BMW की नई कन्वर्टिबल, गजब का लुक, 4.9 सेकेंड में पकड़ लेती है 0 से 100 kmph की स्पीड
BMW M440i Convertible की भारत में एंट्री हो गई है। यह सॉफ्ट-टॉप 4-सीटर कन्वर्टिबल 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस है। यह मात्र 4.9 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी M440i Convertible को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1.09 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह सॉफ्ट-टॉप 4-सीटर कन्वर्टिबल M340i की तरह 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस है। यह इंजन 374 हॉर्सपावर और 500 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 4.9 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250 kmph की है। आइए डीटेल में जानते हैं बीएमडब्ल्यू की इस नई कन्वर्टिबल के बारे में।






दोनों तरफ फंक्शनल एयर इंटेक्स
M440i का डिजाइन 4 सीरीज से काफी इंस्पायर्ड है। इसमें सॉफ्ट-टॉप रूफ को छोड़कर एक जैसे डिजाइन एलिमेंट हैं। इसकी सॉफ्ट टच रूफ को 50 kmph तक की स्पीड पर 18 सेकंड में खोला या बंद किया जा सकता है। M440i कन्वर्टिबल में DRLs के साथ 'स्नेक आइज' LED हेडलाइट्स और 'बीवर टीथ' ग्रिल है, जो बोनट से बम्पर के लोअर पार्ट तक फैली हुई है। बम्पर में इंजन और इंटरनल पार्ट्स को ठंडा करने के लिए दोनों तरफ फंक्शनल एयर इंटेक्स दिए गए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Audi Q3 Sportback
₹ 53.55 - 53.86 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi Q5
₹ 64.9 - 70.02 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Range Rover Evoque
₹ 64.86 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz AMG GLA35
₹ 63.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Grand Cherokee
₹ 67.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
19 इंच के अलॉय रिम्स
साइड प्रोफाइल में आपको 19 इंच के अलॉय रिम्स देखने को मिलेंगे, जिनमें आगे 225/45 R19 और पीछे 255/35 R19 साइज के टायर हैं। इसमें दोनों तरफ दो-दो दरवाजे हैं और फ्रंट सीट को फोल्ड करके पीछे की सीट तक पहुंचा जा सकता है। M440i कन्वर्टिबल के रियर में रैपअराउंड LED लाइट्स और रियर बंपर के दोनों तरफ एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं।
ड्यूल स्क्रीन सेटअप
केबिन की बात करें, तो BMW M440i में 2+2 सीटिंग लेआउट और क्लीन डैशबोर्ड है। इसमें ड्यूल स्क्रीन सेटअप है दिया गया है, जिसमें 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है। कंपनी अपनी इस नई कार में फिजिकल कंट्रोल के साथ 3-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग वील ऑफर कर रही है।
12-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम
कार की आगे की सीट्स M340i जैसी हैं। इनमें पावर एडजस्टेबिलिटी और मेमोरी फंक्शन जैसे फंक्शन दिए गए हैं। शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए कंपनी इसमें 12-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल ऑफर कर रही है।
8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
BMW M440i में वही 'B58' 3.0-लीटर स्ट्रेट-सिक्स टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो M340i में भी है। यह 374 हॉर्सपावर और 500 एनएम का टॉर्क पैदा ऑफर करता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से कनेक्टेड है जो सभी वील्स को पावर सप्लाई करता है। कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार 4.9 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी इलेक्ट्रॉनिकली मैक्सिमम स्पीड से 250 kmph तक है।
(Photo: Autocar India)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


