लाइन में खड़ी रह गईं हुंडई समेत कई लग्जरी कारें, लेकिन इसने जीता ‘वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड
1 अप्रैल को न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में 2026 में कई अलग-अलग कैटगरी में कारों का चुना गया। इसमें सबसे बड़ी और अहम कैटेगरी 2026 वर्ल्ड कार ऑफर द ईयर की थी। इस कैटेगरी के अवॉर्ड को BMW iX3 ने अपने नाम किया। इसमें निसान लीफ और हुंडई पैलिसेड के नाम भी शामिल थे।

1 अप्रैल को न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में 2026 में कई अलग-अलग कैटगरी में कारों का चुना गया। इसमें सबसे बड़ी और अहम कैटेगरी 2026 वर्ल्ड कार ऑफर द ईयर की थी। इस कैटेगरी के अवॉर्ड को BMW iX3 ने अपने नाम किया। इस कार ने 2026 के WCOTY अवॉर्ड के लिए दौड़ में शामिल दो शानदार मॉडल निसान लीफ (Nissan Leaf) और हुंडई पैलिसेड (Hyundai Palisade) को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि BMW iX3 एक ऑल इलेक्ट्रिक SUV है। ये DC फास्ट चार्जर से महज 21 मिनट में 10 से 80% चार्ज हो जाती है। वहीं, इसकी रेंज करीब 650Km तक है।






WCOTY अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने के लिए उस व्हीकल का प्रोडक्शन हर साल कम से कम 10,000 यूनिट होना अनिवार्य था। साथ ही, उनकी कीमत उनके प्राइमरी मार्केट में लग्जरी कारों के स्तर से कम होनी चाहिए थी। उन्हें 1 जनवरी, 2025 से 30 मार्च, 2026 के बीच कम से कम दो अलग-अलग महाद्वीपों के दो प्रमुख कार बाजारों (चीन, यूरोप, भारत, जापान, कोरिया, लैटिन अमेरिका और अमेरिका) में बिक्री के लिए उपलब्ध होना आवश्यक था।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BMW i4
₹ 72.5 - 77.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lexus ES
₹ 89.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Seal
₹ 41 - 53.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
नेक्स्ट जनरेशन BMW iX3 भी तैयार
BMW ने ऑल न्यू इलेक्ट्रिक कार iX3 का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल भी पेश किया है। ये ब्रांड के नए न्यू क्लास प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार भी है। यह मॉडल टेक्नोलॉजी और चार्जिंग कैपेसिटी के मामले में BMW के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगी। दरअसल, कंपनी का दावा है कि iX3 इलेक्ट्रिक कार 400kW की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, फुल चार्ज पर इसकी WLTP-सर्टिफाइट रेंज 805Km तक है। ये बार-बार चार्जिंग और लंबे सफर के लिए बेस्ट ऑप्शन बनकर सामने आएगी।
BMW iX3 का एक्सटीरियर और इंटीरियर
BMW iX3 इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन के मेन हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें वर्टीकली ऑरिओंटेड किडनी ग्रिल, क्रोम लाइट की जगह हॉरिजोंटल लाइट सिग्नेचर, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल और डोर ट्रिम्स के साथ एक रैपअराउंड कॉकपिट शामिल हैं। यह SUV प्रकाश और साउंड के एक एनिमेटेड सीक्वेंस के साथ पैसेंजर का वेलकम भी करती है।
बात करें इसके इंटीरियर की तो इसमें नए ऑपरेटिंग सिस्टम X पर चलने वाला BMW पैनोरमिक आईड्राइव पेश किया गया है। इसमें कई डिस्प्ले एलिमेंट, सेंट्रल फ्री-कट डिस्प्ले, नए कंट्रोल के साथ मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और एक 3D हेड्स-अप डिस्प्ले शामिल है। ये ऐसे एलिमेंट हैं जो इस कार की लग्जीरियस में गजब का इजाफा करते हैं।
10 मिनट चार्ज में 372Km की रेंज
इसके मूल में BMW की 6th जनरेशन की eDrive टेक्नोलॉजी है, जिसमें 20% से ज्यादा एनर्जी डेनिसिटी वाली बेलनाकार-सेल बैटरी, 800V आर्किटेक्चर और एक नया स्ट्रक्चरल बैटरी पैक शामिल है। iX3 में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती हैं, जिनमें xDrive वैरिएंट के लिए फ्रंट एक्सल पर एक ASM मोटर भी शामिल है। इस मॉडल में "सिम्बायोटिक ब्रेक" भी शामिल हैं, जो एनर्जी रीकुपरेशन के माध्यम से 98% ब्रेकिंग को कैपेबल बनाते हैं। iX3 400kW फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जिससे ये 10 मिनट में 372Km तक की रेंज मिलती है। फुल चार्ज पर ये 805Km तक की रेंज देती है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


