ 1.99 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Harley-Davidson X440
₹ 2.35 - 2.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Mavrick 440 Scrambler
₹ 2.2 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Mavrick 440
₹ 1.99 - 2.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इन मॉडलों की होती है बिक्री
अगर बीएमडब्ल्यू मोटराड के भारत में मौजूद लाइन-अप की बात करें तो इसमें लोकली मैन्युफैक्चर और पूरी तरह इम्पोर्टेड (CBU) दोनों तरह की मोटरसाइकिलें शामिल हैं। ‘मेड इन इंडिया’ मॉडल्स में BMW G 310 RR और इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 शामिल हैं। वहीं, प्रीमियम सेगमेंट की ज्यादातर बाइक्स CBU के तौर पर आती हैं जिनमें BMW F 900 GS, F 900 GSA, R 1300 GS, R 1300 GSA, S 1000 RR, S 1000 R और M 1000 RR जैसे हाई-परफॉर्मेंस मॉडल्स शामिल हैं। इसके अलावा क्रूजर और टूरिंग सेगमेंट में R 18 Transcontinental, R 12, R 12 nineT, R 1250 RT और K 1600 सीरीज जैसी लग्जरी मोटरसाइकिलें भी कंपनी के पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं।
फाइनेंस ऑप्शंस पहले की तरह जारी
कीमतें बढ़ने के बावजूद बीएमडब्ल्यू इंडिया का कहना है कि ग्राहकों के लिए फाइनेंस ऑप्शंस पहले की तरह जारी रहेंगे। बीएमडब्ल्यू Financial Services की ओर से कस्टमाइज्ड फाइनेंस प्लान, अट्रैक्टिव EMI, कुछ मॉडल्स पर कम ब्याज दर और फ्लेक्सिबल टर्म ऑप्शन दिए जाएंगे। गौरतलब है कि BMW अकेली कंपनी नहीं है जिसने कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। हाल ही में JSW MG Motor India और Mercedes-Benz जैसी कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




